मोदी सरकार की ये योजनाएं हिट, जमकर लोग लगा रहे हैं पैसे... ब्याज भी दमदार!

Small Saving Schemes Investment : अप्रैल-सितंबर छमाही में सीनियर सिटीजंस के लिए संचालित स्कीम्स में निवेश बढ़ा है, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के लिए डिपॉजिट्स में साल-दर-साल लगभग 2.5 गुना इजाफा हुआ है और ये बढ़कर 74,625 करोड़ रुपये हो गया है.

Advertisement
छोटी बचत योजनाओं में निवेश लगातार बढ़ रहा छोटी बचत योजनाओं में निवेश लगातार बढ़ रहा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 11:49 PM IST

हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचाकर उसे ऐसी जगह निवेश (Investment) करना चाहता है, जहां उसका पैसा सुरक्षित रहने के साथ ही रिटर्न भी जोरदार मिले. इस लिहाज से छोटी बचत योजनाएं (Small Saving Schemes) लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है. ये हम नहीं कर रहे बल्कि इन स्कीम्स में आने वाले निवेश के आंकड़े इसका जीता जागता उदाहरण है. नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Govt) में स्माल सेविंग स्कीम्स को लेकर उठाए गए कदमों का असर देखने को मिल रहा है, खासतौर पर सीनियर सिटीजंस के लिए संचालित हो रही योजनाओं (Senior Citizens Saving Scheme) में अच्छा ब्याज इसमें अहम रोल निभा रहा है. इन स्कीम्स में होने वाले निवेश में अप्रैल-सितंबर तिमाही में शानदार उछाल देखने को मिला है.  

Advertisement

अप्रैल से अब तक 2.5 गुना बढ़ा निवेश
रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल-सितंबर छमाही में न केवल सीनियर सिटीजंस के लिए संचालित स्कीम्स में निवेश बढ़ा है, बल्कि महिलाओं के चलाई जा रही छोटी बचत योजनाओं में भी ये आंकड़ा काफी बढ़ गया है. सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम्स के लिए डिपॉजिट्स साल-दर-साल लगभग 2.5 गुना बढ़ा है और ये बढ़कर 74,625 करोड़ रुपये हो गई है. एक अधिकारी के हवाले से इसमें कहा गया है कि सालभर पहले समान अवधि की तुलना में कुल निवेश में 28,715 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. यानी इसमें लगभग 160 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है. 

सीनियर सिटीजंस को मिल रहा इतना ब्याज
सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी हुई योजनाओं की ब्याज दरों में अच्छा खासा इजाफा किया है. इसमें शामिल सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Senior Citizens Saving Sheme) के लिए ब्याज दर जून तिमाही में 8 फीसदी से बढ़ाकर 8.2 फीसदी कर दी गई थी. इसके अलावा रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में भी 20 आधार अंकों की बढ़ोतरी देखने को मिली थी. 

Advertisement

इस स्कीम में भी रिकॉर्ड निवेश 
एक ओर जहां बुजुर्गों के लिए संचालित छोटी बचत योजनाओं में ब्याज दर बढ़ने से निवेश में बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं अगर महिलाओं के लिए चल रहीं बचत योजनाओं की बात करें तो महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (Mahila Samman Saving Certificate) या MSSC में भी सितंबर तिमाही में इस साल बढ़कर 13,512 करोड़ रुपये का निवेश आया. ये योजना दो साल के लिए लाई गई है और इसमें अकाउंट मार्च 2025 तक खुलवाया जा सकता है.  

MSSC Scheme क्या है?
केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई MSSC योजना के तहत महिलाएं दो साल के लिए 2 लाख रुपये इन्वेस्टमेंट कर सकती हैं. वहीं इस योजना में निवेश पर मिलने वाली ब्याज दर 7.5 फीसदी तय की गई है. 2 साल के मैच्योरिटी पीरियड वाली इस स्कीम को महिलाओं का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है और इसमें खाताधारकों की संख्या में जोरदार इजाफा देखने को मिल रहा है. इस स्कीम का ऐलान सरकार ने वित्त वर्ष  2023-24 के बजट में किया था और इसमें कम से कम 1000 रुपये से इन्वेस्टमेंट शुरू किया जा सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement