Advertisement

एजुकेशन

UPSC इंटरव्यू का सबसे अहम सवाल, टॉपर सृष्टि ने बताया दें ऐसा जवाब

aajtak.in
  • 05 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 10:33 AM IST
  • 1/10

UPSC की परीक्षा सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक मानी जाती है. कड़ी मेहनत के बाद ही लाखों उम्मीदवारों में से कुछ ही हजार उम्मीदवार यूपीएससी प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा पास कर पाते हैं. वहीं उनमें से कुछ ही उम्मीदवारों को इंटरव्यू देने का मौका मिलता है. जितनी मुश्किल ये दोनों परीक्षाएं होती हैं उससे कहीं ज्यादा मुश्किल यूपीएससी का इंटरव्यू सेशन होता है.

इसलिए हम आपको UPSC इंटरव्यू के उन बारीक बातों से रूबरू करवाना चाहते हैं जिनकी मदद से आप आसानी से इंटरव्यू क्लियर कर सकते हैं. बता दें, ये टिप्स 2018 की टॉपर सृष्टि जयंत देशमुख बता रही हैं. जिन्होंने ऑल इंडिया में लड़कियों में यूपीएससी परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है.

  • 2/10

सृष्टि ने बताया कि यूपीएससी इंटरव्यू के लिए एक एप्लीकेशन फॉर्म भरना होता है. इंटरव्यू की शुरुआत यही से हो जाती है. क्योंकि उस फॉर्म में हम अपना बैकग्राउंड,  हॉबी, कहां से पढ़ाई की है आदि बातें भरते हैं.

सृष्टि ने कहा फॉर्म भरने से पहले उन चीजों को अच्छे से जानना और समझना चाहिए. ताकि उससे संबंधित कोई भी सवाल पूछे जाए उसका जवाब मैं अच्छे से दे सके.

  • 3/10

उन्होंने कहा कि जो भी उम्मीदवार मेंस क्लियर करके इंटरव्यू तक पहुंचता है उन्हें इतनी नॉलेज को हो जाती है कि इंटरव्यू कैसे देना है, लेकिन फिर भी करंट अफेयर पर अपनी पकड़ रखें.

Advertisement
  • 4/10

सृष्टि ने बताया कि इंटरव्यू देने  से पहले मैंने काफी सारे मॉक इंटरव्यू भी दिए थे. इससे ये फायदा हुआ कि  मुझे पता चल गया था कि ऑफिसर के सामने आपकी कैसी पर्सनालिटी होनी चाहिए, बॉडी लैंग्वेज कैसा होना चाहिए. जिसका फायदा मुझे इंटरव्यू वाले दिन हुआ.

  • 5/10

मॉक इंटरव्यू देने से मेरे अंदर आत्मविश्वास बढ़ा और इंटरव्यू के फाइनल दिन मैं ज्यादा डरी नहीं. सृष्टि ने बताया कि कई बार निराशा हाथ लगती है, लेकिन ऐसी स्थिति में आप अपना नॉलेज बढ़ाते रहे और हार न माने.

  • 6/10

वहीं सृष्टि ने बताया कि यूपीएसी परीक्षा में प्री और मेंस तो अहम है ही. वहीं अगर मौका इंटरव्यू तक जाने का मिलता है तो ये आपके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है.

इंटरव्यू में जाने से पहले जो एप्लीकेशन फॉर्म आप भरते हैं वहीं फॉर्म आपके बारे में जानकारी उन ऑफिसर को देता है जो आपका इंटरव्यू लेने वाले हैं. ऐसे में फॉर्म सोच समझकर ही भरें.

Advertisement
  • 7/10

सृष्टि ने बताया कि आप इंटरव्यू फॉर्म को बेहद ही गंभीरता से भरें. लिखने से पहले आप सोच लें कि एप्लीकेशन फॉर्म में क्या- क्या लिखना है. इसकी प्रैक्टिस जरूर करें.

  • 8/10

उन्होंने कहा हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि फॉर्म में क्या मेंशन करें और क्या नहीं. उन्होंने अपना पर्सनल उदाहरण देते हुए बताया कि मुझे गाना सुनना पसंद था, लेकिन गाने के बारे में कुछ टेक्निकल बातें नहीं पता नहीं थी. ऐसे में मैंने अपनी ये हॉबी एप्लीकेशन फॉर्म में लिखना इग्नोर किया. जिसके बाद मैंने सोचा जिसका थोड़ा पता है वहीं मेंशन किया जाए. इसलिए आप ये आप ये तय करें क्या भरना है और क्या नहीं. क्योंकि फॉर्म भरने के लिए काफी समय दिया जाता है. आप शांत मन से फॉर्म भरें.

  • 9/10

सृष्टि ने बताया कि इंटरव्यू में पूछा जाता है 'आप क्यों सिविल सर्विसेज में आना चाहते हैं'. ये बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न हैं. सृष्टि ने बताया कि इस प्रश्न  के जवाब के लिए मैंने प्रैक्टिस की थी. हालांकि मुझसे ये प्रश्न नहीं पूछा गया था. यदि पूछा जाता तो मेरा जवाब होता  "मेरा लिए ये एक ऐसा क्षेत्र है जहां मैं अपनी नॉलेज और लर्निंग कैपेसिटी के के आधार पर ऐसे काम कर सकती हूं जहां मैं बहुत सारे लोगों को सकारात्मक रूप से प्रेरित कर सूकं."

Advertisement
  • 10/10

उन्होंने कहा इस सवाल के जवाब देने के और भी बहुत सारे तरीके हैं. उन्होंन कहा इंटरव्यू  देने से पहले बॉडी लैग्वेंज की प्रैक्टिस जरूर करें.  ताकि पता चले इंटरव्यू के दौरान कैसे बैठना है और उठना है. इसके लिए मॉक इंटरव्यू जरूर दें. वहीं अपने अंदर आत्मविश्वास रखें.



(सभी तस्वीरें फेसबुक से ली गई है)



Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement