पटना में देर रात गैस सिलेंडर वेंडर की हत्या, बाइक से आए बदमाशों ने गोलियों से भूना

पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री मोड़ पर रविवार देर रात बाइक सवार अपराधियों ने एक गैस सिलेंडर वेंडर की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Advertisement
पटना में गैस सिलेंडर वेंडर की हत्या से सनसनी. (Photo: Representational ) पटना में गैस सिलेंडर वेंडर की हत्या से सनसनी. (Photo: Representational )

शशि भूषण कुमार / मनोज कुमार सिंह

  • पटना,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:07 AM IST

पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है.

Advertisement

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार घटना दानापुर के नासरीगंज स्थित बिस्कुट फैक्ट्री मोड़ के पास की है. बताया जा रहा है कि मृतक गैस सिलेंडर वेंडर का काम करता था और देर रात किसी काम से इलाके में मौजूद था. इसी दौरान बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे.

स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर थी. चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से साक्ष्य जुटाए. फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग एकत्र किए जा सकें. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे अपराधियों की पहचान की जा सके.

हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का दावा
प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या अन्य किसी कारण की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.

घटना के बाद इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस बीच, दिनदहाड़े और देर रात हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »