19.6: ध्रुव जुरेल को हर्षल पटेल, सिंगल!!! इसी के साथ बैंगलोर ने राजस्थान की टीम को 7 रनों से शिकस्त दे दी है!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट लगकर एक रन किया| इसी बीच पूरी बैंगलोर की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5: अब्दुल बासित को हर्षल पटेल, सिंगल!!! इसी के साथ बैंगलोर ने मुकाबले को अपने कब्ज़े में कर लिया है!!! मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| 1 गेंद पर अब 9 रन चाहिए|
19.4: रविचंद्रन अश्विन को हर्षल पटेल, आउट!!! कैच आउट!!! आर अश्विन 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे!!! हर्षल पटेल के हाथ लगी तीसरी विकेट!!! आगे डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा फील्डर सुयश प्रभुदेसाई के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने पकड़ा आसान सा कैच| 180/6 राजस्थान, जीत के लिए 2 गेंदों पर 10 रनों की दरकार|
19.3: रविचंद्रन अश्विन को हर्षल पटेल, चौका! काफ़ी आत्मविश्वास के साथ कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए फ्रंट फुट से फ्लिक शॉट खेला गया| स्क्वायर लेग से चौका बटोरा| राजस्थान को अब जीत के लिए 3 गेंदों पर 10 रनों की दरकार है|
19.2: रविचंद्रन अश्विन को हर्षल पटेल, दुग्गी!!! जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
19.1: रविचंद्रन अश्विन को हर्षल पटेल, चौका!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए| 5 गेंदों पर अब 16 रनों की दरकार|
18.6: ध्रुव जुरेल को मोहम्मद सिराज, नॉट आउट!! इसी के साथ दुग्गी मिल गया!!! लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को खेलकर बल्लेबाज़ ने पहला रन तेज़ी से लिया जिसके बाद दूसरे के लिए भागे| इसी बीच फील्डर ने गेंद को सिराज के हाथ में दिया| लेकिन गेंद को पकड़ने में सिराज से हुई चूक और गेंद स्टंप्स पर लगाने से पहले ही उन्होंने गेंद को छोर दिया था| इसी कारण थर्ड अम्पायर ने नॉट आउट करार दिया| अब राजस्थान को जीत के लिए 6 गेंदों पर 20 रनों की दरकार होगी|
18.5: ध्रुव जुरेल को मोहम्मद सिराज, छक्का!!! इसी तरह की शॉट चाहिए यहाँ पर राजस्थान की टीम को जीत के लिए!!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
18.4: रविचंद्रन अश्विन को मोहम्मद सिराज, छोटी डाली गई गेंद को अश्विन ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
18.3: ध्रुव जुरेल को मोहम्मद सिराज, लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन हासिल किया|
18.2: ध्रुव जुरेल को मोहम्मद सिराज, दुग्गी!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर 2 रन ले लिया|
18.1: रविचंद्रन अश्विन को मोहम्मद सिराज, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
17.6: ध्रुव जुरेल को डेविड विली, लॉफ्ट किया और एक रन हासिल कर लिया|
17.5: शिमरन हेटमायर को डेविड विली, रन आउट!! बड़ा झटका यहाँ पर राजस्थान की टीम को लगता हुआ!! सिंगल के चक्कर में शिमरन हेटमायर ने अपना विकेट गंवाया!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट लगाकर रन लेने भागे| फील्डर सुयश प्रभुदेसाई ने गेंद पकड़कर सीधा नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| बॉल सीधा स्टंप्स को जा लगे और बल्लेबाज़ क्रीज़ के बाहर ही रह गए| अम्पायर ने आउट का इशारा किया| 155/5 राजस्थान|
17.4: ध्रुव जुरेल को डेविड विली, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
17.3: शिमरन हेटमायर को डेविड विली, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
17.2: ध्रुव जुरेल को डेविड विली, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
17.2: ध्रुव जुरेल को डेविड विली, वाइड!! राजस्थान का रिव्यु हुआ सफ़ल!!! बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने अपर कट शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका और गेंद कीपर के हाथ में गई| इसी बीच बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| जिसके बाद रिप्ले में देखकर अम्पायर ने बताया कि गेंद सर के काफी ऊपर से जा रही थी| वाइड आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
17.1: ध्रुव जुरेल को डेविड विली, छक्का!!! ध्रुव जुरेल के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| राजस्थान को अब जीत के लिए 17 गेंदों पर 39 रनों की दरकार है|
19.6: डेविड विली को संदीप शर्मा, डॉट गेंद!!! इसी के साथ बैंगलोर की पारी हुई समाप्त!!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लैप शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका और बॉल कीपर के हाथ में गई| इसी बीच बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद बताया कि गेंद बल्ले के ऊपर से जा रही थी| अम्पायर का फ़ैसला सही रहेगा यहाँ पर| बैंगलोर ने गंवाया अपना रिव्यु|
19.5: डेविड विली को संदीप शर्मा, चौका! जानबूझकर कीपर के ऊपर से खेला गया स्कूप शॉट और चार रन खाते में जुड़े|
19.4: मोहम्मद सिराज को संदीप शर्मा, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
19.3: विशक विजय कुमार को संदीप शर्मा, आउट!! कैच आउट!!! बैक टू बैक विकेट यहाँ पर संदीप शर्मा के हाथ लगती हुई!!! अब देखना होगा कि क्या हैट्रिक भी लेने में कामयाब होते हैं, या नहीं? लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ में मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद हवा में ऊँची गई लेकिन फील्डर शिमरन हेटमायर ने गेंद के नीचे आकर उसे आसानी से कैच किया| 184/9 बैंगलोर|
19.2: दिनेश कार्तिक को संदीप शर्मा, आउट!!! कैच आउट!!! आठवां विकेट यहाँ पर बैंगलोर की टीम गंवाती हुई!!! दिनेश कार्तिक 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे!!! संदीप शर्मा के हाथ लगी विकेट| ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| गेंद सीधा लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर खड़े फील्डर जोस बटलर के हाथ में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 184/8 बैंगलोर|
19.1: दिनेश कार्तिक को संदीप शर्मा, चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
19.1: वानिंदु हसरंगा को संदीप शर्मा, रन आउट!! वनिन्दु हसरंगा 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कीपर की ओर जाने दिया| इसी बीच कार्तिक रन लेने भागे| कीपर ने गेंदबाज़ की ओर गेंद को दिया| वनिन्दु हसरंगा क्रीज़ से बाहर आए और कार्तिक स्ट्राइकर एंड की ओर गए| इसी बीच गेंदबाज़ ने नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर जाकर गेंद को स्टंप्स पर लगाया| बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफी बाहर रह गए| अम्पायर ने आउट करार दिया| 180/7 बैंगलोर|
18.6: दिनेश कार्तिक को युजवेंद्र चहल, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
18.5: वानिंदु हसरंगा को युजवेंद्र चहल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
18.5: वानिंदु हसरंगा को युजवेंद्र चहल, वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.4: दिनेश कार्तिक को युजवेंद्र चहल, क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
18.3: वानिंदु हसरंगा को युजवेंद्र चहल, आगे आकर गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेला| एक रन मिल गया|
18.2: वानिंदु हसरंगा को युजवेंद्र चहल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|
18.1: दिनेश कार्तिक को युजवेंद्र चहल, कवर्स की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
17.6: वानिंदु हसरंगा को जेसन होल्डर, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.5: दिनेश कार्तिक को जेसन होल्डर, फ्लिक किया और मिड विकेट से सिंगल हासिल गया|
17.4: दिनेश कार्तिक को जेसन होल्डर, नॉट आउट!!! राजस्थान का रिव्यु हुआ असफ़ल!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने गए| बॉल सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की अपील गेंदबाज़ द्वारा की गई| जिसको अम्पायर ने समय लेकर नॉट आउट करार दिया| जिसके बाद फील्डिंग टीम के कप्तान ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद लेग स्टंप को मिस करती हुई जा रही थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
17.3: दिनेश कार्तिक को जेसन होल्डर, चौका!!! कार्तिक के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! फ्रंट फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| बॉल सीधा मिड विकेट की ओर सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
17.2: वानिंदु हसरंगा को जेसन होल्डर, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
17.1: वानिंदु हसरंगा को जेसन होल्डर, कोई रन नहीं, अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|