कब्र में लड़की तो खेत से मिली लड़के की लाश, आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर हत्या

लड़के का लड़की के घर आना-जाना लगा रहता था. वह लड़की के यहां ट्रैक्टर चलाने का काम करता था. दोनों को लड़की के परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया. जिसके बाद कपल की हत्या कर दी गई. लड़की के शव को घर के पास ही दफना दिया जबकि लड़के के शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया गया.

Advertisement
मृतक लड़की का शव निकालते हुए मृतक लड़की का शव निकालते हुए

aajtak.in

  • बस्ती,
  • 28 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 10:44 AM IST

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में ऑनर किलिंग (Honor Killing) का मामला सामने आया है. यहां दो प्यार करने वालों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. लड़की की हत्या कर उसके शव को जमीन में दफना दिया गया जबकि लड़के की लाश को गन्ने के खेत में फेंक दिया. खेत में लड़के का शव मिलने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ.  

बताया गया कि प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर लड़की के परिजनों ने दोनों की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद लड़की के शव को घर पास ही जमीन में दफना दिया और लड़के के शव को गांव के बाहर गन्ने के खेत में फेंक दिया. मामले का खुलासा तब हुआ, खेत के मालिक ने लड़के का शव देखा.

Advertisement

पुलिस को शव के बारे में सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक का पेंट कमर के नीचे पैर तक खिसका हुआ था. युवक हरे कलर की शर्ट पहने हुए था, जिसके बटन भी खुले हुए थे. मृतक के शरीर पर खरोंच और चोट के गंभीर निशान भी थे. शव मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि मृतक उसी गांव का ही रहने वाला है.

यूं खुला राज

पुलिस की पूछताछ में मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा रात भर से गायब था और उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था. हमने रात में उसे बहुत ढूंढा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. बेटा गांव के ही एक व्यक्ति के यहां ट्रैक्टर चलाता था. उनके घर पर बेटे का लगातार आना-जाना लगा रहता था. रात में वह घर से निकला था और उसके बाद से वापस नहीं आया था.

Advertisement

युवक की लाश मिलने के बाद पुलिस जब ट्रैक्टर मालिक के घर गई, तो पता चला कि उनकी लड़की की भी बीती रात मौत हो गई थी. मृतक लड़की को घर पास ही दफनाया गया था. जिसके बाद से ही लड़की का पूरा परिवार फरार है. तब जाकर बात सामने आई कि मृतक लड़का-लड़की के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. लड़की के परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया और दोनों की हत्या कर फरार हो गए.

निकाला गया लड़की का शव

पुलिस ने लड़की के दफन शव को जमीन से बाहर निकाला गया. लड़की के शव पर भी चोट के निशान पाए गए हैं. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया. गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स भी तैनात कर दी गयी है.

वहीं, घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि  लड़का और लड़की के शव मिले हैं. दोनों के बीच अफेयर चल रहा था जिसके चलते हत्या किए जाने की बात सामने आई है. 

मृतक लड़की के परिजनों पर आईपीसी की धारा 302, 201, 34 IPC और एसी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को पकड़ने की कवायद जारी है.

Advertisement

( रिपोर्ट - मिस्बा उस्मानी )

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »