UP Board 10th, 12th Result 2022 Date: यूपी बोर्ड रिजल्‍ट कब होने हैं जारी? यहां देखें जानकारी

upmsp.up.nic.in, UP Board 10th, 12th Result 2022 Update: रिजल्‍ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर होने वाले हेवी ट्रैफिक से बचने के लिए छात्र aajtak.in से ही अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. छात्रों को अपने रोल नंबर की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा और अपनी मार्कशीट डाउनलोड करनी होगी.

Advertisement
UP Board 10th, 12th Result 2022: UP Board 10th, 12th Result 2022:

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 25 मई 2022,
  • अपडेटेड 2:19 PM IST
  • aajtak.in पर भी मिलेंगे रिजल्‍ट
  • रोल नंबर की मदद से कर पाएंगे चेक

UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2022 Date Latest Update: उत्‍तर प्रदेश माध्‍यम‍िक शिक्षा परिषद (UPMSP) अब जल्‍द ही यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्रों का रिजल्‍ट जारी करने जा रहा है. बोर्ड ने प्रैक्टिकल से छूटे हुए छात्रों के लिए रीएग्‍जाम का आयोजन किया था जिसके बाद अब रिजल्‍ट की तैयारी अपने आखिरी फेज़ में है. बोर्ड परीक्षा के रिजल्‍ट जल्‍द ही आधिकारिक वेबसाइट upmsp.up.nic.in पर जारी किए जाएंगे. 

Advertisement

आजतक पर मिलेगा रिजल्‍ट
बोर्ड परीक्षार्थियों की सहायता के लिए रिजल्‍ट aajtak.in पर भी होस्‍ट किए जाएंगे. रिजल्‍ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर होने वाले हेवी ट्रैफिक से बचने के लिए छात्र आजतक एजुकेशन से ही अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. छात्रों को अपने रोल नंबर की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा और अपनी मार्कशीट डाउनलोड करनी होगी.

कब होगी रिजल्‍ट की घोषणा?
बोर्ड अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रिजल्‍ट जून माह में जारी किए जाएंगे. बोर्ड अगले सप्‍ताह रिजल्‍ट डेट और टाइम की घोषणा कर सकता है जिसके बाद, जून के दूसरे सप्‍ताह में रिजल्‍ट जारी किए जा सकते हैं. हालांकि, अभी तक रिजल्‍ट डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, इसलिए छात्रों को ऑफिशियल नोटिस का इंतजार करना चाहिए.

यहां क्लिक करके चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022

Advertisement

इतने कैंडिडेट्स का रिजल्‍ट होगा जारी
इस वर्ष लगभग 48 लाख छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दी हैं. परीक्षाओं के लिए 51,90,689 परीक्षार्थियों ने रजिस्‍ट्रेशन किया था. हालांकि, इसमें से  47,75,749 उम्‍मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए. इसमें से 25,25,007 कैंडिडेट्स हाईस्‍कूल के थे जबकि 22,50,742 कैंडिडेट्स इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं. छात्रों के रिजल्‍ट अब जल्‍द जारी होने वाले हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement