मेलोनी को मेलोडी! 1983 में हुई थी लॉन्च, आज इसकी कंपनी में काम करते हैं एक लाख कर्मचारी

जो टॉफी कभी बच्चे के बैग या आस पास की छोटी दुकानों में मिला करती थी, वह अब इंटरनेशनल लेवल पर राजनीति का बड़ा हिस्सा बन चुकी है. हम बात कर रहे हैं Parle की मशहूर मेलोडी टॉफी की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी रोम यात्रा के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट किया जिसके बाद से सोशल मीडिया से लेकर चैनलों तक इसकी चर्चा शुरू हो गई है. लोग अब जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर Parle कंपनी में कितने लोग काम करते हैं.

Advertisement

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:27 AM IST

कभी स्कूल खत्म होने के बाद जेब में बचा एक रुपये जिस टॉफी पर खर्च होता था, वही आज इंटरनेशनल लेवर पर भारत की पहचान बन गई है. जी हां, हम बात कर रहे हैं Parle की मशहूर मेलोडी टॉफी की, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को रोम यात्रा के दौरान गिफ्ट में दिया. यह सिर्फ एक टॉफी का पैकेट नहीं था, बल्कि भारतीय बचपन, यादों और अपनापन का प्रतीक है. सोशल मीडिया पर जैसे ही इसकी तस्वीर सामने आई लोगों के बीच मेलोडी टॉफी को लेकर बातें शुरू हो गई. किसी ने लिखा कि दुनिया बदल गई, लेकिन मेलोडी का स्वाद नहीं. तो किसी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब समझ आया कि मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है! लेकिन क्या आपने सोचा है कि आखिर इस टॉफी की शुरुआत कब से हुई है और Parle कंपनी में कितने लोग काम करते हैं? 

Advertisement

1983 से शुरू हुआ था मेलोडी का सफर

Parle कंपनी ने मेलोडी टॉफी को साल 1983 में बाजार में उतारा था. इसे कभी किसी लग्जरी या महंगी टॉफी के रूप में नहीं बेचा गया, बल्कि यह हमेशा से आम लोगों और बच्चों के बजट में फिट बैठने वाली रही है. दुकानदार अक्सर खुले पैसों के बदले भी ग्राहकों को यही मेलोडी टॉफी थमा दिया करते थे. अपने खास टॉफी और कारमेल के स्वाद और भूरे-पीले रैपर की वजह से यह पिछले चार दशकों से भारत के हर घर की पसंद बनी हुई है. 

लोग कर रहे हैं सवाल 

अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर Parle की कंपनी में कितने कर्मचारी काम करते हैं. मेलोडी टॉफी के भारत-इटली डिप्लोमेसी का हिस्सा बनने के बाद लोग इस कैंडी को बनाने वाली कंपनी यानी पार्ले प्रोडक्ट्स के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. साल 1929 में शुरू हुई यह स्वदेशी कंपनी आज करीब 18,200 करोड़ रुपये का सालाना कारोबार करती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेलोडी, पार्ले-जी और क्रैकजैक जैसे मशहूर ब्रांड्स बनाने वाली इस कंपनी में असल में कितने कर्मचारी काम करते हैं? 

Advertisement

सीधे पेरोल पर काम करने वाले कर्मचारी

कॉर्पोरेट और फाइनेंशियल डेटा प्लेटफॉर्म ट्रैक्सन और EMIS के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पार्ले अपनी अलग-अलग कानूनी संस्थाओं के तहत काम करती है.  

पार्ले प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (कोर पैरेंट कंपनी): इसके तहत मुख्य कॉरपोरेट ऑफिस में सीधे तौर पर 389 से 402 पक्के कर्मचारी हैं. 

पार्ले बिस्किट्स प्राइवेट लिमिटेड (मैन्युफैक्चरिंग विंग): कंपनी के इस मुख्य विंग में लगभग 2,424 सीधे कर्मचारी काम कर रहे हैं. 

यदि पार्ले की अन्य सहायक छोटी यूनिट्स (जैसे आरपीए फूड्स, शिवंगी बेकर्स आदि) के ऑन-रोल स्टाफ को भी मिला लिया जाए, तो कोर टीम में करीब 3,600 से अधिक कर्मचारी सीधे कंपनी के पेरोल पर हैं. 

कुल वर्कफोर्स 

ग्लोबल बिजनेस इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म PitchBook के आंकड़े बताते हैं कि अगर जमीनी स्तर पर बात की जाए, तो पार्ले का नेटवर्क पूरे भारत में बहुत बड़ा है. जब कंपनी के देश भर में फैले खुद के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स, थर्ड-पार्टी फैक्ट्रियों, लॉजिस्टिक्स (ट्रांसपोर्ट), डिस्ट्रीब्यूटर्स और दिहाड़ी/ठेके पर काम करने वाले मजदूरों को एक साथ जोड़ लिया जाता है, तो पार्ले की कुल वर्कफोर्स 1,00,000 कर्मचारियों तक पहुंच जाती है.

कैसे शुरू हुआ मेलोडी मीम?

कैंडी से एक मशहूर इंटरनेट मीम बनने का यह दिलचस्प सफर साल 2023 में दिल्ली के जी20 शिखर सम्मेलन से शुरू हुआ था. वहां पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं. इंटरनेट यूजर्स ने दोनों नेताओं के सरनेम (मोदी + मेलोनी) को मिलाकर एक नया शब्द बना दिया मेलोडी.

Advertisement

यह मजाक तब और बड़ा हो गया जब 2024 के जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान खुद इटली की पीएम मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी शेयर की और हैशटैग #Melodi का इस्तेमाल किया. तब से लेकर अभी तक इसका क्रेज खत्म हुआ है. 

रोम का वो पल जब मीम बन गया हकीकत

हाल ही में रोम में एक द्विपक्षीय बैठक के दौरान यह मजाक सच में बदल गया, जब पीएम मोदी ने खुद जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की. इसके बाद मेलोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर इस टॉफी गिफ्ट के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद भी किया. इंटरनेट यूजर्स इसे भारत की टॉफी कूटनीति और साल 2026 का सबसे मीठा भू-राजनीतिक मेल बता रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement