ICAI CA फाउंडेशन और इंटर 2026 का परिणाम घोषित, इस तरह चेक करें रिजल्ट
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन और इंटर के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. उम्मीदवार इस तरह से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से CA इंटरमीडिएट और CA फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था वह ऑफिशियल वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
इसके साथ ही इंस्टीट्यूट ने ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट और सेशन का ओवरऑल पासिंग परसेंटेज भी जारी कर दिया है. बता दें कि इन परीक्षाओं का आयोजन जनवरी 2026 में 18, 20, 22 और 24 तारीख को किया गया था.
सीए फाउंडेशन परीक्षा 2026 पास करने के लिए उम्मीदवारों को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से तय की गई पासिंग मार्क्स लाने होंगे. छात्रों को हर विषय में कम से कम 40 अंक प्राप्त करने होंगे और परीक्षा के चारों पेपर में कुल मिलाकर मिनिमम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. सिर्फ वही उम्मीदवार सीए फाउंडेशन परीक्षा में पास माने जाएंगे, जो हर विषय में और कुल मिलाकर तय किए गए जरूरी अंक हासिल करते हैं. बता दें कि इससे पहले आईसीएआई ने 1 मार्च, 2026 को सीए फाइनल जनवरी 2026 का रिजल्ट घोषित किया था. करनाल की दीक्षा गोयल ने 600 में से 486 अंक प्राप्त करके ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल किया था.
किसने किया टॉप?
जनवरी 2026 में हुई सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर हर विषय में अच्छे नंबर हासिल किए. वहीं, एलेनाबाद के कन्हैया लाल ने 600 में से 508 अंक (84.67%) प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है. दूसरे स्थान पर फातिमा शेजा K ने अपनी जगह बनाई. उन्होंने 504 अंक (84%) हासिल किए. वहीं, तीसरे नंबर पर फरीदाबाद की वान्या बंसल रहीं, जिन्होंने 600 में से 498 अंक (83%) हासिल किए.
Advertisement
ऐसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जाएं.
इसके बाद उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल्स का यूज कर लॉग इन करें. वहीं, अपना स्कोरबोर्ड चेक करने के लिए अपना रोल नंबर लिखें.
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स
वहीं, स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं.
इसके बाद से वेबसाइट के होमपेज पर जिस कोर्स का रिजल्ट चेक करना हो, उसके लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल भरकर सबमिट करें. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
aajtak.in