बालकनी की खूबसूरती बढ़ाएं और मच्छर दूर भगाएं! घर में उगाएं 'पूसा नारंगी' गेंदे के फूल

गेंदा भारतीय फूलों में बेहद लोकप्रिय है और इसका इस्तेमाल पूजा की थाली, घर की सजावट और कई तरह के प्रोडक्ट बनाने में किया जाता है. गेंदे के फूल मच्छरों को दूर भगाने में भी मददगार हैं. राष्ट्रीय बीज निगम (NSC) ‘पूसा नारंगी’ के उन्नत बीज ऑनलाइन उपलब्ध करा रहा है. जिन्हें आप घर बैठे आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं.

Advertisement
गेंदे के फूलों की खुशबू से दूर भागते हैं मच्छर (फाइल फोटो- ITG) गेंदे के फूलों की खुशबू से दूर भागते हैं मच्छर (फाइल फोटो- ITG)

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

क्या आप भी अपनी बालकनी को फूलों से सजाना चाहते हैं? साथ ही घर में मच्छरों की समस्या से परेशान हैं? तो अब टेंशन की जरूरत नहीं है.'पूसा नारंगी' गेंदे की किस्म उगाकर आप अपनी बालकनी को बेहद आकर्षक बना सकते हैं और मच्छरों को भी दूर भगा सकते हैं. यह आसान, सस्ता और फायदेमंद तरीका है.

पूसा नारंगी गेंदा क्यों है खास?
पूसा नारंगी (Pusa Orange) गेंदे की एक बेहतरीन भारतीय किस्म है. इसके फूल बड़े, चमकदार नारंगी रंग के होते हैं जो दूर से ही नजर आते हैं. ये फूल न सिर्फ देखने में बहुत सुंदर लगते हैं, बल्कि इनकी खुशबू भी तरोताजा करती है. खास बात है कि गेंदे के फूल लंबे समय तक खिले रहते हैं.

Advertisement

मच्छर भगाने में मदद
गेंदे के पौधे में प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो मच्छरों को दूर रखते हैं. कई लोग इन्हें बालकनी, छत या घर के आसपास लगाकर मच्छरों की समस्या कम करते हैं. गेंदे के फूलों की खुशबू से मच्छर दूर भागते हैं. केमिकल स्प्रे की जरूरत नहीं पड़ती और प्राकृतिक तरीके से कीट नियंत्रण होते हैं.

कहां से खरीदें गेंदे के बीज?
राष्ट्रीय बीज निगम ‘पूसा नारंगी’ किस्म के बीज ऑनलाइन बेच रहा है. आप इसे NSC के ऑनलाइन स्टोर से घर बैठे खरीद सकते हैं. बता दें कि 10 ग्राम बीज के पैकेट की कीमत सिर्फ 100 रुपये है. 

बालकनी में कैसे उगाएं पूसा नारंगी गेंदा? 

  • सबसे पहले गमला तैयार करें. इसके लिए अच्छी मिट्टी, थोड़ी खाद और बालू मिलाकर गमला भरें. गमले में (जल निकासी) का अच्छा इंतजाम हो.
  • बीजों को हल्की मिट्टी में 0.5 से 1 सेंटीमीटर गहराई पर बोएं. पानी हल्का-हल्का दें.
  • गमले को रोज 4-6 घंटे धूप मिलनी चाहिए. मिट्टी सूखने न दें लेकिन ज्यादा पानी भी न डालें.
  • 45-60 दिनों में फूल खिलने शुरू हो जाते हैं. नियमित रूप से फूल तोड़ते रहें तो और ज्यादा फूल आते हैं.

शुरुआत में नर्सरी से छोटे पौधे भी ले सकते हैं, लेकिन बीज से उगाना ज्यादा मजेदार और सस्ता होता है.

Advertisement


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement