Advertisement

बिजनेस

केजरीवाल सरकार को इस शख्स ने दिया डोर स्टेप डिलीवरी का आइडिया

विकास जोशी
  • 10 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 1:55 PM IST
  • 1/6

दिल्ली में केजरीवाल सरकार आज से यानी सोमवार से सरकारी सेवाओं की होम डिलीवरी देने की शुरुआत कर रही है. डोरस्टेप डिलीवरी के इस पहले फेज में 40 सेवाओं की डिलीवरी घर पर दी जाएगी.

  • 2/6

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सरकारी सेवाओं की डोर स्टेप डिलीवरी का आइडिया केजरीवाल सरकार को कहां से मिला? तो इसका जवाब है- गोपाल मोहन.

  • 3/6

केजरीवाल सरकार से जुड़े गोपाल मोहन ने ही इस आइडिया को जन्म दिया. इस सेवा की संकल्पना तैयार करने से लेकर इसे लागू करने तक, मोहन ने ही इसकी कमान संभाली है.

Advertisement
  • 4/6

आम आदमी पार्टी के आध‍िकारिक ट्व‍िटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई है. इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हवाले से लिखा गया है, ''डोर स्टेप डिलीवरी की सेवा का आइडिया गोपाल मोहन ने दिया. वो मेरे टेक्न‍िकल एडवायजर हैं. ये आइडिया उन्होंने ही दिया है.''

  • 5/6

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राशन घर-घर पहुंचाने का आइड‍िया भी गोपाल मोहन ने दिया है. सोमवार को ट्व‍िटर पर कई लोग गोपाल मोहन और आम आदमी पार्टी की सरकार की  डोर स्टेप डिलीवरी शुरू करने के लिए तारीफ कर रहे हैं.

  • 6/6

बता दें कि आज से केजरीवाल सरकार डोर स्टेप ड‍िलीवरी का पहला फेज शुरू कर रही है. पहले फेज में 40 सरकारी सेवाओं की होम डिलीवरी की जाएगी. इसके लिए 50 रुपये का चार्ज भी वसूला जाएगा.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement