ईरान-US वॉर का असर, सूखे मेवों पर महंगाई की मार, भारत में ये ड्राई फ्रूट्स महंगे!

Iran Dry Fruits Export: खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण भारत में सूखे मेवों की आपूर्ति बाधित हो रही है. जिससे पिस्ता, अंजीर और किशमिश की कीमतों में ₹40 से ₹100 प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है. ईरान के बंदरगाह बंद होने से सप्लाई रुक गई है और अफगानिस्तान से आने वाली अंजीर की सप्लाई भी प्रभावित हुई है.

Advertisement
पिस्ता-अंजीर और किशमिश के दामों में बढ़ोतरी पिस्ता-अंजीर और किशमिश के दामों में बढ़ोतरी

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:12 AM IST

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय बाजार में सूखे मेवों पर भी दिखने लगा है. खासकर पिस्ता, अंजीर और किशमिश और महंगे हो सकते हैं. दरअसल, भारत बड़ी मात्रा में ईरान और अमेरिका के कैलिफोर्निया से पिस्ता आयात करता है. अभी खाड़ी में तनाव की वजह से ईरान के बड़े बंदरगाह जैसे बंदर अब्बास और चाबहार बंद हो गए हैं. जहाज नहीं आने की वजह से माल अटक गया है. मौजूदा संकट के बीच ईरान से सप्लाई रुक गई है, जिससे पिस्ता के दाम बढ़ गए हैं.

Advertisement

पिस्ता के दामों में उछाल
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, पिस्ता की कीमतों में ₹40 से ₹100 प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हो चुकी है. पहले छिलके वाला पिस्ता ₹1,200-1,300 प्रति किलो और दाने वाला पिस्ता ₹1,500-1,600 प्रति किलो था जो अब महंगा हो चुका है.

अंजीर और किशमिश भी हो सकती हैं महंगी 
अंजीर ज्यादातर अफगानिस्तान से आती है.वहां पहले से तनाव और रास्तों की समस्या है, अब खाड़ी संकट से और मुश्किल बढ़ गई है. दाम में ₹100 प्रति किलो तक की बढ़ोतरी की खबरें हैं. वहीं, किशमिश की घरेलू फसल लगभग खत्म हो चुकी है. अब आयात पर ज्यादा निर्भर हैं, तो सप्लाई कम होने से ये भी महंगी होने की संभावना है.

अखरोट के दाम अभी स्थिर 
अखरोट के दाम अभी नहीं बढ़े हैं. इस बीच कश्मीर से घरेलू अखरोट भी आ बाजार में आ रहे हैं. ऐसे में अभी अखरोट के दाम फिलहाल स्थिर हैं. आने वाले 1-2 महीने तक अखरोट की कीमतों पर खाड़ी क्षेत्र के तनाव का असर नहीं देखने को मिलेगा.  

Advertisement

ईरान के बंदरगाह बंद होने से मेवों की कीमतों पर असर
ईरान के बंदर अब्बास और चाबहार बंदरगाह बंद होने के कारण समुद्री रास्ता ब्लॉक है. भारत के लिए समुद्री रास्ता ही मुख्य विकल्प था, लेकिन बंदरगाह बंद होने से सूखे मेवों की खेप अटक गई है. बता दें कि पहले से ही भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण अफगानिस्तान से आने वाली खेप पर असर पड़ा था. ऐसे में अब ईरान से सप्लाई रुकने से बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है.

आम लोगों पर क्या असर?
ड्राई फ्रूट्स महंगे होने का सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा. त्योहारों, शादियों और रामजान जैसे मौकों पर सूखे मेवों की डिमांड बढ़ जाती है.  ऐसे में कीमतों में वृद्धि से खर्च बढ़ेगा. अगर तनाव लंबा चला तो पिस्ता, अंजीर और किशमिश की कीमतों में तेजी बनी रहने की संभावना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement