ट्रांसफर हो चुके डॉक्टरों के नाम से कट रही थी OPD पर्ची, स्वास्थ्य विभाग ने दिए जांच के आदेश

बिहार स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव की जांच में सरकारी अस्पतालों में इलाज के नाम पर चल रहे बड़े घपले का खुलासा हुआ है. मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में ट्रांसफर हो चुके डॉक्टर के नाम पर ओपीडी की पर्ची कट रही है. मामला सामने आते ही मुजफ्फरपुर और अन्य जिलों के सिविल सर्जन को जांच कर दोषियों पर सख्त करवाई की निर्देश दिए हैं.

Advertisement
 प्रतीकात्मक फोटो. प्रतीकात्मक फोटो.

मणि भूषण शर्मा

  • मुजफ्फरपुर,
  • 05 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 4:17 PM IST

बिहार के सरकारी अस्पतालों में इलाज को लेकर बड़ा घपला सामने आया है. मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में ट्रांसफर हो चुके डॉक्टरों के नाम से ओपीडी में इलाज के लिए पर्ची कट रही थी. मामला सामने आते ही अपर मुख्य सचिव ने मुजफ्फरपुर और अन्य जिलों के सिविल सर्जन को इसकी जांच कर दोषियों पर सख्त करवाई की निर्देश दिए हैं.

Advertisement

दरअसल, यह मामला बगैर इलाज किए आंकड़ों की खानापूर्ति का खेल है. जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर, सकरा, गायघाट और कांटी एपीएचसी के जिन डॉक्टरों का तबादला हो गया है, ओपीडी में उनके नाम की पर्ची कट रही है. भव्या पोर्टल में ऐसे डॉक्टरों के नाम की एंट्री की जा रही है. ताकि दिए गए तारगेट को पुरा किया जा सके.

दोषियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश

अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक कर मुजफ्फरपुर और अन्य जिलों के सीएस को इसकी जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिए हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि खासकर पीएचसी और सीएचसी में ढिलाई बरती जा रही है. इसे तुरंत ठीक किया जाए. इसके अलावा डॉक्टरों के नाम बताए और सीएस मामले में कार्रवाई करें.

Advertisement
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की गई लेटर.

मामले में सिविल सर्जन ने कही ये बात

सिविल सर्जन डॉ ज्ञान शंकर ने बताया कि रीलिव हो चुके डॉक्टरों की पर्ची कैसे कट रही है, इसकी जांच शुरू की जाएगी. इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. मामले में अपर मुख्य सचिव सर के वीसी में भी निर्देश आया है कि डॉक्टरों के नाम बताए और सीएस मामले में कार्रवाई करें. जांच कराई जा रही है. रिपोर्ट आने का बाद गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »