Gold-Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी के भी बढ़े भाव, जानें आज का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Today: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक आज (30 अगस्त) सुबह 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट 47547 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया जबकि चांदी 63610 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है.

Advertisement
Gold Rate and Silver Price Latest Updates Today 30 August 2021 Gold Rate and Silver Price Latest Updates Today 30 August 2021

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 5:55 PM IST

Gold Rate Silver Price Today 30 August 2021: भारतीय बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार यानी 30 अगस्त को सोना (Gold) और चांदी (Silver) दोनों ही धातुओं की कीमत में उछाल आया है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक आज (30 अगस्त) सुबह 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट 47547 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया जबकि चांदी 63610 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है.

Advertisement

Gold and Silver Rate: सोने-चांदी का आज यानी 30 अगस्त का रेट 

  शुद्धता  सोमवार सुबह का भाव सोमवार शाम का भाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 47547 47478
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995  47357 47288
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  43553 43490
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750  35660 35609
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585  27815 27775
चांदी (प्रति 1 किलो) 999  63610 63804

सुबह के मुकाबले शाम को कितना बदला सोना-चांदी का रेट 
सोने के रेट में सोमवार सुबह के मुकाबले शाम को मामूली गिरावट आई जबकि शुक्रवार की तुलना में अभी भी सोना महंगा है. 30 अगस्त की शाम 5.30 बजे के अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 47478 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई तो वहीं, चांदी सुबह के मुकाबले और महंगी हुई है. चांदी की कीमत उछाल के साथ 63804 रुपये प्रति किलो हो गई है.

शुक्रवार के मुकाबले आज कितना महंगा हुआ सोना-चांदी 
 

Advertisement
Gold-Silver Price today, ibjarates.com, India Bullion And Jewellers Association

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.

कैसे करें सोने की शुद्धता की पहचान
बता दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन 24 कैरेट गोल्ड की ज्वेलरी नहीं बनती है.आम तौर पर ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है. अगर आप 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी लेते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इसमें 22 कैरेट गोल्ड के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है. 

ज्वेलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं, और ये निशान ज्वेलरी में होते हैं. इसमें से एक कैरेट को लेकर लेकर होता है. अगर 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916, 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 और 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है. वहीं अगर ज्वेलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा. आप खुद ज्वेलरी में इस निशान को देख सकते हैं. इससे शुद्धता में शक नहीं रहता.असली हॉलमार्क पर भारतीय मानक ब्यूरो का तिकोना निशान होता है. जो सोने की कैरेट की शुद्धता के निशान के बगल में होता है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement