Rupee Fall: 96 के पार रुपया... आखिर और कितना टूटेगा? जानिए गिरावट के कारण

Rupee At Record Low: रुपया गिरता जा रहा है, जो देश की इकोनॉमी के लिए भी चिंता की बात बन रहा है. शुक्रवार को पहली बार भारतीय करेंसी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96 के पार निकल गया.

Advertisement
रुपया नए रिकॉर्ड लो लेवल पर आया. (Photo: AI Generated) रुपया नए रिकॉर्ड लो लेवल पर आया. (Photo: AI Generated)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:43 PM IST

भारतीय करेंसी रुपया के टूटने का सिलसिला लगातार जारी है और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ये शुक्रवार को पहली बार फिसलते हुए 96 के पार निकल गया. करेंसी मार्केट में कारोबार के दौरान रुपया कमजोर होकर 96.14 पर आ गया, जो इसका नया लाइफ टाइम लो-लेवल है. इससे पहले बीते कारोबारी दिन ये 95.95 के लेवल पर पहुंचा था. Indian Currency के टूटने के पीछे कई बड़े कारण हैं, जिनमें सबसे बड़ा मिडिल ईस्ट टेंशन के चलते कच्चे तेल की कीमतों में आया उछाल है. करेंसी में गिरावट इकोनॉमी पर कई तरीके से प्रभाव डालती है और सीधा असर आम आदमी पर देखने को मिलता है. 
 
तेल की कीमतों में लगी है आग
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है. Brent Crude Oil Price पर नजर डालें, तो ये खबर लिखे जाने तक 3.11 फीसदी की तेजी के साथ 109 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रही थी. इसके अलााव WTI Crude Price भी करीब 4 फीसदी उछलकर 105 डॉलर पर पहुंच गया था. मिडिल ईस्ट में तनाव और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका-ईरान में तनातनी जारी रहने के चलते क्रूड प्राइस भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. इससे भारतीय करेंसी पर दबाव भी लगातार बना हुआ है. 

Advertisement

रुपया टूटने से ये बड़ी टेंशन
कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा और होर्मुज स्ट्रेट में तनाव से सप्लाई नेटवर्क पर असर के कारण भारत के आयात बिल को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि देश की कुल तेल जरूरतों का 85% से ज्यादा आयात किया जाता है. आयात पर ये निर्भरता भारतीय करेंसी पर दबाव बढ़ाती है. रुपये के कमजोर होने से आयात भी महंगा हो जाता है, क्योंकि कच्चे तेल की खरीद ग्लोबल स्तर पर अमेरिकी डॉलर में ही होती है. मतलब रुपया कमजोर होने की स्थिति में ज्यादा डॉलर खर्च होते हैं. 

बड़ा संकट... ये सामान हो सकते हैं महंगे
तेल आयात महंगा होने पर महंगाई का जोखिम बढ़ जाता है और इसका असर सीधे देश की इकोनॉमी पर दबाव के रूप में देखने को मिलता है. बीते कुछ समय में रुपया टूटने के पीछे के बड़े कारणों पर गौर करें, तो कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, विदेशी निवेशकों की तगड़ा बिकवाली के साथ ही अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी अनिश्चितता सबसे बड़े कारण रहे. 

Advertisement

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के सीनियर एनालिस्ट प्रवेश गौर का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपया के 96 पार पहुंचना बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता और डॉलर की डिमांड को दिखाता है. उनका कहा है कि रुपये की कमजोरी से भारत में महंगाई का दबाव बढ़ता है, क्योंकि ईंधन, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंडस्ट्रियल कच्चे माल जैसे आयात महंगे हो जाते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement