Winter Stock in Summer Season: तपती गर्मी में खरीदें गीजर-हीटर और कंबल वाले स्टॉक्स, सर्दी आते ही पोर्टफोलियो हो जाएगा गर्म!

Best Invest Idea: अधिकतर लोग गर्मी आने पर कूलिंग वाले स्टॉक्स खरीदते हैं. लेकिन असली पैसा वही निवेशक बना जाते हैं, जो कि सर्दी के मौसम में ही गर्मी में ज्यादा बिकने वाले प्रोडक्ट्स के शेयर खरीद लेते हैं. 

Advertisement
सर्दी आते ही अच्छे रिटर्न दे सकते हैं ये स्टॉक्स. (Photo: AI Generated) सर्दी आते ही अच्छे रिटर्न दे सकते हैं ये स्टॉक्स. (Photo: AI Generated)

अमित कुमार दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:43 PM IST

देश में गर्मी चरम पर है. तापमान रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहा है. लोग ठंडक पाने के लिए AC, कूलर और कोल्ड ड्रिंक्स की तरफ भाग रहे हैं. वैसे इस तपती गर्मी में निवेशकों का बुरा हाल है, गर्मी से ज्यादा पोर्टफोलियो का लाल रंग चुभ रहा है. 

वैसे निवेशक के नजरिये से देखें तो तपती गर्मी में AC, कूलर और पंखे की डिमांड बढ़ जाती है. इससे जुड़ी कंपनियों के शेयर भागने लगते हैं, लेकिन एक निवेशक के लिए अब इन स्टॉक्स में दांव का लगाने सही वक्त नहीं होता है, बाजार के जानकार AC-कूलर, फ्रिज बनाने वाली कंपनियों के शेयर सर्दी के मौसम में ही खरीद लेते हैं, और गर्मी आने का इंतजार करते. क्योंकि सर्दी में अच्छे वैल्यूवेएशन पर स्टॉक्स मिल जाते हैं. अधिकतर लोग गर्मी आने पर कूलिंग वाले स्टॉक्स खरीदते हैं. लेकिन असली पैसा वही निवेशक बना जाते हैं, जो कि सर्दी के मौसम में ही गर्मी में ज्यादा बिकने वाले प्रोडक्ट्स के शेयर खरीद लेते हैं. 

Advertisement

सर्दियों से जुड़े स्टॉक्स पर फोकस

ऐसे में तपती गर्मी के बीच अभी से अनुभवी निवेशक सर्दियों से जुड़े स्टॉक्स पर नजर जमाना शुरू कर देते हैं. वजह साफ है, जब ठंड का मौसम आता है, तब रूम हीटर, गीजर (Geyser), कंबल और ऊनी कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ती है. ऐसे में अगर सही समय पर इन कंपनियों पर दांव लगाया जाएं, तो सर्दी आते-आते पोर्टफोलियो में 'गर्मी' का अहसास हो सकता है. 

भारत में तमाम ऐसी लिस्टेड कंपनियां हैं, जिनका कारोबार सीधे तौर पर सर्दियों की मांग से जुड़ा हुआ है. इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट्स की बात करें तो सर्दियों में सबसे ज्यादा गीजर Havells India, Bajaj, Crompton और V-Guard Industries जैसी कंपनियों बेचती हैं. वहीं रूम हीटर में Havells, Bajaj, Usha और Orient की पकड़ मजबूत मानी जाती है. 

इसके अलावा सर्दियों में कंबल और ऊनी कपड़ों की डिमांड भी कई गुना बढ़ जाती हैं. इनमें सबसे चर्चित नाम Prakash Woollen & Synthetic Mill का है. यह कंपनी Mink Blankets, Shawls और Minter Bedding Products बनाती है. जैसे-जैसे उत्तर भारत में ठंड बढ़ती है, वैसे-वैसे कंबल की मांग भी तेजी पकड़ती है. यही कारण है कि निवेशक विंटर थीम स्टॉक्स पर खास नजर रखते हैं.  हालांकि निवेश से पहले कंपनी की कमाई, कर्ज, valuation और business growth को समझना बेहद जरूरी है.

Advertisement

बड़े निवेशक का बिग आइडिया 

वहीं Welspun Living होम टेक्सटाइल सेक्टर की बड़ी कंपनियों में शामिल है. कंपनी बेडशीट, कंबल और टॉवल जैसे प्रोडक्टस बनाती है. इस कंपनी का एक्सपोर्ट मजबूत भी मजबूत है. Trident भी होम टेक्सटाइल स्पेस का बड़ा खिलाड़ी है. कंपनी बेडशीट से लेकर फैशनेबल ऊनी कपड़े बनाने के लिए जानी जाती है. 

अगर विंटर फैशन की बात करें, तो Monte Carlo Fashions इस थीम का बड़ा नाम है. कंपनी वूलन क्लॉथ और विंटर प्रोडक्ट्स के लिए मशहूर है. हर साल सर्दियों के मौसम में इसकी बिक्री में तेजी देखने को मिलती है.

इसके अलावा च्यवनप्राश, हनी, हेल्थ और इम्युनिटी प्रोडक्ट्स की सर्दियों में ज्यादा मांग रहती है. जिसका फायदा डाबर इंडिया को हाता है. सर्दियों का Hindustan Unilever के प्रोडक्ट्स मॉइस्चराइज़र, लोशन और विंटर स्किनकेयर प्रोडक्ट्स से फायदा मिलता है.

(नोट: शेयर बाजार में निवेश से वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement