सासाराम: मंदिर में शिवलिंग पर बैठा दिखा नाग, ग्रामीणों ने नागदेवता की पूजा कर पिलाया दूध

सासाराम से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां कल्याणी गांव में स्थित एक शिव मंदिर में शिवलिंग पर नाग देखकर हर कोई हैरान रह गया. शिवलिंग पर नाग के बैठने की सूचना गांव में आग की तरह फैली. जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग नाग को दूध पिलाने मंदिर पहुंचने लगे.

Advertisement
शिवलिंग पर नाग दिखने पर उमड़ी भक्तों की भीड़ शिवलिंग पर नाग दिखने पर उमड़ी भक्तों की भीड़

रंजन कुमार त्रिगुण

  • सासाराम,
  • 13 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 8:19 PM IST

बिहार के सासाराम से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां कल्याणी गांव में स्थित एक शिव मंदिर में शिवलिंग पर नाग देखकर हर कोई हैरान रह गया. शिवलिंग पर नाग के बैठने की सूचना गांव में आग की तरह फैली. जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग नाग को दूध पिलाने मंदिर पहुंचने लगे. बता दें, ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सावन माह में सपने में सांप का दिखना बेहद ही शुभ माना जाता है, क्योंकि सांपों को देवतुल्य माना गया है. 

Advertisement

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि भक्तों का यह कहना था कि यह सांप साक्षात उस वासुकी सर्प का अवतार है, जो भगवान शिव के गले में विराजमान है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन माह में यदि आपको कहीं पर भी जिंदा सांप दिखाई देता है, तो उसे बेहद शुभ माना जाता है. इसका अर्थ है कि देवी-देवताओं ने आपकी प्रार्थना को स्वीकार कर लिया है और जल्द ही आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है.

मंदिर में शिवलिंग पर लिपटा मिला नाग

वहीं अगर सावन में मंदिर के आसपास या शिवलिंग पर लिपटा सांप दिख जाए तो यह आपको किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात की सूचना देता है. सावन के दौरान काले रंग का सांप अगर आपका रास्ता काट देता है, तो उसे शुभ संकेत माना जाता है. इसका अर्थ है कि जिस कार्य के लिए आप जा रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिल सकती है.

Advertisement

सावन में सांप का मिलना या दिखना है शुभ संकेत

सावन में अगर आप रास्ते से कहीं जा रहे हैं और सांप रास्ता काट जाए तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि यह संकेत देता है कि लंबे समय से रूका हुआ आपका कोई काम पूरा होनेवाला है. वहीं आपको किसी महत्वपूर्ण काम को करने में सफलता जरूर मिलेगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement