देश में कहीं भी पेपर बॉक्स तोड़ने के लिए संजीव मुखिया गैंग के एक्सपर्ट बुलाए जाते हैं: रवि अत्री के इंटेरोगेशन से खुले कई राज

रवि अत्री की इंटेरोगेशन रिपोर्ट में संजीव मुखिया के बारे में कई खुलासे हुए हैं. रवि अत्री ने बताया कि संजीव मुखिया का गैंग के पेपर लीक करने में माहिर है. उसका नेटवर्क यूपी, बिहार, गुजरात, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में फैला हुआ है.

Advertisement
NEET UG paper leak accused Sanjeev Mukhiya NEET UG paper leak accused Sanjeev Mukhiya

अरविंद ओझा / श्रेया चटर्जी

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2024,
  • अपडेटेड 3:22 PM IST

NEET Paper Leak Case: NEET पेपर लीक मामसे में मुख्य आरोपी संजीव मुखिया की तलाश बिहार पुलिस पहले से कर रही है. EOU से पेपर लीक जांच की रिपोर्ट और सबूत हासिल करने के बाद अब CBI भी संजीव मुखिया को दबोचने के लिए अपनी टीम लगा सकती है. यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पकड़े रवि अत्री भी संजीव मुखिया से जुड़ा है. संजीव मुखिया, पुलिस के हाथ लगता है तो नीट के अलावा यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती, रिवेन्यू ऑफिसर भर्ती (RO/ARO) पेपर लीक, बिहार शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 3.O) समेत कई परीक्षाओं के पेपर लीक की गुत्थी सुलझ सकती है. आजतक के हाथ लगी रवि अत्री के इंटेरोगेशन रिपोर्ट के मुताबिक संजीव मुखिया एग्जाम पेपर लीक करवाने का पुराना खिलाड़ी है. रवि अत्री और संजीव मुखिया का गैंग आपस में जुड़ा हुआ था.

Advertisement

दरअसल, यूपी पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने अपने रवि अत्री समेत 18 आरोपियों के खिलाफ यूपी सिपाही भर्ती घोटाले में चार्जशीट दाखिल की है. ग्रेटर नोएडा का रहने वाला रवि अत्री 'पेपर लीक' का माहिर खिलाड़ी बताया जा रहा है. रवि अत्री और राजीव नयन मिश्रा ने ही मिलकर उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक किया था. यूपीएसटीएफ़ ने 10 अप्रैल को रवि अत्री को मेरठ से गिरफ्तार कर जेल भेजा था. उत्तर प्रदेश कॉन्स्टेबल पेपर लीक की जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों ने संजीव मुखिया का नाम लिया था. उत्तर प्रदेश कॉन्स्टेबल भर्ती पेपर लीक और NEET पेपर लीक करवाने वाले गैंग आपस में एक दूसरे से जुड़े हुए हैं.

संजीव और उसका बेटा शिव कुमार पेपर लीक के सबसे बड़े किंगपिन

Advertisement

रवि अत्री की इंटेरोगेशन रिपोर्ट में संजीव मुखिया के बारे में कई खुलासे हुए हैं. रवि अत्री ने बताया कि संजीव मुखिया का गैंग के पेपर लीक करने में माहिर है. उसका नेटवर्क यूपी, बिहार, गुजरात, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में फैला हुआ है. संजीव मुखिया ब्लूटूथ के जरिए देश में होने वाले अलग-अलग एग्जाम में सॉल्वर बैठाता था. वह ब्लूटूथ खरीदने दिल्ली भी आता था. संजीव और उसका बेटा शिव कुमार पेपर लीक के सबसे बड़े किंगपिन हैं.

संजीव मुखिया गैंग से है संबंध, बेटे के साथ की थी पढ़ाई
दरअसल, यूपी कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक का मुख्य आरोपी रवि अत्री बिहार के संजीव मुखिया और अतुल वत्स के साथ जुड़ा हुआ है. रवि अत्री और संजीव मुखिया का बेटा डॉक्टर शिव कुमार एक साथ पढ़ाई कर चुके हैं.  संजीव मुखिया का बेटा बीपीएससी टीचर परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में पहले से जेल में है. 

डॉक्टरी की तैयारी के दौरान सॉल्वर गैंग में जुड़ा
सूत्रों के मुताबिक, रवि अत्री ने पूछताछ में बताया कि जब वह 12वीं पास कर मेडिकल की तैयारी के लिए कोटा गया था तभी पेपर लीक कराने वाले माफियाओं के संपर्क में आ गया था. रवि पहले भी पीएमटी पेपर लीक में जेल जा चुका है.

Advertisement

सील बंद पेपर का बॉक्स तोड़ने में एक्सपर्ट है संजीव मुखिया का गैंग
आज तक के पास उत्तर प्रदेश कॉन्स्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड रवि अत्री की इंटेरोगेशन रिपोर्ट में सामने आया है कि संजीव मुखिया का गैंग ही सील बंद पेपर का बॉक्स तोड़ने में एक्सपर्ट है. देश में कहीं भी पेपर लीक करवाना हो, सील बॉक्स तोड़ने के लिए संजीव मुखिया गैंग के बॉक्स तोड़ एक्सपर्ट की मदद ली जाती है. संजीव मुखिया के गैंग के सदस्य डॉक्टर शुभम मंडल ने यूपी पेपर लीक में पटना से फ्लाइट पकड़ कर अहमदाबाद जाकर पेपर का बॉक्स तोड़ा था.

ब्लूटूथ के जरिए एग्जाम में सॉल्वर बैठाने का आइडिया सबसे पहले मुखिया को आया

संजीव मुखिया पहले सॉल्वर बैठाता था, ब्लूटूथ के जरिए एग्जाम में सॉल्वर बैठाने का आइडिया सबसे पहले मुखिया ने खोजा था. मुखिया के गैंग का कनेक्शन, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के पेपर लीक माफियाओं से जुड़ा हुआ है. कॉन्स्टेबल पेपर लीक के मास्टरमाइंड रवि अत्री ने यूपी पुलिस के सामने पहले ही खुलासा कर दिया था कि बिहार टीचर भर्ती पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया और उसका बेटा शिव था. बिहार टीचर भर्ती पेपर लीक में बिहार पुलिस संजीव मुखिया को तलाश रही थी, मुखिया ने अदालत से राहत ली और बिहार पुलिस की रडार में होने के बावजूद NEET का पेपर लीक करवा दिया. रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि पेपर लीक गैंग देश की 6 बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक कराया हैं. इनमें यूपी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा, बिहार टीचर भर्ती, 3-हरियाणा पशु चिकित्सक भर्ती, 4-हरियाणा अंग्रेजी अध्यापक भर्ती, 5- सीटेट एग्जाम और 6- यूपी आरओ/एआरओ भर्ती.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement