Gold-Silver New Rates : मिडिल ईस्ट में जंग... हाई से अभी भी ₹1.51 लाख सस्ती चांदी, जानें 24 कैरेट सोने का भाव?

Gold-Silver Rate In Global Tension: भले ही अमेरिका-इजरायल और ईरान में जंग चरम पर नजर आ रही है, लेकिन इस ग्लोबल टेंशन के बावजूद भी सोना-चांदी का भाव टूटा (Gold-Silver Rate Fall) है, जबकि हाई से अभी भी दोनों कीमती धातुएं काफी सस्ती मिल रही हैं.

Advertisement
मिडिल ईस्ट में भीषण जंग के बाद भी सोना-चांदी हुआ सस्ता. (Photo: Reuters) मिडिल ईस्ट में भीषण जंग के बाद भी सोना-चांदी हुआ सस्ता. (Photo: Reuters)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:17 AM IST

अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान के युद्ध (US-Israel War With Iran) से मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच सोना-चांदी की कीमतों में भी जोरदार उथल-पुथल देखने को मिली है. ग्लोबल टेंशन के बीच भी दोनों कीमती धातुओं के दाम गिरे हैं. हफ्तेभर में गोल्ड-सिल्वर रेट्स में गिरावट (Gold-Silver Weekly Rate Update) आई है. अगर हाई लेवल से तुलना करें, तो चांदी अपने हाई से अभी भी 1.50 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती मिल रही है. आइए जानते हैं जंग के हालात में भी 20, 22 और 24 कैरेट सोने का क्या भाव है?  

Advertisement

जंग शुरू होने के बाद कितना बदला रेट?
अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर बीते 28 फरवरी को हमले शुरू किए थे. इसके बाद सोना-चांदी का भाव भी बदलता हुआ नजर आया. बीत हफ्तेभर Gold-Silver Rate में आए बदलाव पर नजर डालें, जंग की शुरुआत से पहले 27 फरवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव 2,82,644 रुपये प्रति किलोग्राम था, तो पिछले शुक्रवार को कम होकर 2,68,569 रुपये प्रति किलो पर आ गया. इस हिसाब से देखें, तो 1 Kg Silver Price 14,075 रुपये तक घट गया है. 

हाई से अब इतनी सस्ती है चांदी 
बीते एक हफ्ते में आई इस गिरावट के बाद अगर हाई से लेटेस्ट रेट की तुलना करें, तो चांदी अभी भी डेढ़ लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती मिल रही है. दरअसल, 29 जनवरी को Silver Price ने रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए इतिहास में पहली बात 4 लाख रुपये का स्तर पार किया था और 4,20,048 रुपये प्रति किलो का लाइफ टाइम हाई लेवल छुआ था, लेकिन इसके बाद चांदी का वायदा भाव क्रैश होना शुरू हुआ और गिरकर 2.25 लाख रुपये के करीब तक आ गया. हालांकि, वर्तमान भाव से तुलना करें, तो हाई से चांदी का भाव 1,51,479 रुपये कम है. 

Advertisement

चांदी ही नहीं, सोना भी फिसला 
न सिर्फ चांदी, बल्कि सोने की कीमत में भी हफ्तेभर में गिरावट देखने को मिली है. इससे पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 27 फरवरी को 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला MCX Gold Rate 1,62,104 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वहीं बीते शुक्रवार को ये मामूली बढ़त के बावजूद भी 1,61,675 रुपये पर क्लोज हुआ था और इस हिसाब से देखें, तो हफ्तेभर में सोने का भाव 429 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हुआ है. 

अपने हाई से सोना इतना फिसला
सोने के ऑल टाइम हाई लेवल से वर्तमान भाव की तुलना करें, तो ये कीमती पीली धातु भी काफी सस्ती मिल रही है. दरअसल, चांदी की तरह सोना भी बीते 29 जनवरी को ही अपने उच्चतम स्तर 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था और इस लेवल को छुने के बाद गोल्ड क्रैश होता चला गया. फिलहाल की बात करें, तो 10 Gram 24 Karat Gold Rate एमसीएक्स पर हाई से 31,421 रुपये कम चल रहा है. 

ग्लोबल टेंशन, फिर भी फिसले Gold-Silver 
मिडिल ईस्ट में जंग (Middle East War) से बढ़ी ग्लोबल टेंशन के बीच भी सुरक्षित निवेश का ठिकाना माने जाने वाले सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट के पीछे के कारणों की बात करें, तो तमाम एक्‍सपटर्स कह रहे हैं कि ईरान युद्ध (Iran War) से पहले Gold-Silver Rates में भारी उछाल देखने को मिली थी, इन कीमती धातुओं की  अंतरराष्ट्रीय कीमत में अस्थिरता देखने को मिली. जंग के दौरान भी इनके भाव में तेजी के पीछे एक्सपर्ट मुनाफावसूली को वजह बताते नजर आए हैं, उनका कहना है कि लोग कैश अपने पास रखना चाहते हैं.

Advertisement

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह ले लेना जरूरी है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement