पटना: रात को भाइयों से हुई लड़ाई , सुबह पेड़ से टंगा मिला बुजुर्ग का शव

पटना के बिहटा इलाके में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई. परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है. मृतक के सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस भी हत्या की आशंका जता रही है. मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम मौके पर पहुंची है और तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है.

Advertisement
पेड़ से टंगा मिला बुजुर्ग का शव (Photo: representational image) पेड़ से टंगा मिला बुजुर्ग का शव (Photo: representational image)

मनोज कुमार सिंह

  • पटना,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:38 PM IST

बिहार की राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के कटेसर गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला. घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. मृतक की पहचान 64 साल के शिव साव के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, शिव साव का रविवार रात अपने भाइयों और पाटीदारों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. आरोप है कि इसी दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई. सोमवार सुबह उनका शव घर से करीब 50 मीटर दूर एक पेड़ से लटका मिला. शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से टांगने की आशंका जताई है.

मृतक के बेटे रवि कुमार ने बताया कि तड़के करीब तीन बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता के साथ मारपीट की गई है और बाद में उनका शव पेड़ से लटका दिया गया. परिवार के लोग जब मौके पर पहुंचे तो शिव साव की मौत हो चुकी थी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. रवि कुमार ने अपने ही पाटीदारों और गोतिया लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है.

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस के साथ एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लग गई. प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है.

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि पहले शिव साव के साथ मारपीट की गई और बाद में हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया. फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ हो सकेगी.
 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement