1 करोड़ का फ्लैट, आधी रात को गिरी बालकनी की छत, वीडियो वायरल

महिला ने डर जताते हुए कहा कि अगर यह हादसा दिन के समय होता, तो किसी की जान भी जा सकती थी. इस घटना ने एक बार फिर नामी सोसायटियों के दावों और उनमें इस्तेमाल होने वाली निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की पोल खोल दी है.

Advertisement
ग्रेटर नोएडा में देर रात बड़ा हादसा (Photo-Instagram/sonamsingh) ग्रेटर नोएडा में देर रात बड़ा हादसा (Photo-Instagram/sonamsingh)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:33 PM IST

ग्रेटर नोएडा के एक फ्लैट में देर रात उस समय दहशत फैल गई, जब आधी रात को बालकनी की छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने निर्माण की गुणवत्ता और निवासियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

 ग्रेटर नोएडा के Chi 5 सेक्टर में रहने वाली सोनम सिंह नाम की एक महिला ने अपने इंस्टाग्राम पर इस आपबीती को साझा किया है.

Advertisement

इंस्टा पर शेयर किए इस वीडियो में सोनम सिंह फ्लैट की कीमत और उसके बदले मिल रही सुविधाओं पर गुस्सा जाहिर करती हैं. वह कहती हैं, “भाई, इस फ्लैट का अभी रेंट है 28,000 और इस फ्लैट का प्राइस है 1 करोड़, और इस कंस्ट्रक्शन के लिए हमें क्या दे रहे हैं.”

सोनम वीडियो में टूटी हुई बालकनी का हिस्सा दिखाते हुए बता रही है कि यह घटना तब हुई जब देर रात को टीवी देख रही थी.  वीडियो में वो कह रही है, “देखो ये रात में 2 बजे हमारे साथ हुआ है. हम अपने रूम पे थे, अचानक से मुझे आवाज आई कि कुछ गिरा. जैसे ही बालकनी का दरवाजा खोला, वहां का नजारा डरावना था. बालकनी में कंक्रीट का ढेर पड़ा हुआ था. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “इस चीज़ का हम 28,000 दे रहे हैं. ”

Advertisement

बता दें कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा से ऐसी तस्वीरें और वीडियोज अक्सर सामने आते रहे हैं, लोगों कि हमेशा शिकायत रहती है कि कई सोसायटीज के खराब कंस्ट्रक्शन की वजह से उन्हें अपनी जान को खतरे में डालना पड़ता है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement