ये 5 संकेत... आज शेयर बाजार में होगी बल्‍ले-बल्‍ले, ETFs वाले भी छापेंगे पैसा!

शेयर बाजार में शानदार तेजी का अनुमान है. उम्‍मीद की जा रही है कि कच्‍चे तेल की कमी और सोने-चांदी के भाव में तेजी के साथ ही बुधवार को शेयर बाजार अच्‍छी तेजी पर दिखेगा.

Advertisement
शेयर बाजार में अच्‍छी तेजी का अनुमान. (Photo: Pixabay) शेयर बाजार में अच्‍छी तेजी का अनुमान. (Photo: Pixabay)

हिमांशु द्विवेदी

  • नई दिल्‍ली,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:01 AM IST

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बंद रहा, लेकिन बाकी ग्‍लोबल और एशियाई बाजार खुले रहे. इस बीच, कुछ ऐसी खबरें आईं, जो शेयर बाजार के निवेशकों को खुश कर देंगी. इस खबर का असर बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में खुलते ही दिखाई दे सकता है. 

उम्‍मीद की जा रही है कि शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी रहने वाली है. एक्‍सपर्ट्स अनुमान लगा रहे हैं कि जिस हिसाब से मंगलवार को बाकी एशियाई बाजारों में तेजी रही और अब अमेरिकी बाजार में तेजी दिख रही है, उसी हिसाब से निफ्टी बड़े गैप-अप के साथ खुल सकता है.

Advertisement

सिर्फ शेयर ही नहीं, बल्कि सोना-चांदी के ईटीएफ खरीदारों के लिए भी शानदार तेजी का अनुमान है, क्‍योंकि MCX पर शाम के कारोबार के दौरान सोने-चांदी के भाव में शानदार उछाल रहा. आइए जानते हैं बुधवार को क्‍यों अच्‍छी तेजी आ सकती है. 

ये 5 संकेत तेजी की ओर कर रहे इशारा 

  1. सबसे पहले बात करेंगे कच्‍चे तेल के भाव को लेकर, जिसमें एक बड़ी गिरावट आई है. Brent Crude Oil करीब 3 फीसदी गिरकर 96.41 डॉलर प्रति बैरल पर आ चुका है. वहीं WTI क्रूड ऑलय प्राइस में करीब 6 फीसदी की गिरावट आई है और यह 93.90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. तेल कीमतों में इतनी बड़ी गिरावट मार्केट मे लिए काफी पॉजिटिव साइन है. 
  2. भारत के विकास दर को लेकर आईएमएफ ने पॉजिटिव सिंग्नल दिया है. आईएमएफ का कहना है कि कैलेंडर वर्ष 2026 के दौरान भारत की जीडीपी 6.5 फीसदी से बढ़ेगी. आईएमएफ ने इस अनुमान के तहत 30 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है और ग्‍लोबल लेवल पर सबसे तेजी से ग्रो करने वाली इकोनॉमी बताया है. 
  3. मंगलवार को भारतीय बाजार बंद रहा, लेकिन बाकी एशियाई बाजार खुले थे. जहां पर शानदार तेजी रही. निक्केई 2.5 फीसदी चढ़कर बंद हुआ. हैंग सेंग में 0.82 फीसदी की तेजी रही, कोस्‍पी करीब 3 फीसदी चढ़ा. इसी तरह, अमेरिकी बाजार में भी अच्‍छी तेजी देखी जा रही है, जो करीब 1 फीसदी तक चढ़कर कारोबार कर रहे हैं. वहीं एक रात पहले भी इसमें अच्‍छी तेजी रही थी. 
  4. सोना-चांदी के भाव में भी अच्‍छी तेजी देखी जा रही है. कमोडिटी मार्केट में सोना 1 फीसदी या 1600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 10 हजार रुपये किलो या 4 फीसदी चढ़ चुका है. यह संकेत देता है कि कल गोल्‍ड-सिल्‍वर ईटीएफ वालों को शानदार मुनाफा हो सकता है. 
  5. रिपोर्ट्स की माने तो अमेरिकी नाकाबंदी के बाद भी बहुत से तेल टैंकर होर्मुज से होकर गुजर रहे हैं, जिसका अंदाजा लगाया जा रहा है कि अमेरिका द्वारा होर्मुज पर ज्‍यादा सख्‍ती नहीं है. यह तेल और शेयर बाजारों के लिए अच्‍छे संकेत हैं. 

अचानक क्‍यों सभी बाजारों में तेजी? 
गौरतलब है कि पाकिस्‍तान के इस्‍लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे तक लंबी बातचीत चली थी, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका. अब रॉयटर्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका इस युद्ध को और लंबा नहीं खिंचना चाहता है और ईरान पर दबाव बनाने के लिए ही उसने होर्मुज से नाकाबंद की है. साथ ही यह भी कहा गया है कि अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत पर विचार चल रहा है. दोनों देशों के बीच में दूसरे दौर की बातचीत जल्‍द हो सकती है. हालांकि, अभी कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन फिर भी बाजारों में निवेशकों का सेंटिमेंट बदल गया है. 

Advertisement

(नोट- किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement