RBSE 12th Commerce Result: नतीजे घोषित, 91.09 छात्र हुए पास

RBSE BSER 12th Commerce Exam Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड कॉमर्स के नतीजे जारी कर दिए हैं. बोर्ड ने कॉमर्स विषय के साथ ही साइंस के नतीजे भी घोषित किए हैं. कॉमर्स विषय में कुल विद्यार्थी पास हुए हैं.

Advertisement
Rajasthan 12th Board Result 2017 Rajasthan 12th Board Result 2017

मोहित पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2018,
  • अपडेटेड 6:51 PM IST

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड कॉमर्स के नतीजे जारी कर दिए हैं. बोर्ड ने कॉमर्स विषय के साथ ही साइंस के नतीजे भी घोषित किए हैं. वहीं कॉमर्स में 89.23 फीसदी लड़के और 95.42 लड़कियां पास हुई हैं. साथ ही पास होने वाले उम्मीदवारों का कुल प्रतिशत 91.09 फीसदी रहा है. परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

Advertisement

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा के नतीजे विषय के आधार पर जारी करता है और इस बार सबसे पहले विज्ञान और वाणिज्य के नतीजे जारी किए गए हैं. राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने परीक्षा के नतीजे जारी किए हैं. इसके बाद बोर्ड कला (आर्ट्स) और 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी करेगा. इस रिजल्ट का इंतजार 42 हजार 665 परीक्षार्थी शामिल कर रहे थे, जो कि अब खत्म हो गया है.

पिछले साल भी साइंस और वाणिज्य विषय के नतीजों में लड़कियों ने बाजी मारी थी और साइंस विषय में 93.4 फीसदी लड़कियां जबकि कॉमर्स में 95.5 फीसदी छात्राएं पास हुए थीं. वहीं साइंस में 90.3 फीसदी छात्र और कॉमर्स में 89.45 फीसदी छात्र पास हुए थे.

परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के साथ साथ अन्य रिजल्ट वेबसाइट  examresults.nic.in, indiaresults.com पर भी नतीजे देख सकते हैं.

Advertisement

वेबसाइट से ऐसे देखें रिजल्ट

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.

- उसके बाद परीक्षा से जुड़े लिंक पर जाएं.

- उसके बाद मांगी गई जानकारी भरें.

- जानकारी भरने के बाद अपना रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंट कर लें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »