Advertisement

विधानसभा चुनाव

पोलिंग बूथ पर फिल्मी सितारे... प्रचंड गर्मी में मतदाताओं का जोश हाई! देखें बंगाल-तमिलनाडु चुनाव की तस्वीरें

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:25 PM IST
  • 1/7

23 अप्रैल को तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर वोटिंग हो रही है. वहीं, पश्चिम बंगाल में 152 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान जारी है. चिलचिलाती गर्मी में भी मतदाताओं में भयंकर जोश है. पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी हैं.

  • 2/7

दक्षिण के दंगल में पोलिंग बूथ पर सितारों का जमावड़ा देखने को मिला. तमिलनाडु में आम जनता के साथ-साथ कई सेलिब्रिटीज वोट डालने पहुंचे. जिनमें रजनीकांत से लेकर शिवकुमार, विजय, ध्रुव, विक्रम, कमल हासन, श्रुति हासन ने वोट डाला.

  • 3/7

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में प्रचंड गर्मी के बीच IMD ने कई जगहों पर लू की चेतावनी दी है, लेकिन चिलचिलाती गर्मी के बावजूद पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं. कुछ मतदाता छाता लेकर लाइन में लगे हैं. लोगों में वोटिंग का उत्साह देखते ही बनता है.

Advertisement
  • 4/7

पोलिंग बूथों पर महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. कई जगहों पर महिलाएं बच्चों को साथ लेकर और युवा बड़े उत्साह से कतार में खड़े दिखे. लोकतंत्र की इस जंग में सबका पूरा जोर है

  • 5/7

तमिलनाडु और बंगाल दोनों ही राज्यों में पोलिंग बूथों पर भारी सुरक्षा, मॉनिटरिंग और वेबकास्टिंग की व्यवस्था है. कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए चुनाव आयोग पूरी तरह अलर्ट है. सुरक्षाकर्मी बुजुर्ग एवं मजबूर लोगों की मदद कर रहे हैं.

  • 6/7

प्रचंड गर्मी के बीच बीरभूम, मुर्शिदाबाद समेत कई जगहों पर पोलिंग बूथों मतदाताओं का जोश हाई है. मतदाता गर्मी में भी डटे हुए हैं. लोग कह रहे हैं कि गर्मी आएगी, लेकिन वोट जरूर देंगे.

Advertisement
  • 7/7

लोकतंत्र की इस जंग में सबका पूरा जोर है. बंगाल में TMC-BJP की टक्कर और तमिलनाडु में DMK, AIADMK और विजय की TVK के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. बता दें कि मतगणना 4 मई को होगी.

Advertisement
Advertisement