PM Surya Ghar Yojana: 300 यूनिट फ्री बिजली... ₹78000 तक सब्सिडी, अब तक 26 लाख घर रोशन

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: पीएम नरेंद्र मोदी सरकार ने फरवरी 2024 में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की थी. सरकारी आंकड़ों को देखें, तो अब तक इस स्कीम से जुड़कर 26 लाख से ज्यादा रोशन हो रहे हैं.

Advertisement
2024 में लॉन्च की गई थी ये मुफ्त बिजली योजना. (File Photo: ITG) 2024 में लॉन्च की गई थी ये मुफ्त बिजली योजना. (File Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:01 PM IST

गर्मी के कड़े तेवर दिखने लगे हैं, झुलसाती हुई गर्मी में लोग एसी-फ्रिज के बिना का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन, उनके दिमाग में बढ़े हुए बिजली के बिल को लेकर भी चिंता रहती है. लेकिन, जिन लोगों ने सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojna) के तहत अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया है, वे टेंशन-फ्री होकर ठंडक का ऐहसास ले रहे हैं. क्योंकि उन्हें बिजली बिल के झंझट से बड़ी राहत जो मिली है. इस साल मार्च तक के आंकड़ों को देखें, तो देश में 26 लाख घर इस सरकारी स्कीम से रोशन हो रहे हैं. 

Advertisement

2024 में हुई थी योजना की शुरुआत 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए फरवरी 2024 में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojna) को लॉन्च किया था. इस स्कीम के तहत सरकार का लक्ष्य 2027 तक 1 करोड़ घरों पर Solar Panel लगाने का है. इस स्कीम ने खासतौर पर भारी-भरकम बिजली बिल से लोगों को निजात दिलाने का काम किया है.

26.19 लाख घर रोशन, मिलते हैं ये फायदे
शुरुआत से ही इस स्कीम को जोरदार रिस्पांस मिल रहा है और इसे लगवाने वालों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ता जा रहा है. सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें, तो 19 मार्च 2026 तक 26,19,879 घरों में आरटीएस सिस्टम स्थापित किए जा चुके थे. यानी उनके घरों की छत पर सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके थे.  

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुफ्त बिजली स्कीम में मिलने वाले लाभ इसकी पॉपुलैरिटी का अहम हिस्सा हैं. पीएम सूर्य घर योजना में जहां 300 यूनिट फ्री बिजली मिलती है, तो सरकार की ओर से अपने घर की छत पर Solar Panel लगवाने पर आने वाले खर्च में 78000 रुपये तक की तगड़ी सब्सिडी भी दी जाती है. 

PMSG-MBY योजना के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी के तौर पर 17,967.53 करोड़ रुपये की रकम बांटी जा चुकी है. इस स्कीम को पारदर्शी रखने के लिए आवेदन से PM Surya Ghar Subsidy तक की पूरी प्रक्रिया राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होती है.

25 साल के लिए बिल की टेंशन खत्म 
PM Surya Ghar Yojna के तहत आप सिर्फ एक बार निवेश करके दो दशक से ज्यादा समय के लिए 'Zero Electricity Bill' के साथ बिजली का इस्तेमाल कर सकते हैं. दरअसल, इस सरकारी योजना के तहत घर की छतों पर जो सोलर पैनल इंस्टॉल किए जाते हैं, आमतौर पर उनकी लाइफलाइन करीब 25 साल मानी जाती है. 

सरकार की ओर इस स्कीम में जहां 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाती है, तो वहीं इस स्कीम के तहत खपत के अनुसार सोलर पैनल लगावाने पर सरकारी सब्सिडी (Govt Subsidy) भी मिलती है. सरकार 0-150 यूनिट खपत के लिए 1-2 किलोवाट के सोलर पैनल इंस्टॉलेशन पर 30-60 हजार रुपये, 150-300 यूनिट बिजली की खपत के लिए जरूरी 2-3 किलोवाट या तीन किलोवाट से ज्यादा के पैनल पर 60-78 हजार तक सब्सिडी देती है.

Advertisement

अब तक इन राज्यों में सबसे ज्यादा सोलर पैनल (PIB Data 19 मार्च 2026)

राज्य सोलर पैनल इंस्टॉल
गुजरात 5,93,899
महाराष्ट्र 4,90,489
उत्तर प्रदेश 4,20,823
केरल 2,09,641
राजस्थान 1,59,566
मध्य प्रदेश 104,458

आवेदन करना है बेहद आसान

  • वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर 'अप्लाई फॉर रूफटॉप सोलर' ऑप्शन चुनें.
  • नए पेज पर राज्य-बिजली वितरण कंपनी का चयन करें.
  • अब बिजली उपभोक्ता नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल डालें.
  • नए पेज पर कंज्यूमर नंबर और मोबाइल डालकर लॉगइन करें.
  • अब फॉर्म पर दिशा-निर्देशों के तहत RTS पैनल अप्लाई करें.
  • इसके बाद आपको फीजिबिलिटी अप्रूवल मिलेगा.

इसके बाद आप अपने DISCOM के साथ रजिस्टर्ड वेंडर से सोलर पैनल इंस्टॉल करा सकेंगे. इंस्टालेशन के बाद आपको प्लांट डीटेल के साथ नेट मीटर के लिए आवेदन करना होगा. मीटर इंस्टॉल होने और DISCOM से जांच के बाद कमीशनिंग सर्टिफिकेट जारी होगा. इसके जारी होने पर आप पोर्टल से बैंक खाता डीटेल और कैंसिल चेक देंगे, जिसमें सब्सिडी आएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement