ईरान युद्ध की आग (Iran War Impact) से अब दुनिया झुलस रही है. तेल-गैस संकट ने ग्लोबल टेंशन हाई कर दी है, तो विदेशों से लेकर भारतीय बाजार तक में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रही है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को देश में सोना-चांदी की कीमतों से लेकर रुपये और शेयर मार्केट तक में कोहराम मचा नजर आया. चांदी क्रैश होकर (Silver Price Crash) 15000 रुपये की ताजा गिरावट के बाद अब हाई से 2 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है. तो वहीं सोने का भाव एक झटके में 8000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा घट गया है.
सिर्फ यही नहीं बीते कुछ दिनों से लगातार टूट रही इंडियन करेंसी रुपया (Indian Rupee Fall) सोमवार को भी खुलने के साथ ही डॉलर के मुकाबले गिरकर 93.89 के लो-लेवल पर आ गई. इसके अलावा शेयर बाजार में भी भगदड़ देखने को मिली है और ये भी ओपनिंग के साथ ही क्रैश (Stock Market Crash) हो गया.
चांदी 22000 सस्ती, सोना भी क्रैश
सोना-चांदी की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर बड़ी गिरावट आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुएं खुलते ही धड़ाम नजर आईं. 5 मई की एक्सपयारी वाली चांदी का भाव पिछले बंद 2,26,772 रुपये प्रति किलो से फिसलकर अचानक 1,99,643 रुपये पर आ गया और ये 27,129 रुपये सस्ती हो गई. वहीं 29 जनवरी के अपने हाई लेवल 4,20,048 रुपये की तुलना में अब Silver Price Crash होकर 2,20,405 रुपये प्रति किलो तक कम हो चुका है.
सोने का भाव भी लगातार फिसलता जा रहा है. 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला MCX 24 Karat Gold Rate बीते शुक्रवार को 1,44,492 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था और सोमवार को खुलने के साथ ही गिरकर 1,29,595 रुपये पर आ गया. इस तरह एक झटके में 10 Gram 24 Karat Gold 14,897 रुपये सस्ता हो गया. हाई से सोना अब 63,501 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता है.
रुपया लगातार बढ़ा रहा चिंता
किसी भी देश की इकोनॉमी के लिए उसकी करेंसी में बड़ी और लगातार गिरावट अच्छी नहीं मानी जाती है, लेकिन फिलहाल बीते कुछ दिनों से भारतीय रुपया के साथ यही हो रहा है. ये हर बीतते कारोबारी दिन के साथ डॉलर के मुकाबले और कमजोर होती जा रही है. सोमवार को करेंसी मार्केट में कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही ये नए लो-लेवल पर पहुंच गई. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, लगातार एफपीआई की बिकवाली और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के चलते, रुपया टूट रहा है.
सप्ताह के पहले दिन India Rupee अपने पिछले शुक्रवार के बंद 93.672 के मुकाबले और गिरते हुए 93.738 पर ओपन हुई. इसके कुछ ही देर में गिरावट तेज हो गई और ये 93.928 पर आ गई, यानी रुपया अब डॉलर के मुकाबले 94 के बिल्कुल करीब पहुंच गया. एक्सपर्ट्स भी इसके 95 तक टूटने की आशंका जाहिर कर चुके हैं.
शेयर बाजार में मचा हाहाकार
अब बात करते हैं शेयर बाजार में सोमवार को मचे हाहाकार के बारे में तो, एशियाई बाजारों में क्रैश का असर भारत में भी बड़ी गिरावट के रूप में देखने को मिला है. सोमवार को Stock Market Crash के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1900 अंक से ज्यादा टूटकर 72,560 के लेवल पर आ गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी सेंसेक्स की चाल से चाल मिलाकर 636 अंक फिसलकर 22,478 तक टूट गया.
मार्केट की ओपनिंग के साथ ही जो शेयर सबसे ज्यादा बिखरे हुए नजर आए, उनमें IndiGo Share (5.50%), Trent Share (4.80%), Adani Ports Share (4.70%), Titan Share (4.60%), BEL Share (4.26%), Tata Steel Share (4.24%), Bajaj Finance Share (3.95%), HDFC Bank Share (3.60%), SBI Share (3.50%), M&M Share (3.40%) और Reliance Share करीब 1.50% फिसलकर ट्रेड कर रहे थे.
(नोट- सोना-चांदी, गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ या शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)
दीपक चतुर्वेदी