15.6: सुनील नरेन को अर्शदीप सिंह, छक्का!!! सुनील नरेन के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
15.5: शार्दूल ठाकुर को अर्शदीप सिंह, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
15.4: सुनील नरेन को अर्शदीप सिंह, कवर की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
15.3: वेंकटेश अय्यर को अर्शदीप सिंह, आउट!!! कैच आउट!!! एक और विकेट यहाँ पर अर्शदीप सिंह के हाथ लगती हुई!!! वेंकटेश अय्यर 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे| शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने अपर कट शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद ने बल्ले का निचला भाग लिया और सीधा पॉइंट की ओर हवा में गई फील्डर राहुल चाहर वहां मौजूद थे जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 138/7 कोलकाता|
15.2: शार्दूल ठाकुर को अर्शदीप सिंह, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
15.1: वेंकटेश अय्यर को अर्शदीप सिंह, इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
14.6: शार्दूल ठाकुर को सैम करन, छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| अपनी शानदार टाइमिंग के चलते बल्लेबाज़ ने इस गेंद को मैदान के पार भेज दिया|
14.5: आंद्रे रसेल को सैम करन, आउट!! कैच आउट!! कॉट सिकंदर रजा बोल्ड सैम करन| 35 रनों की खतरनाक पारी का हुआ अंत| रसेल के विकेट के साथ पंजाब ने ली होगी राहत की सांस| लगातार छोटी गेंद से रसेल को परेशान करना चाहा और इस बार कामयाब हुए| गति थोड़ा कम कर दी| रसेल ने रूम बनाकर इसे मिड विकेट की तरफ पुल तो किया लेकिन मिस टाइम कर बैठे| हवा में गई गेंद लेकिन सीमा रेखा पर खड़े फील्डर ने उसे लपक लिया|130/6 कोलकाता|
14.4: आंद्रे रसेल को सैम करन, चौका! ओहोहो!! काफी कम बार हम रसेल को नजाकत भरा शॉट लगाते हुए देखते हैं| इस बार हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा|
14.3: आंद्रे रसेल को सैम करन, छक्का! यॉर्कर का प्रयास| लो फुल टॉस गिर गई गेंद| रसेल ने उसका पूरा फायदा उठाया और स्लॉग कर दिया उसे मिड विकेट बाउंड्री के पार छह रनों के लिए| पंजाब के लिए अब खतरा पूरी तरह से बढ़ता हुआ|
14.2: वेंकटेश अय्यर को सैम करन, पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
14.1: आंद्रे रसेल को सैम करन, ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर की गेंद को कवर्स की तरफ शॉट लगाया| डीप में फील्डर ने इसे रोका, एक ही रन मिला|
13.6: आंद्रे रसेल को नाथन एलिस, सिंगल के साथ हुई एक बड़े ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा| 118/5 कोलकाता| 36 गेंद पर 74 रनों की दरकार|
13.5: आंद्रे रसेल को नाथन एलिस, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
13.4: वेंकटेश अय्यर को नाथन एलिस, फ्री हिट गेंद पर बेहतरीन यॉर्कर डाली| बैकफुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया जहाँ से एक रन मिला|
13.4: वेंकटेश अय्यर को नाथन एलिस, नो बॉल और छक्का! फ्री हिट का पूरा फायदा उठाया| लेकिन अब एक और फ्री हिट होगी क्योंकि ये भी नो बॉल है| इस बार एकदम आगे डाली गई थी गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे सीधे बल्ले से सामने की तरफ उठाकर खेल दिया और छह रन्स हासिल हो गया|
13.4: आंद्रे रसेल को नाथन एलिस, नो बॉल!! अब अगली गेंद फ्री हिट होगी| इस गेंद पर कैच ड्रॉप हुआ था!! 20 रनों पर रसेल का कैच छूट गया| शॉर्ट फाइन लेग से पीछे भागते हुए प्रभसिमरन से हो गई चूक| बाउंसर पर पुल लगाने गए थे जहाँ टॉप एज लेकर हवा में गई थी| फील्डर ने उसपर पीछे भागते हुए उसे लपकना चाहा लेकिन चूक गए थे|
13.3: आंद्रे रसेल को नाथन एलिस, कैच ड्रॉप!!
13.2: आंद्रे रसेल को नाथन एलिस, चौका! रसल का एक और कड़क शॉट| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की फुल गेंद पर अपनी ताक़त का इस्तेमाल करते हुए शॉट लगाया और चौका हासिल किया|
13.1: वेंकटेश अय्यर को नाथन एलिस, चीकी सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
19.6: सैम करन को टिम साउदी, डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| जोर से बल्ला घुमाया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया| इसी के साथ पंजाब की पारी 191 रनों पर हुई समाप्त यानी अब कोलकाता के सामने 192 रनों का लक्ष्य रखा गया है|
19.5: सैम करन को टिम साउदी, एक और दुग्गी हासिल हुई| इस बार फुल बॉल को मिड विकेट की तरफ हीव कर दिया| बड़ा गैप था इस वजह से दो रन्स आसानी से मिल जायेंगे|
19.4: सैम करन को टिम साउदी, इस बार चतुराई के साथ हलके हाथों से गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ खेला| गैप से दो रन हासिल कर लिया|
19.3: सैम करन को टिम साउदी, छक्का! झन्नाटेदार हीव शॉट छह रन के लिए!! सामने वाला पैर हटाया और बल्लेबाज़ के पाले में आ गई गेंद| शॉट लगाया और संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शक दीर्घा में काफी दूर गिरी छह रनों के लिए|
19.2: शाहरुख खान को टिम साउदी, इस बार लेंथ गेंद पर काफी जोर से बल्ला चलाया लेकिन लॉन्ग ऑन पर सिंगल से ही काम चलाना होगा|
19.1: शाहरुख खान को टिम साउदी, चौका! एक बार फिर से बाजू खोलने का मौका मिला और शाहरुख ने उसका पूरा फायदा उठाया| काफी जोर से शॉट लगाया कवर्स की तरफ और फिर से गैप हासिल कर लिया|
18.6: शाहरुख खान को शार्दूल ठाकुर, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| एक बार फिर से ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कवर्स की तरफ खेला लेकिन इस बार फील्डर ने उसे रोक दिया| 176/5 पंजाब| अब छह गेंद शेष|
18.5: शाहरुख खान को शार्दूल ठाकुर, चौका! ये करार शॉट था जिसे कवर्स की दिशा में खेला| किसी भी फील्डर को हिलने तक का मौका नहीं मिला और गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार चली गई|
18.4: शाहरुख खान को शार्दूल ठाकुर, डॉट गेंद, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
18.3: सैम करन को शार्दूल ठाकुर, ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला| डीप फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया|
18.2: शाहरुख खान को शार्दूल ठाकुर, एक और सिंगल!! इस बार कवर्स की ओर फुल गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
18.1: सैम करन को शार्दूल ठाकुर, सिंगल!! इस बार फुल गेंद को सामने की तरफ लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया| लॉन्ग ऑफ़ फील्डर ने इसे फील्ड किया और टीम के लिए कुछ रन्स बचाए|
17.6: शाहरुख खान को सुनील नरेन, डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
17.5: सिकंदर रजा को सुनील नरेन, आउट!! कैच आउट!! कॉट नितीश राणा बोल्ड सुनील नरेन| 16 रन बनाकर सिकंदर लौटे पवेलियन| नरेन के खाते में गई पहली विकेट| इस बार बल्लेबाज़ रूम बनाकर कवर्स के ऊपर से मारने गए| ऑफ़ स्पिन आई गेंद जिसपर शॉट तो लगाया और एलिवेशन भी मिला लेकिन ताक़त नहीं लग पाई| हवा में शॉर्ट कवर्स की तरफ खिल गई गेंद जिसे फील्डर ने नीचे आकर लपक लिया| 168/5 पंजाब|
17.4: सिकंदर रजा को सुनील नरेन, इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद पर स्वीप शॉट लगाने गए लेकिन असफल रहे|
17.3: सैम करन को सुनील नरेन, पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
17.2: सैम करन को सुनील नरेन, हलके हाथों से गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| पहला रन तेज़ी से भागे और दूसरे की मांग करते हुए उसे पूरा किया|
17.1: सिकंदर रजा को सुनील नरेन, सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|