Advertisement

Neet Re-Exam 2026 Live: कहां क्या है इंतजाम? पुलिस की तैनाती, कैमरे की नजर और 22 लाख का डॉक्टर बनने का सपना

आशुतोष कुमार | नई दिल्ली | 21 जून 2026, 12:55 PM IST

Neet Re-Examination 2026 Live Updates: री-नीट के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं. आज देशभर में 5000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम का आयोजन होना है. इस दौरान छात्रों के मन में घबराहट भी देखने को मिल रही है लेकिन राज्य की सरकारों ने अपनी कमर कस ली है और परीक्षा को सही तरह से करवाने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि छात्रों की सुविधा के लिए क्या-क्या इंतजाम हुए हैं.

नीट-यूजी 2026 री एग्जाम के लिए देश के 551 शहरों में 5,440 केंद्र बनाए गए हैं. (File Photo: PTI)

Re-NEET Live Updates: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी आज दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाली है. इसे लेकर छात्रों और अभिभावकों के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं. ऐसा होना जायज भी है क्योंकि 3 मई को आयोजित हुई परीक्षा पेपर लीक के बाद रद्द कर दी गई थी जिसके बाद एग्जाम के लिए नई तारीखों का ऐलान किया गया था. अब इस परीक्षा को सही से करवाने के लिए सरकार और NTA कड़ी मशक्कत कर रही है. इसके पहले 20 जून को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था. इसके साथ ही 51 हजार से ज्यादा जैमर्स का यूज किया जा रहा है जिससे नकल को रोका जा सके. 

इतना ही नहीं सरकार ने सुरक्षा को लेकर और कड़े इंतजाम किए हैं और साथ ही NTA ने भी छात्रों और अभिभावकों से अपील की है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में. 
 

12:55 PM (6 मिनट पहले)

छात्रों को मिल रही है फ्री बस सेवा 

Posted by :- Nivedita

AP सरकार NEET उम्मीदवारों के लिए मुफ्त बस सेवा की सुविधा दे रही है ताकि वे समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें. पूरे राज्य से NEET उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्रों तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठाने के लिए अपना NEET परीक्षा एडमिट कार्ड दिखा सकते हैं. 

12:28 PM (33 मिनट पहले)

बिहार के परीक्षा केंद्रों का ऐसा है नजारा 

Posted by :- Nivedita

बिहार के पटना में परीक्षा केंद्रों के बाहर री-नीट के लिए छात्रों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है. 

 

12:24 PM (37 मिनट पहले)

तैयारियों पर क्या बोल रहे हैं छात्र और अभिभावक

Posted by :- Nivedita

री-नीट को लेकर छात्र और अभिभावक अभी भी थोड़ी चिंता में नजर आ रहे हैं. हालांकि, छात्रों की तैयारी की बात करें तो, वह उत्सुक भी दिखाई दे रहे हैं. 

 

11:55 AM (एक घंटा पहले)

गुजरात में 80 हजार छात्र देंगे परीक्षा

Posted by :- Nivedita

गुजरात में NEET 2026 री-एग्जाम राज्य के 210 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. इसमें करीब 80 हजार छात्र परीक्षा देंगे. अहमदाबाद के 23 परीक्षा केंद्रों पर 10,500 छात्र NEET की री-एग्जाम देंगे. दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक NEET परीक्षा आयोजित होगी, परीक्षा के लिए छात्रों को 15 मिनट अधिक दिया जाएगा. छात्र को परीक्षा केंद्र में 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा. अहमदाबाद के सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास के इलाके की पुलिस कंट्रोल रूम, ड्रोन और मूविंग निर्भया CCTV की मदद से नजर रखी जाएगी. 

Advertisement
11:43 AM (एक घंटा पहले)

कड़ी सुरक्षा में केंद्रों पर पहुंच रहे हैं छात्र 

Posted by :- Nivedita

जम्मू-कश्मीर में भी री-नीट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. कड़ी सुरक्षा के बीच छात्र एग्जाम सेंटर पर जा रहे हैं. 


 

11:37 AM (एक घंटा पहले)

परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं ध्यान 

Posted by :- Nivedita

NEET UG परीक्षा शुरू होने के साथ ही दिल्ली भर के परीक्षा केंद्रों पर छात्र पहुंचने लगे हैं. परीक्षा को सुचारू और सुरक्षित ढंग से आयोजित करने के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. राष्ट्रीय राजधानी में कुल 97 परीक्षा केंद्रों पर NEET UG में शामिल होने वाले लगभग 58,000 उम्मीदवार परीक्षा देंगे. दिल्ली सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों के बाहर इंतजार कर रहे अभिभावकों के लिए विशेष कूलिंग जोन बनाए हैं. कई छात्रों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने से पहले बाहर अपने नोट्स दोहराते और आखिरी समय की तैयारी करते देखा गया. 

11:29 AM (एक घंटा पहले)

उत्सुक दिखें छात्र

Posted by :- Nivedita

आज NEET की दोबारा परीक्षा के लिए कोलकाता के केंद्रीय विद्यालय में बड़ी संख्या में छात्र अपने माता-पिता के साथ कतार में खड़े हैं, जबकि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. छात्रों का कहना है कि पहली परीक्षा रद्द होने के बाद वे तनाव में थे, लेकिन अब उन्हें राहत महसूस हो रही है कि उन्हें एक और मौका मिलेगा. 
 

11:01 AM (2 घंटे पहले)

एग्जाम सेंटर पर पहुंचने लगा सिक्योरिटी का सामान

Posted by :- Nivedita

री-नीट 2026 एग्जाम के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं जिसके लिए एग्जाम सेंटर पर सिक्योरिटी का सामान पहुंच रहा है. 

 

10:58 AM (2 घंटे पहले)

NEET Re-Exam: रिपोर्टिंग टाइम का रखें ध्यान 

Posted by :- Nivedita

री-नीट यूजी 2026 की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2.00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगा. नीट यूजी एडमिट कार्ड पर दिए गए अलॉटेड रिपोर्टिंग टाइम के मुताबिक ही सेंटर पहुंचना होगा. बता दें कि सुबह 11:30 बजे से एंट्री शुरू हो जाएगी. एजेंसी ने कहा है कि 1.30 बजे तक गेट बंद हो जाएगा इसके बाद से किसी को एंट्री नहीं मिलेगी. 

Advertisement
10:54 AM (2 घंटे पहले)

NEET UG Re-Exam Live: नहीं होना चाहिए नीट

Posted by :- Nivedita

NEET पर तमिलनाड़ु के मंत्री अरुणराज ने कहा कि TVK का रुख है कि NEET नहीं होना चाहिए. यह राज्य के अधिकारों के खिलाफ है. शिक्षा को राज्य सूची में शामिल किया जाना चाहिए. दोबारा परीक्षा के कारण छात्र डिप्रेशन से गुजर रहे हैं. मनोवैज्ञानिकों की मदद से 104 स्पेशल असिस्टेंस की व्यवस्था की गई है. 
 

10:39 AM (2 घंटे पहले)

भारी सुरक्षा के बीच जा रहा है नीट का पेपर

Posted by :- Nivedita

दिल्ली के कैनरा बैंक से भारी सुरक्षा के बीच नीट का पेपर परीक्षा केंद्र के लिए ले जाया गया है. दिल्ली पुलिस और सैनिक बल की तैनाती की गई है. 

10:38 AM (2 घंटे पहले)

यूपी में 3.5 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Posted by :- Nivedita

लखनऊ में नीट की परीक्षा के लिए 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें करीब 35,594 छात्र परीक्षा देंगे. हर परीक्षा केंद्र पर चेकिंग और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं. सब इंस्पेक्टर से लेकर महिला कांस्टेबल की 2 अलग अलग टीमें लगाई गई हैं. लखनऊ में चेकिंग के लिए 75 सब इंस्पेक्टर, 185 हेड कांस्टेबल 238 महिला कांस्टेबल परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए हैं. परीक्षा केंद्र पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 86 सब इंस्पेक्टर 161 हेड कांस्टेबल 97 महिला कांस्टेबल के साथ-साथ सादे वर्दी में 150 पुलिस कर्मियों को लगाया गया है. 
 

10:32 AM (2 घंटे पहले)

बदरपुर नीट परीक्षा केंद्र पर पुलिस फोर्स तैनात

Posted by :- Nivedita

बदरपुर नीट परीक्षा केंद्र पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. वहीं सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस के द्वारा चाक चौबंद इंतजाम किया गया है.