अब सीधे बेच सकेंगे सोलर बिजली! AI इंपैक्ट समिट में लॉन्च हुआ PowerXchange ऐप

दिल्ली में आयोजित AI इंपैक्ट समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PowerXchange ऐप लॉन्च किया है, जो India Energy Stack पहल के तहत चुना गया है. यह ऐप पीयर-टू-पीयर ऊर्जा व्यापार को बढ़ावा देगा, जिससे किसान और उपभोक्ता सीधे बिजली खरीद-बेच सकेंगे.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PowerXchange ऐप लॉन्च किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PowerXchange ऐप लॉन्च किया

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:09 PM IST

देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित AI इंपैक्ट समिट में दुनिया भर के कई देशों के प्रतिनिधि और बड़ी-बड़ी AI कंपनियों के CEO शामिल हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (16 फरवरी) को AI इंपैक्ट एक्सपो का उद्घाटन किया. इसी मौके पर ऊर्जा क्षेत्र में एक बहुत बड़ी उपलब्धि सामने आई.

एक्सपो में PowerXchange App (पावर एक्सचेंज ऐप) को India Energy Stack पहल के तहत फाइनलिस्ट चुना गया. यह ऐप पीयर-टू-पीयर (P2P) ऊर्जा व्यापार के शुरुआती उपयोग मामलों में से एक है. बता दें कि पूरे देश से सिर्फ दो प्लेटफॉर्म को इस पहल के लिए चुना गया है, और इनमें PowerXchange भी शामिल है.

Advertisement

किसानों और लोगों के लिए नई उम्मीद
16 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने पावर एक्सचेंज प्लेटफॉर्म का लाइव प्रदर्शन किया गया. इसमें दिखाया गया कि कैसे किसान और बिजली के उपभोक्ता सीधे एक-दूसरे से बिजली खरीद-बेच सकते हैं. इससे किसानों को अतिरिक्त आय कमाने का मौका मिलेगा. इसे ऊर्जा क्षेत्र में डिजिटल क्रांति का ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है.

नया ऊर्जा व्यापार मॉडल
कंपनी की टीम ने बताया कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, तकनीक और टीमवर्क का नतीजा है. यह प्लेटफॉर्म ऊर्जा बाजार को ज्यादा पारदर्शी और उपभोक्ता-केंद्रित बनाएगा. अंतरराज्यीय P2P ऊर्जा व्यापार का आधिकारिक लॉन्च 18 फरवरी 2026 को होगा. यह भारत में ऊर्जा व्यापार के नए तरीके की शुरुआत होगी. बता दें कि दिल्ली के AI समिट इवेंट 20 फरवरी तक भारत मंडपम में चल रहा है.

Advertisement

पावर एक्सचेंज ऐप क्या है?
PowerXChange Innovations Private Limited ने यह अभिनव P2P ऊर्जा ट्रेडिंग ऐप बनाया है. इसे ऊर्जा मंत्रालय के तहत India Energy Stack द्वारा चुना गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने AI समिट में इसका लाइव डेमो देखा और इसे सराहा. यह ऐप बहुत आसान है. उद्योग और दुकानें सिर्फ एक क्लिक या AI वॉयस कमांड से सस्ती ग्रीन एनर्जी (हरित ऊर्जा) खरीद सकती हैं.

क्या हैं इसके फायदे?
रूफटॉप सोलर सिस्टम वाले लोग अपनी अतिरिक्त बिजली को अच्छी कीमत पर बेच सकते हैं. यह बदलाव आम लोगों, किसानों और छोटे-बड़े व्यवसायों के लिए फायदेमंद होगा. अब बिजली सिर्फ खरीदने की चीज नहीं रहेगी, बल्कि कमाई का जरिया भी बनेगी.यह कदम भारत को डिजिटल और हरित ऊर्जा में आगे ले जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement