EXCLUSIVE: BSF जवान और PAK हथियार स्मगलरों के बीच नेटवर्क का भंडाफोड़

पाकिस्तान में बैठे हैंडलर इम्तियाज ने तरनतारन की एक मैरिज पार्टी के दौरान एक कॉमन कनेक्शन के जरिए बीएसएफ जवान अनिल को अपने जाल में फांसा था. उसे धीरे-धीरे मोटी कमाई का लालच दिया जाने लगा. उसे बताया गया कि अगर वो ड्रग्स की तस्करी में उनकी मदद करें, तो हर बार कंसाइनमैंट रिसीव करने पर उसे 50 हजार रुपये तक दिए जाएंगे.

Advertisement
स्मगलरों के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ स्मगलरों के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़

मुकेश कुमार

  • मोहाली,
  • 08 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 3:06 PM IST

पंजाब में बीएसएफ के एक जवान और पाकिस्तान में बैठे हथियार स्मगलरों के बीच एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है. पंजाब पुलिस ने मोहाली से बीएसएफ के एक जवान अनिल को गिरफ्तार किया है, जो तस्करों की मदद करता था. 'आज तक' से एक्सक्लूसिव बातचीत में आरोपी जवान ने कबूला कि वह सरहद पार खेप पहुंचाने में पाकिस्तानी तस्करों की मदद करता था. हथियारों की तस्करी के बदले उसे पैसे मिलते थे.

Advertisement

पंजाब पुलिस के मुताबिक, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर इम्तियाज ने तरनतारन की एक मैरिज पार्टी के दौरान कॉमन कनेक्शन के जरिए बीएसएफ जवान अनिल को अपने जाल में फांसा था. उसे धीरे-धीरे मोटी कमाई का लालच दिया जाने लगा. उसे बताया गया कि अगर वो ड्रग्स की तस्करी में उनकी मदद करें, तो हर बार कंसाइनमैंट रिसीव करने पर उसे 50 हजार रुपये तक दिए जाएंगे.


अनिल ने बताया कि वह इस जाल में फंस गया. इसके बाद उसने इम्तियाज के लिए तस्करी का काम शुरू कर दिया. उसकी तरह एक बदमाश गुरजंट सिंह भी इम्तियाज के संपर्क में था, जो उसके इशारे पर ड्रग्स और असलहों की तस्करी कर रहा था. पुलिस ने 2013 में गुरजंट को गिरफ्तार किया था, लेकिन वो हिरासत से भाग निकला. दलजीत सिंह के नाम से अपनी पहचान बदल कर उसी काम में लग गया.

Advertisement


ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के जरिए हिंदुस्तान को कमजोर करने की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी हैंडलर्स आम तौर पर दो तरह की मॉडस ऑपरेंडी के जरिए अपने मोहरों से ये पूरा काम करवाते थे. उन्होंने दलजीत सिंह को इसके लिए बाकायदा पाकिस्तान का मोबाइल सिम भी दे रखा था. पाकिस्तान में बैठे हैंडलर जवान से उसकी तैनात के नजदीकी पाकिस्तान पोस्ट का नाम पूछते और वहां माल की सप्लाई करते थे.


इसके बाद हैंडलर्स व्हाट्सएप और गुगल मैप के जरिए भी अपने इन मोहरों को लोकेट करने कर काम करने लगे. तस्करी का दूसरा जरिया गुड्स ट्रेन का इस्तेमाल था. इसमें हैंडलर पहले से तय जगह पर माल छिपा देते थे और फिर उनके बताए पर गुरजंट जैसे लोग वो माल ट्रेन से हासिल कर लेते थे. फिलहाल एक के बाद एक अब तक इस सिलसिले में तीन तस्कर और एक बीएसएफ जवान की गिरफ्तारी हो चुकी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement