घर खरीदना और भी महंगा, एक साल में 14% बढ़ी कीमतें, इन शहरों में डिमांड घटी

भारत के रियल एस्टेट मार्केट में साल 2026 की शुरुआत घरों की सप्लाई और कीमतों में भारी उछाल के साथ हुई है, हालांकि बढ़ते दामों के बीच खरीदारों की मांग में थोड़ी सुस्ती देखी गई है, लेकिन 3BHK और प्रीमियम घरों के लिए लोगों का क्रेज अब भी बरकरार है.

Advertisement
बेंगलुरु सप्लाई में सबसे आगे, नोएडा में मांग 8% गिरी (Photo-ITG) बेंगलुरु सप्लाई में सबसे आगे, नोएडा में मांग 8% गिरी (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

भारत के रिहायशी प्रॉपर्टी मार्केट के लिए 2026 की शुरुआत काफी हलचल भरी रही है. घरों की सप्लाई में जबरदस्त तेजी आई है और कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं, हालांकि घर खरीदने वालों की डिमांड में इस तिमाही थोड़ी सुस्ती देखी गई है.

मैजिकब्रिक्स प्रॉपइंडेक्स (Q1 2026) की ताज़ा रिपोर्ट बताती है कि देश के 13 बड़े शहरों में बिकने वाले घरों की संख्या पिछले साल के मुकाबले 10.1% बढ़ गई है. जनवरी से मार्च के बीच करीब 1.10 लाख घर बिक्री के लिए उपलब्ध थे. वहीं अगर कीमतों की बात करें, तो देशभर में घरों के औसत दाम पिछले साल के मुकाबले 14.1% बढ़कर अब ₹14,633 प्रति स्क्वेयर फुट पर पहुंच गए हैं.

Advertisement

अगर डिमांड को देखें, तो पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें 2.2% की मामूली कमी आई है, लेकिन पिछले साल इसी समय के मुकाबले डिमांड अभी भी 1.5% ज़्यादा है. इस तिमाही के दौरान देशभर में कुल मिलाकर लगभग 31.7 लाख घरों की डिमांड दर्ज की गई है. 

यह भी पढ़ें: खाली घर से करें कमाई, 'बेड एंड ब्रेकफास्ट' स्कीम में सरकार दे रही है सब्सिडी

नोएडा में मांग घटी

शहरों के हिसाब से मांग में मिला-जुला असर देखने को मिला है. मार्च तिमाही में नोएडा में मांग में 8.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, इसके बाद चेन्नई में 5.2 प्रतिशत और कोलकाता में 4.7 प्रतिशत की कमी आई. दूसरी ओर, अहमदाबाद एक मजबूत बाजार के रूप में उभरा, जहां मांग में 2.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई. वहीं, नई दिल्ली और पुणे में मांग में क्रमशः 0.7 प्रतिशत और 0.5 प्रतिशत की मामूली गिरावट रही.

Advertisement

सप्लाई के मोर्चे पर, डेवलपर्स ने तेजी से नए घर बाजार में उतारे हैं. सक्रिय सप्लाई (active supply) में बेंगलुरु सबसे आगे रहा, जहां 22.3 प्रतिशत की भारी वृद्धि देखी गई. इसके बाद हैदराबाद में 19.8 प्रतिशत और कोलकाता में 12.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिपोर्ट में हाउसिंग मार्केट में बढ़ते 'प्रीमियम' ट्रेंड पर भी ज़ोर दिया गया है, जिसमें बड़े शहरों में ₹3 करोड़ से अधिक की कैटेगरी वाले घरों की संख्या काफी बढ़ी है. 

पायनियर अर्बन लैंड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऋषभ पेरिवाल का कहना है- "देशभर के हाउसिंग मार्केट में भले ही थोड़ी सुस्ती दिख रही हो, लेकिन दिल्ली-एनसीआर अब भी खरीदारों की पहली पसंद बना हुआ है. जहां पूरे देश में मांग 2.2% गिरी, वहीं दिल्ली में यह गिरावट 1% से भी कम रही. आजकल लोग 3 करोड़ रुपये से ज्यादा के लग्जरी घरों में दिलचस्पी ले रहे हैं और इस मामले में एनसीआर सबसे आगे है. पिछले एक साल में प्रॉपर्टी के दाम 14% तक बढ़ चुके हैं, इसलिए जो लोग अभी निवेश कर रहे हैं, उनका फैसला भविष्य में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.''

3BHK घरों का बढ़ता क्रेज

घर खरीदारों की पसंद अभी भी मध्यम आकार के घरों पर टिकी हुई है. कुल डिमांड में 2BHK अपार्टमेंट्स की हिस्सेदारी 42 प्रतिशत रही, जबकि 3BHK घरों की मांग 37 प्रतिशत दर्ज की गई.  कुल मिलाकर, 2BHK और 3BHK यूनिट्स ने कुल हाउसिंग डिमांड में लगभग 80 प्रतिशत का योगदान दिया, जो दर्शाता है कि लोग अब प्रैक्टिकल और लंबे समय तक रहने लायक घरों को प्राथमिकता दे रहे हैं. 750 से 1,250 वर्ग फुट के दायरे वाले घर खरीदारों की पहली पसंद बने हुए हैं.

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, NCR और बेंगलुरु व हैदराबाद जैसे दक्षिण भारत के आईटी शहरों में बड़े घरों की मांग काफी ज्यादा देखी जा रही है. वहीं, मुंबई महानगरीय क्षेत्र (MMR) में कीमतों के भारी दबाव के कारण अभी भी छोटे और अपेक्षाकृत किफायती घरों का ही बोलबाला है.

यह भी पढ़ें: स्पेन में मिल रहा है मुफ्त में घर, जॉब का भी ऑफर, बस पूरी करनी होगी एक शर्त

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement