HDFC, SBI से रिलायंस तक ने कराई मौज, 5 दिन... ₹63000Cr की कमाई

Reliance देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की लिस्ट में पहले पायदान पर बनी हुई है. बीते सप्ताह जहां LT, SBI, HDFC Bank ने ताबड़तोड़ कमाई की, लेकिन मार्केट कैप में मामूली इजाफे के बाद भी रिलायंस का दबदबा कायम है.

Advertisement
सेंसेक्स की टॉप-10 में से छह कंपनियों ने कराई तगड़ी कमाई. (File Photo: ITG) सेंसेक्स की टॉप-10 में से छह कंपनियों ने कराई तगड़ी कमाई. (File Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:41 PM IST

शेयर बाजार (Stock Market) में बीते सप्ताह बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला. कभी सेंसेक्स-निफ्टी भर-भराकर क्रैश हो गए, तो अगले ही दिन तूफानी तेजी से भागते हुए भी नजर आए. कुल मिलाकर सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का Sensex 0.22% की बढ़त में रहा. इस बीच बात करें, मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनियों के बारे में, तो पिछले सप्ताह Sensex Top-10 कंपनियों में से छह को फायदा हुआ, HDFC Bank, SBI, Reliance समेत कई कंपनियों ने निवेशकों को ताबड़तोड़ करीब 63,478 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कराई है. वहीं चार कंपनियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है.  
 
LT, HDFC और SBI ने बरसाया पैसा
बीते हफ्ते अपने निवेशकों को सबसे ज्यादा फायदा कराने वाली कंपनी लार्सन एंड टर्बो यानी LT रही, जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन उछलकर 6.02 लाख करोड़ रुपये हो गया. इसके शेयरों में पैसे लगाने वाले निवेशकों ने सिर्फ पांच दिन में ही करीब 28,523 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली. दूसरे नंबर पर SBI रहा और इस बैंकिंग स्टॉक के निवेशकों ने करीब 16,015 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि बैंक का मार्केट कैप 11.22 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. HDFC Bank ने भी पैसा बरसाया और इसके निवेशकों ने 9,617 करोड़ रुपये की कमाई की. एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप भी बढ़कर 14.03 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया. 

Advertisement

मुकेश अंबानी की रिलायंस भी फायदे में रही
अन्य कमाई कराने वाली दिग्गज कंपनियों में देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC का मार्केट कैपिटलाइजेशन 5.52 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया और इसमें 5,977 करोड़ रुपये का इजाफा देखने को मिला. Bajaj Finance MCap 3,142 करोड़ रुपये बढ़कर करीब 6.40 लाख करोड़ रुपये हो गया. वहीं देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज भी इस लिस्ट में शामिल रही. हालांकि, Reliance Market Cap मामूली 202 करोड़ रुपये बढ़ा और इसके साथ ही कंपनी की वैल्यू 19.21 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई. 

इन कंपनियों को हुआ नुकसान
जहां एक ओर Sensex की टॉप छह कंपनियों को फायदा हुआ है, तो लिस्ट में शामिल चार कंपनियों को तगड़ा घाटा उठाना पड़ा है. Bharti Airtel Market Cap 15,338 करोड़ रुपये गिरकर 11.27 लाख करोड़,  ICICI Bank MCap 14,632 करोड़ रुपये कम होकर 9.97 लाख करोड़ रुपये रह गया. इसके अलावा Infosys Market Cap 6,791 करोड़ रुपये फिसलकर 5.61 लाख करोड़ रुपये, जबकि TCS Market Cap 1,989 करोड़ रुपये गिरकर 9.72 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. 

Advertisement

टॉप-10 में रिलायंस नंबर वन
भले ही Mukesh Ambani Reliance को बीते सप्ताह मामूली फायदा हुआ हो, लेकिन इसके बाद भी मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की लिस्ट में ये नंबर-1 पायदान पर काबिज है. इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, एलआईसी और इंफोसिस का स्थान रहा.

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement