ये क्या! फिर अन्नामलाई का नाम नहीं, बीजेपी की ये लिस्ट चौंका गई

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट में केंद्रीय मंत्री के साथ ही पूर्व राज्यपाल का भी नाम है. पार्टी ने अपने कोटे की सभी 27 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं.

Advertisement
अन्नामलाई नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव (Photo: ITG) अन्नामलाई नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव (Photo: ITG)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने शुक्रवार को गठबंधन में अपने हिस्से की सभी 27 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री से लेकर पूर्व राज्यपाल तक, कद्दावर नेताओं के नाम हैं. लेकिन इस लिस्ट से पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई को निराशा हाथ लगी है.

Advertisement

बीजेपी की लिस्ट में के अन्नामलाई का नाम नहीं है. पिछले विधानसभा चुनाव में तमिल पॉलिटिक्स में बीजेपी की सियासी उम्मीदों को उभार देने वाले अन्नामलाई को चुनावी रणभूमि से दूर रखने का फैसला चौंका गया. बीजेपी नेताओं का कहना है कि अन्नामलाई का रोल संगठन की रणनीति से लेकर चुनाव प्रचार तक, बहुत व्यापक रहेगी. हालांकि, अन्नामलाई को चुनाव मैदान से दूर रखने के पीछे एआईएडीएमके के साथ तल्ख रिश्ते वजह माने जा रहे हैं.

बीजेपी की इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन से लेकर पूर्व राज्यपाल सुंदरराजन तक के नाम हैं. पार्टी ने एल मुरुगन को दलित समाज के लिए आरक्षित अविनासी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. वहीं, तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तिमिलिसाई सुंदरराजन मायलापुर विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर किस्मत आजमाएंगी.  कोयंबटूर (नॉर्थ) सीट से पार्टी ने वी श्रीनिवासन को टिकट दिया है.

Advertisement

बीजेपी ने सत्तूर से नैनार नागेंद्रन, तिरुपुर (साउथ) से एस थंगराज पर दांव लगाया है. गौरतलब है कि तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटें हैं. सूबे की सभी विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान होना है. तमिल लैंड में कमल खिलाने की कोशिश में जुटी बीजेपी एआईएडीएमके की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल है.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में DMK को AIADMK की शह, फ्रिज से मुफ्त बस यात्रा तक

बीजेपी को इस गठबंधन में 27 सीटें मिली हैं. पार्टी ने इस बार संख्या से ज्यादा रणनीतिक महत्व की सीटें लेने पर ज्यादा फोकस किया, जहां उसके जीतने की संभावनाएं बन सकती हैं.  बता दें कि बीजेपी ने पिछले विधानसभा चुनाव (2021 का चुनाव) में तमिलनाडु की 20 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु कांग्रेस में अंदरूनी कलह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मणिकम टैगोर ने दिया इस्तीफा

हालांकि, पार्टी तब चार ही सीटें जीत सकी थी और उसका स्ट्राइक रेट भी 20 फीसदी ही रहा था. पिछले विधानसभा चुनाव में 20 के फेर में फंसकर रह गई बीजेपी का वोट शेयर लोकसभा चुनाव में 11 फीसदी तक पहुंच गया था. इसे इस बात का संकेत बताया जाने लगा था कि प्रदेश में पार्टी का बेस मजबूत हुआ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement