दिल्ली के इस अस्पताल में अब सिर्फ कोरोना मरीजों का होगा इलाज

दिल्ली सरकार की ओर से जारी किए आदेश के मुताबिक उत्तर पूर्वी दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) को दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा कोरोना अस्पताल बनाया जाएगा.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई) सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2020,
  • अपडेटेड 12:12 AM IST

  • दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीज
  • जीटीबी अस्पताल में होगा कोरोना मरीजों का इलाज

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में उछाल देखा जा रहा है. वहीं हाल ही में दिल्ली में कोरोना कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी इजाफा देखा गया था. इस बीच अब दिल्ली सरकार ने अहम आदेश दिया है. उत्तर पूर्वी दिल्ली का गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) अब दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा कोरोना अस्पताल बनेगा.

Advertisement

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में कोरोना का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल बनाने का आदेश दिया है. दिल्ली सरकार की ओर से जारी किए आदेश के मुताबिक उत्तर पूर्वी दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल को दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा कोरोना अस्पताल बनाया जाएगा.

अब 1500 बेड का गुरु तेग बहादुर अस्पताल पूरी तरह से कोरोना मरीजों का इलाज करेगा. जिसका मतलब है कि इस अस्पताल में अब और किसी बीमारी का इलाज नहीं होगा. दिल्ली सरकार ने आदेश दिया है कि दो जून तक इस अस्पताल को सिर्फ कोरोना मरीजों के तैयार किया जाए.

दूसरे अस्पतालों में ट्रांसफर होंगे मरीज

आदेश के मुताबिक इस अस्पताल में भर्ती दूसरी बीमारियों के मरीजों को पास के दूसरे दिल्ली सरकार के अस्पतालों में भर्ती किया जा सकता है और जिन मरीजों को स्पेशलाइज ट्रीटमेंट की जरूरत है, उनको प्राइवेट अस्पतालों में भी भर्ती किया जा सकता है. इसका पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी.

Advertisement

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि इस समय दिल्ली में सरकारी और प्राइवेट अस्पताल मिलाकर करीब 6600 बेड का इंतजाम हो गया है. सरकार बेड बढ़ा रही है. अगले एक हफ्ते में इनकी संख्या 9500 कर दी जाएगी.

लोकनायक अस्पताल

बता दें कि इस समय दिल्ली का लोकनायक अस्पताल 2000 बेड की क्षमता के साथ दिल्ली और देश का सबसे बड़ा कोरोना अस्पताल है. जबकि अब 1500 बेड की क्षमता के साथ गुरु तेग बहादुर अस्पताल दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा कोरोना अस्पताल बन जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »