19.6: लियाम लिविंगस्टन को इशांत शर्मा, आउट!! कैच आउट!! कॉट अक्षर पटेल बोल्ड इशांत शर्मा| इसी के साथ लियाम अपने शतक से 6 रनों से चूक गए और दिल्ली के हाथों में 15 रनों की जीत लग गई| इस गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ फ्लैट मारा था जहाँ गेंद सीधा फील्डर की गोद में चली गई जिसके बाद दिल्ली के फील्डर जीत का जश्न मनाते हुए नज़र आये|
19.5: लियाम लिविंगस्टन को इशांत शर्मा, एक और डॉट गेंद!! अब 1 गेंद पर 16 रनों की दरकार है| कवर्स की दिशा में गेंद को खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हो सका|
19.4: लियाम लिविंगस्टन को इशांत शर्मा, एक अहम डॉट बॉल!! फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए लियाम| अब यहाँ से 2 गेंदों पर 16 रन चाहिए होंगे| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की फुल टॉस गेंद पर बल्ला चलाया लेकिन बीट हुए|
19.4: लियाम लिविंगस्टन को इशांत शर्मा, नो बॉल और छक्का! ओह ये क्या हुआ? क्या अभी भी मुकाबले में जान बाक़ी है? अब 3 गेंदों पर 16 रनों की दरकार होगी| अगली गेंद फ्री हिट होगी| हाई फुल टॉस गेंद को कवर्स की दिशा में मारा जहाँ से फ्लैट सिक्स हो गया|
19.3: लियाम लिविंगस्टन को इशांत शर्मा, चौका! 3 गेंद 23 रनों की दरकार| अपने शतक से महज़ 12 रन दूर लियाम| इस बार कवर्स की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से वन बाउंस चौका मिल गया|
19.2: लियाम लिविंगस्टन को इशांत शर्मा, छक्का! अब 4 गेंदों पर 27 रनों की दरकार है जो पंजाब के लिए मुश्किल लग रहा है| लेंथ गेंद को सामने की तरफ हीव कर दिया और गेंद को स्टैंड्स में पहुंचाया|
19.1: लियाम लिविंगस्टन को इशांत शर्मा, प्ले एंड मिस!! अब 5 गेंदों पर 33 रनों की दरकार है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर शॉट लगाने गए लेकिन बीट हो गए|
18.6: लियाम लिविंगस्टन को एनरिक नॉर्तजे, ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया| 6 गेंदों पर 33 रनों की दरकार है|
18.5: लियाम लिविंगस्टन को एनरिक नॉर्तजे, इस बार मिड ऑन की दिशा में खेला| रन का मौका नहीं बना|
18.4: लियाम लिविंगस्टन को एनरिक नॉर्तजे, लेग स्टंप के बाहर की गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए|
18.3: हरप्रीत ब्रार को एनरिक नॉर्तजे, आउट!! रन आउट!! कीपर का थ्रो बोलर की तरफ आया जहाँ उन्होंने बेल्स उड़ाते ही रन आउट की अपील की| थर्ड अम्पायर तक जाने की ज़रुरत नहीं समझी और फील्ड अम्पायर ने इसे आउट करार दिया| लेंथ गेंद थी| बल्ला चलाया लेकिन बीट हुए| कीपर के पास गई गेंद जहाँ से बल्लेबाज़ रन के लिए भागे और रन आउट का मौका बन गया| 180/7 पंजाब|
18.2: सैम करन को एनरिक नॉर्तजे, आउट!! क्लीन बोल्ड!! एनरिक नॉर्तजे ने करन को लेग साइड से बोल्ड कर दिया और11 रनों पर पवेलियन भेज दिया| अब यहाँ से 10 गेंदों पर 34 रनों की दरकार है| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर शॉट लगाने गए| नॉर्तजे ने इसका फायदा उठाते हुए लेग स्टम्प पर यॉर्कर मार दिया और बल्लेबाज़ का डंडा उड़ा दिया| 180/6 पंजाब|
18.1: सैम करन को एनरिक नॉर्तजे, चौका! 11 गेंद 34 रनों की दरकार!! इस बार कवर्स फील्डर के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| मुकाबला अभी भी रोमांचक बना हुआ है|
17.6: लियाम लिविंगस्टन को मुकेश कुमार, कोई रन नहीं, इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
17.5: लियाम लिविंगस्टन को मुकेश कुमार, छक्का! इस बार विकेट लाइन की गेंद को फ्लिक किया डीप मिड विकेट की दिशा में और गेंद सीधा स्टैंड्स में जा गिरी छह रनो के लिए|
17.4: सैम करन को मुकेश कुमार, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|
17.3: सैम करन को मुकेश कुमार, छक्का! बहुत खूब। अद्भुत शॉट। बल्लेबाज ने गेंद को हवा में स्क्वायर कट किया और पॉइंट की तरफ छह रन प्राप्त किये|
17.2: लियाम लिविंगस्टन को मुकेश कुमार, लेग बाई के रूप में आया रन| ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद सीधा बल्लेबज़ के पैरों पर लगी| सिंगल का मौका बन गया यहाँ पर|
17.1: लियाम लिविंगस्टन को मुकेश कुमार, छक्का! ऑफ़ स्टंप की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| गेंद सीधा स्टैंड्स में जा गिरी छह रनो के लिए|
17.1: लियाम लिविंगस्टन को मुकेश कुमार, वाइड! आउटसाइड थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया|
19.6: फिलिप साल्ट को हरप्रीत ब्रार, चौका! ओह रबाडा ये आपने क्या किया? एक मिस फील्ड कर बैठे और जहाँ एक रन होना चाहिए वहां चौका दे बैठे| लेग स्टम्प की इस गेंद को फ्लिक किया था जहाँ सीधा फील्डर की तरफ गई थी बॉल और वहां से मिस फील्ड के चलते चौका मिल गया| इसी के साथ दिल्ली ने बोर्ड पर 213 रन लगा दिए हैं यानी पंजाब के सामने 214 रनों का लक्ष्य है|
19.5: फिलिप साल्ट को हरप्रीत ब्रार, ये बढ़िया गेंद| जड़ में डाला| बल्लेबाज़ ने उसे सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| रन का मौका नहीं बन सका|
19.4: राइली रूसो को हरप्रीत ब्रार, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
19.4: राइली रूसो को हरप्रीत ब्रार, वाइड! एक बार फिर से ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाल दी गेंद जिसे वाइड करार दी गई|
19.3: राइली रूसो को हरप्रीत ब्रार, एक और छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी|
19.3: राइली रूसो को हरप्रीत ब्रार, वाइड! इस बार ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
19.2: राइली रूसो को हरप्रीत ब्रार, चौका! इस बार आगे आकर शॉट लगाना चाहा| गेंदबाज़ ने लेग स्टम्प के बाहर डाली| रूसो ने उसपर जैसे तैसे बल्ला लगाया और फाइन लेग की तरफ चौका मार दिया|
19.1: राइली रूसो को हरप्रीत ब्रार, छक्का! फुल टॉस गेंद| आगे आये और मिड विकेट की तरफ पुल कर दिया| बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा मिड विकेट बाउंड्री के पार चली गई छह रनों के लिए|
18.6: फिलिप साल्ट को नाथन एलिस, गगनचुम्भी छक्का!!! 85 मीटर लम्बा!! साल्ट गेंदबाजों को अपने बल्ले का स्वाद चखाते हुए| इस बार गेंद की लाइन में आये साल्ट| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई छह रनों के लिए| 190/2 दिल्ली|
18.5: फिलिप साल्ट को नाथन एलिस, स्विंग एंड मिस!! स्लोवर बाउंसर थी| पुल लगाने गए लेकिन बीट हो गए|
18.4: राइली रूसो को नाथन एलिस, सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस लेंथ गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
18.3: फिलिप साल्ट को नाथन एलिस, सिंगल!! इस बार फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
18.2: फिलिप साल्ट को नाथन एलिस, टॉप एज और चौका! वाइड डाला, दूर डाला| बल्लेबाज़ ने उसपर बल्ला चलाया लेकिन आउट साइड एज लेकर शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकलते हुए सीमा रेखा के पार चली गई गेंद चार रनों के लिए|
18.1: फिलिप साल्ट को नाथन एलिस, छक्का! लेंथ गेंद!! हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार जहाँ से छह रनों का मौका बन गया| काफी लम्बा सिक्स था ये|
17.6: राइली रूसो को हरप्रीत ब्रार, दुग्गी!! बेहतर थ्रो होता तो बल्लेबाज़ साल्ट मुश्किल में आ सकते थे गेंदबाजी छोर पर लेकिन डाईव लगाकर खुद को पहुंचाया| इस विकट लाइन की गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला था जहाँ से दो रनों का मौका बन गया| 172/2 दिल्ली|
17.5: फिलिप साल्ट को हरप्रीत ब्रार, विकटों के बीच की गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला जहाँ से एक रन मिला|
17.4: राइली रूसो को हरप्रीत ब्रार, सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
17.3: फिलिप साल्ट को हरप्रीत ब्रार, विकटों के बीच की गेंद पर रिवर्स स्वीप किया| पॉइंट फील्डर के आगे से एक रन बटोरा|
17.2: राइली रूसो को हरप्रीत ब्रार, ताक़तवर शॉट लॉन्ग ऑफ़ की तरफ लेकिन सिंगल ही मिल पायेगा| फील्डर ने उसे फील्ड किया|
17.1: राइली रूसो को हरप्रीत ब्रार, चौका! लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर पूरी तरह से लीन करते हुए पॉइंट की ओर ड्राइव किया और अपने लिए चार रन बटोरे|