इंस्टाग्राम से फोटो चुराकर AI से बनाता था न्यूड वीडियो, 200 लड़कियों का अश्लील डेटा मिला, पटना से आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो इंस्टाग्राम और फेसबुक से लड़कियों की तस्वीरें डाउनलोड कर AI की मदद से अश्लील फोटो और वीडियो बनाता था. इसके बाद वह पीड़िताओं और उनके परिजनों को ब्लैकमेल कर पैसे वसूलता था. आरोपी के मोबाइल से 200 से अधिक लड़कियों के अश्लील फोटो और वीडियो बरामद हुए हैं.

Advertisement
इन्फ्लुएंसर लड़कियों को बनाता था निशाना.(Photo: Sourabh Kumar/ITG) इन्फ्लुएंसर लड़कियों को बनाता था निशाना.(Photo: Sourabh Kumar/ITG)

सौरभ कुमार

  • बेगूसराय,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:39 PM IST

बिहार के बेगूसराय जिले में साइबर पुलिस ने एक बड़े ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा करते हुए पटना से एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि वह इंस्टाग्राम और फेसबुक से लड़कियों की तस्वीरें डाउनलोड कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अश्लील फोटो और वीडियो तैयार करता था. इसके बाद पीड़िताओं और उनके परिवारों को ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलता था.

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 28 वर्षीय कुमार सांकृत के रूप में हुई है. वह पटना के खाजेकलां थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-68 का रहने वाला है और संजय कुमार का बेटा बताया गया है. पुलिस ने आरोपी को बेगूसराय साइबर थाना में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार किया.

यह भी पढ़ें: बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार... तीन थाना प्रभारी समेत 4 लोगों की मौत

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में 200 से अधिक लड़कियों और महिलाओं के अश्लील फोटो एवं वीडियो मिले हैं. पुलिस के अनुसार इनमें बड़ी संख्या में नाबालिग लड़कियों की तस्वीरें और वीडियो भी शामिल हैं.

नाबालिग बच्ची की मां की शिकायत से खुला मामला

मामले का खुलासा तब हुआ जब बेगूसराय की एक महिला ने साइबर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी के सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें और वीडियो डाउनलोड कर उन्हें अश्लील रूप देकर ब्लैकमेल किया जा रहा है.

Advertisement

साइबर डीएसपी इमरान अहमद के मुताबिक 13 जून को प्राप्त शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपी पहले अन्य लड़कियों की अश्लील तस्वीरें भेजकर डराता था. बाद में उसने उनकी बेटी की एडिट की गई अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेजकर पैसे की मांग शुरू कर दी.

आरोपी व्हाट्सएप और मैसेंजर के जरिए फोटो भेजकर धमकाता था कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो वह सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. लगातार दबाव और धमकियों के कारण पीड़िता की मां ने आरोपी को करीब 20 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से भेज दिए.

छह महीने तक करता रहा ब्लैकमेल

पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपी पिछले करीब छह महीनों से उन्हें परेशान कर रहा था. पैसे देने के बावजूद वह लगातार और रकम की मांग कर रहा था.

जब ब्लैकमेलिंग का सिलसिला नहीं रुका तो महिला ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और तकनीकी जांच शुरू की.

व्हाट्सएप चैट, इंस्टाग्राम आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया और पटना से उसे गिरफ्तार कर लिया.

इन्फ्लुएंसर लड़कियों को बनाता था निशाना

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह सोशल मीडिया पर सक्रिय लड़कियों को टारगेट करता था. खासतौर पर ऐसी लड़कियां जो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर बड़ी संख्या में फोटो और वीडियो पोस्ट करती थीं.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, आरोपी इन तस्वीरों को डाउनलोड कर AI तकनीक की मदद से उन्हें अश्लील रूप देता था. इसके बाद पीड़िताओं को बदनाम करने और वायरल करने की धमकी देकर उनसे पैसे वसूलता था.

साइबर डीएसपी इमरान अहमद ने बताया कि आरोपी के मोबाइल में मिले सभी फोटो और वीडियो की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में बड़ी संख्या में नाबालिग लड़कियों की एडिट की गई तस्वीरें मिली हैं.

बैंक खातों और अन्य पीड़ितों की तलाश

पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों और डिजिटल लेन-देन की जांच कर रही है. अधिकारियों का मानना है कि आरोपी ने कई अन्य लड़कियों और परिवारों को भी इसी तरह ब्लैकमेल कर पैसे वसूले होंगे.

रविवार होने के कारण बैंकिंग विवरण तत्काल प्राप्त नहीं हो सके, लेकिन पुलिस संबंधित खातों की जानकारी जुटाने में लगी है. इससे ब्लैकमेलिंग के जरिए वसूली गई रकम का पूरा ब्योरा सामने आ सकेगा.

पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों की भी पहचान कर रही है. साइबर थाना की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी का नेटवर्क कितना बड़ा था और उसने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया.

साइबर पुलिस की अपील

साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी और तस्वीरें साझा करते समय सतर्क रहें. किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें.

Advertisement

अधिकारियों का कहना है कि AI तकनीक का दुरुपयोग कर किए जा रहे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »