भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee)
का निधन हो गया है. देश की राजनीति के सबसे करिश्माई और लोकप्रिय चेहरों
में से एक वाजपेयी ने 93 साल की उम्र में दिल्ली के अखिल भारतीय
आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अंतिम सांसें लीं. अब वह हमारे बीच तो
नहीं रहे लेकिन अपने पीछे उन कविताओं को छोड़ गए जो उनके होने का
एहसास हमेशा कराती रहेंगी. आइए पढ़ें उनकी लोकप्रिय कविताएं..
अटल बिहारी वाजपेयी की शख्सियत अनोखी रही. कोमल हृदय वाले वाजपेयी कठोर फैसले लेने में कभी झिझके नहीं.
वह लंबे वक्त से बीमार थे और 2009 से व्हीलचेयर पर थे.
अटल बिहारी वाजपेयी को कविता लिखने का शौक था, कविताओं को लेकर उन्होंने कहा था कि मेरी कविता जंग का ऐलान है, पराजय की प्रस्तावना नहीं.
वाजपेयी के निधन की खबर
पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'मैं निःशब्द हूं, शून्य
में हूं, लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है.'