ईरान के पावर प्लांट में काम करते हैं कितने इंजीनियर? सैलरी भारत के टेक कर्मियों से काफी कम

यूएस-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग की वजह से मीडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इसके लिए आज बेहद अहम दिन है. इसके बाद से ईरान के ऊर्जा‑इन्फ्रास्ट्रक्चर, खासकर पावर प्लांटों के इंजीनियरों और तकनीकी कर्मचारियों की भूमिका लोग फोकस कर रहे हैं. 

Advertisement
Iran Power Plant (Photo:X@mamlekate) Iran Power Plant (Photo:X@mamlekate)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:43 PM IST

मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध के बीच ईरान के ऊर्जा‑इन्फ्रास्ट्रक्चर, खासकर पावर प्लांटों के इंजीनियरों और तकनीकी कर्मचारियों की भूमिका पर अब वैश्विक ध्यान केंद्रित हो गया है. पावर प्लांटों जैसे बड़े ऊर्जा संस्थानों में कार्यरत इंजीनियर बिजली उत्पादन, मशीनरी रख‑रखाव और सिस्टम को लगातार चलाने के लिए जिम्मेदार होते हैं. लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान Strait of Hormuz नहीं खोलता है तो, ईरान के पावर प्लांट और पुलों को निशाना बनाया जा सकता है.

Advertisement

क्या है ईरान में पावर प्लांट की तस्वीर?

ईरान के पास विस्तृत पावर नेटवर्क है जिसमें सैकड़ों पावर स्टेशन शामिल हैं. वर्तमान में लगभग 327 पावर प्लांट संचालित हो रहे हैं, जिनकी कुल क्षमता लगभग 195.6 GW है. यह नेटवर्क बिजली की घरेलू खपत के अलावा निर्यात तक के लिए बेहद अहम भूमिका निभाता है. इन पावर प्लांटों में तकनीकी स्टाफ की संख्या का कोई आधिकारिक केंद्रीकृत आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, लेकिन इस तरह के बड़े ऊर्जा नेटवर्क में हजारों इंजीनियर, तकनीशियन, ऑपरेटर और सपोर्ट स्टाफ कार्यरत होने का अनुमान लगाया जाता है क्योंकि हर प्लांट को 24×7 संचालन, रख‑रखाव, सुरक्षा और इंजीनियरिंग सपोर्ट की आवश्यकता होती है. 

क्या करते हैं पावर प्लांट इंजीनियर?

पावर प्लांट इंजीनियर ऊर्जा संयंत्रों में विद्युत उत्पादन, थर्मल सिस्टम, मशीनरी रख‑रखाव और सुरक्षा नियंत्रण जैसे अहम काम को संभालते हैं. वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्लांट रोक‑टोक से बिजली पैदा करे, तकनीकी खराबियों को जल्दी ठीक करे और बड़े बिजली नेटवर्क के साथ समन्वय बनाए रखे. 

Advertisement

(Credit- World Power Plant)

कितनी मिलती ही सैलरी? 

पावर प्लांट इंजीनियर 

औसत वार्षिक सैलरी करीब 466,801,900 ईरानी रियाल (IRR) यानी कि 32947 रुपये. 

मासिक: लगभग 38,900,158 IRR

सैलरी रेंज- 214,799,400 — 741,598,900 IRR सालाना

(Credit- World Salaries)

पावर प्लांट ऑपरेटर 

औसत सालाना सैलरी: ~440,401,900 IRR यानी कि 31, 083 रुपये. 

मासिक ~36,700,158 IRR

यह भी पढ़ें: हवा कम, नमी ज्यादा.. दोनों हाथ तक नहीं फैला सकते, ऐसे कमरों में रह रहे फ्यूचर IAS-IPS

 रिन्यूएबल एनर्जी इंजीनियर 

औसतन करीब 595,000,000 IRR वार्षिक (लगभग 49,600,000 IRR मासिक)

इलेक्ट्रिकल पावर इंजीनियर 

औसत वार्षिक सैलरी 70,000,000 — 200,000,000 IRR यानी 4940 से 14116 रुपये तक हो सकती है. 

मध्यम ~90,000,000 IRR प्रति वर्ष

यह भी पढ़ें: ड्रोन से लड़ी जा रही US-इजरायल-ईरान की जंग: ड्रोन इंजीनियर बनने का करियर है इतना बड़ा 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement