PM Kisan Yojana: काउंटडाउन शुरू! इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त, लिस्ट में देखें नाम

pmkisan.gov.in: पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल दो-दो हजार रुपये की तीन किस्त यानी कुल 6000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है. 12वीं किस्त अक्टूबर 17 तारीख को भेजी गई थी. 13वीं किस्त का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है.

Advertisement
PM Kisan Yojana Update PM Kisan Yojana Update

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 11:27 AM IST

करोड़ों किसानों को सरकार होली का गिफ्ट देने जा रही है. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का इंतजार 27 जनवरी को खत्म होने वाला है. 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में डीबीटी माध्यम से 2 हजार रुपये भेजे जाएंगे. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को कर्नाटक दौरे पर होंगे. वहीं से वे 13वीं किस्त किसानों के खाते में भेजेंगे. 

Advertisement

इन्हें नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की राशि

अगर आप किसी संवैधानिक पद पर काम कर रहे हैं तो भी इस योजना के पात्र नहीं होंगे. साथ ही अगर आप केंद्र या राज्य सरकार के मौजूदा या अवकाश प्राप्त कर्मचारी हैं तो इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं. वहीं, अगर आपको सरकार से पेंशन मिलती है तो भी आप इस योजना के योग्य नहीं माने जाएंगे.

इसके अलावा अगर भूलेखों के सत्यापन में जमीन के रिकॉर्ड का दावा गलत साबित होता है तो भी आप इस योजना की आगामी किस्तों से वंचित हो जाएंगे. इसके अलावा जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है उनके खाते में भी 2 हजार रुपये नहीं भेजे जाएंगे.

बेनेफिशियरी लिस्ट में चेक करें नाम

सबसे पहले PM KISAN की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. फार्मर कॉर्नर पर क्लिक करें. इस दौरान अगले पेज पर कुछ डिटेल मांगी जाएगी. इन डिटेल्स को भरने के बाद बेनेफिशियरी लिस्ट खुलकर सामने आ जाएगी. इस योजना को लेकर किसी भी तरह की समस्या आने पर किसान आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं.

Advertisement

किसानों को सालाना दी जाती है 6 हजार रुपये की राशि

पीएम किसान योजना के तहत तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल दो-दो हजार रुपये की तीन किस्त यानी कुल 6000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है. 12वीं किस्त अक्टूबर 17 तारीख को भेजी गई थी. इसकी शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी. पीएम-किसान की रकम सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में जमा की जाती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement