गार्डन में उगाएं ये खास हाइब्रिड फूल, मात्र 100 रुपये में घर बैठे मंगाएं बीज

अगर आप चाहते हैं कि आपका गार्डन सुंदर फूलों से चमक उठे, तो आप गार्डन में प्यारे और आकर्षक फूलों के बीज बो सकते हैं. आपको बेस्ट क्वालिटी के बीज नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (NSC) की मदद से ऑनलाइन मिल जाएंगे. उच्च क्वालिटी के बीजों की मदद से आप सिर्फ 100 रुपये में बगीचे को शानदार फूलों से सजा सकते हैं.

Advertisement
घर पर शानदार फूलों के बीज उगाएं. (Photo: Pixabay) घर पर शानदार फूलों के बीज उगाएं. (Photo: Pixabay)

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:35 AM IST

सुंदर फूलों से सजा गार्डन हर किसी को पसंद आता है. अगर आप भी अपने बगीचे को प्यारे और शानदार फूलों से सजाना चाहते हैं, तो अब यह आपके लिए फायदेमंद बन सकता है. नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (NSC) की मदद से आप उच्च क्वालिटी के फूलों को ऑनलाइन सस्ते दामों में मंगा सकते हैं.

नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (NSC) ने Tuberose 'अर्का प्रज्ज्वल' के फूलों की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है. एनएससी ने बताया कि आप इस किस्म के 4 bulb का पैक ऑनलाइन ऑर्डर करे सकते हैं. आपको इस फूल के बीज मात्र 100 रूपये में मिल जाएंगे.

यह भी पढ़ें: गार्डन में एक बार बो दें ये स्पेशल बीज... पूजा के लिए मिलते रहेंगे भरपूर फूल

Advertisement


Tuberose क्यों है खास?
मायस्टोर के मुताबिक Tuberose 'अर्का प्रज्ज्वल' के फूल काफी शानदार होते हैं. 

  • यह एक सिंगल-फ्लॉवर हाइब्रिड किस्म है.
  • ये किस्म लंबे और मजबूत फूलों के लिए जानी जाती है.
  • पारंपरिक किस्मों की तुलना में अधिक उत्पादन देती है.
  • ये खास किस्म किसानों की आय बढ़ाने और गार्डन को सजाने के लिए बेहतरीन मानी जाती है. 
  • इसकी हर साल की उत्पादन क्षमता लगभग 20–22 टन प्रति हेक्टेयर तक मानी जाती है.

ऑर्डर से पहले जान लें ये बातें

मायस्टोर पर ये खास फूल के बीज Tuberose Arka Prajjwal नाम से उपलब्ध हैं. आप इन्हें घर बैठे आसानी से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि मायस्टोर पर यह बीज नॉट कैंसिलेबल और नॉट रिटर्नेबल बताए गए हैं. यानी एक बार ऑर्डर करने के बाद आप इन्हें न तो कैंसिल कर पाएंगे और न ही वापस कर पाएंगे.

ऑर्डर करने या अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement