Advertisement

बिजनेस

डेबिट कार्ड पर मिनटों में लग जाएगी आपकी फोटो, SBI की नई सुविधा

aajtak.in
  • 01 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 10:53 AM IST
  • 1/6

क्या आप ऐसा डेबिट कार्ड चाहते हैं, जिसमें आपका खुद का फोटो हो. अगर हां, तो अब इसके लिए आप भारतीय स्टेट बैंक का रुख कर सकते हैं. एसबीआई चंद मिनटों के भीतर आपको आपके फोटो वाला डेबिट कार्ड  जारी कर देगी.

  • 2/6

अगर आप महज कुछ म‍िनटों में पर्सनलाइज्ड डेबिट कार्ड हासिल करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको sbiINTOUCH ब्रांच में खाता खुलवाना होगा. एसबीआई की ये आधुनिक शाखाएं देश के 143 जिलों से भी ज्यादा जगहों पर खुली हुई हैं.

  • 3/6

इन ब्रांच में खाता खोलने के बाद आपको इन शाखाओं पर कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी. यहां आपके ज्यादातर बैंक से जुड़े काम बिना लाइन पर लगे हो जाएंगे.

Advertisement
  • 4/6

इन शाखाओं में जाकर आप 'AOK'कियोस्क के जरिये मिनटों में अपना बैंक खाता खोल सकते हैं. यहां आपके लिए कैश डिपोजिट मशीन और चेक डिपोजिट मशीन जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी.

  • 5/6

यहीं आपके लिए DCPK कियोस्क भी लगा हुआ है. इस कियोस्क के बूते आप अपना फोटो वाला डेबिट कार्ड महज कुछ मिनटों के भीतर हासिल कर सकते हैं.

  • 6/6

एसबीआई की इन शाखाओं के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप एसबीआई की वेबसाइट पर जा सकते हैं. यहां आपको ये पता चल जाएगा कि ये शाखाएं कहां-कहां पर हैं और आप कैसे इसकी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.  

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement