गर्मियों में उगाएं प्रीमियम क्वालिटी के बैंगन, गमले में बीज की बुवाई से तुड़ाई तक... जानिए सबकुछ

How to grow Brinjal: आजकल लोग अपने घर में हाइब्रिड वैरायटी की सब्जियां उगाना पसंद करते हैं. गर्मियों में आप अपने घर की छत या बालकनी में गमले में बैंगन उगाकर ऑर्गेनिक सब्जी का लुत्फ उठा सकते हैं. राष्ट्रीय बीज निगम (NSC) ‘पूसा उत्तम’ वैरायटी के बीज ऑनलाइन उपलब्ध करा रहा है. जिन्हें आप घर बैठे आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं.

Advertisement
पूसा उत्तम वैरायटी के बैंगन अंडाकार, चमकदार गहरे बैंगनी रंग के होते हैं (फाइल फोटो- ITG) पूसा उत्तम वैरायटी के बैंगन अंडाकार, चमकदार गहरे बैंगनी रंग के होते हैं (फाइल फोटो- ITG)

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:31 PM IST

अगर आप अपने घर के किचन गार्डन, छत या बालकनी में हाई क्वालिटी के बैंगन उगाना चाहते हैं तो राष्ट्रीय बीज निगम (NSC) की PUSA UTTAM वैरायटी बेहतरीन ऑप्शन है. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), पूसा द्वारा विकसित यह उन्नत किस्म जल्दी पकने और अच्छी पैदावार के लिए जानी जाती है. 

PUSA UTTAM बैंगन की क्या खासियत है?
PUSA UTTAM बैंगन की किस्म गर्मी में भी तेजी से ग्रोथ करती है. इसके पौधे जल्दी बढ़ने वाले होते हैं. पूसा उत्तम वैरायटी के बैंगन थोड़े अंडाकार (slightly oval), चमकदार गहरे बैंगनी रंग के होते हैं. पूसा उत्तम किस्म के बैंगन मध्यम आकार के (लगभग 200-250 ग्राम) और बिना कांटों वाले होते हैं. खास बात ये है कि रोपाई के 55-60 दिनों में ही फसल की पहली तुड़ाई की जा सकती है. बैंगन की पूसा उत्तम किस्म उनके लिए वरदान है जो कम जगह में भी अच्छी और ताजी सब्जी चाहते हैं.

Advertisement

कहां से खरीदें बैंगन के बीज?
राष्ट्रीय बीज निगम PUSA UTTAM बैंगन के बीज ऑनलाइन बेच रहा है. आप इसे NSC के ऑनलाइन स्टोर से घर बैठे खरीद सकते हैं. बता दें कि 5 ग्राम बीज के पैकेट की कीमत सिर्फ 50 रुपये है.जिसे आप घर बैठे आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं.

गमले में कैसे उगाएं PUSA UTTAM बैंगन?
बीज बोने का उचित समय जून-जुलाई है. उन्नत बीजों को अच्छी मिट्टी में 1 सेमी गहराई पर बोएं. 4-5 सप्ताह में पौधे रोपने लायक हो जाते हैं. अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी और धूप वाली जगह का चयन करें. पौधों के बीच 60-75 सेमी की दूरी रखें. नियमित सिंचाई करें और जैविक खाद दें. बैंगन का आकार जब बड़ा हो जाए तो तुड़ाई कर लें. सही तरीके से देखभाल करने पर एक मौसम में कई बार फसल की तुड़ाई की जा सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement