यूपी रोडवेज के 2584 पदों पर बिना परीक्षा होगी महिलाओं की भर्ती, मिलेगी कई सुविधाएं 

महिलाओं को उत्तर प्रदेश रोडवेज बड़ा अवसर दे रहा है. अब वे भी बसों में कंडक्टर बनेंगी. इस के लिए यूपी परिवहन निगम ने बड़ी संख्या में महिला कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी. इसके लिए किसी तहर की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा.  

Advertisement
यूपी रोडवेज में महिलाओं के लिए नौकरी का मौका. ( Photo: Pexels) यूपी रोडवेज में महिलाओं के लिए नौकरी का मौका. ( Photo: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:16 AM IST

उत्तर में जो महिलाएं 12वीं पास हैं और नौकरी की तलाश कर रही हैं, तो ये समय बेहद खास मौका लेकर आया है. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन ने महिलाओं के लिए 2584 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस कड़ी में 25 मार्च से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि कैसे होगी इन पदों पर भर्ती.  

Advertisement

इतने पदों पर होगी नियुक्ति

इसके तहत कुल 2,584 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इस भर्ती का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को रोजगार का मौका मिले और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाए. यह नौकरी खास तौर पर महिलाओं के लिए है.

क्या है योग्यता?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए महिलाओं को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास CCC का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है. इसके अलावा आवेदन करने वाली महिलाओं को किसी न किसी रूप से उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन या कौशल विकास मिशन से जुड़ा होना जरूरी है. 

सिलेक्शन प्रोसेस पर करें गौर 

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा. चयन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट के आधार पर होगी, जो 12वीं में मिले नंबरों के हिसाब से तैयार किया जाएगा. इसका साफ मतलब यह है कि जिन उम्मीदवारों के इंटर में ज्यादा नंबर होंगे, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी. वहीं, अगर किसी उम्मीदवार के पास NCC'B' सर्टिफिकेट, NSS सर्टिफिकेट या स्काउट्स एंड गाइड्स में राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर अवॉर्ड मिला है तो, उन्हें  मेरिट में 5 फीसदी ज्यादा वेटेज दिया जाएगा. 

Advertisement

कैसे तय होगी सैलरी?

वहीं, अगर सैलरी की बात करें तो, चयनित उम्मीदवारों को 2.16 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से दिया जाएगा. इसके साथ ही अगर कोई उम्मीदवार 22 दिनों में 5000 किलोमीटर की ड्यूटी पूरा करती हैं, तो उन्हें 3000 रुपये अतिरिक्त इंसेंटिव भी दिया जाएगा. 

आज से शुरू होगा रोजगार मेला 

यूपी रोजवेज में महिला कंटक्टरों की भर्ती रोजगार मेले के जरिए होगी. इस भर्ती में शामिल होने वाली महिलाओं को रोजगार मेले में शामिल होना होगा और वहीं से आवेदन करना होगा. आज या 25 मार्च से इस मेले की शुरुआत होने वाली है, जिसके तहत  सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम, बांदा और प्रयागराज में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा. वहीं, 28 मार्च को गाजियाब, बरेली, अलीगढ़, अयाेध्या, वाराणसी में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा. इसी तरह 30 मार्च को मेरठ, इटावा, हरदोई, आजमगढ़ में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा. 1 अप्रैल को नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ और गोरखपुर में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement