ईरान-अमेरिका युद्ध से बाजार में हाहाकार मचा है. शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्द की गई है. सेंसेक्स करीब 2600 अंक नीचे गिर गया है, वहीं निफ्टी करीब 800 अंक लुढ़का है. मध्य-पूर्व में तेल और गैस के ठिकानों पर भीषण हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमत में भी उछाल आया है. माना जा रहा है कि इसका असर बाजार पर दिख रहा है.