| Ireland vs India मैच की जानकारी | |
|---|---|
| टॉस: | भारत, पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला |
| स्थान: | सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, स्टोर्मोंट, बेलफास्ट |
| अंपायर: | Aidan Seaver (IRE), Jonathan Kennedy (IRE), रोलैंड ब्लैक |
| मैच रेफरी: | Dean Cosker (ENG) |
| मैच की तारीख: | Sun, 28th Jun 2026 |
यहाँ Ireland और India, के बीच सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, स्टोर्मोंट, बेलफास्ट में खेले जा रहे 2nd T20I का लाइव स्कोरकार्ड उपलब्ध है. टॉस भारत, पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया. मौजूदा स्थिति में भारत का स्कोर 153/9 (20.0 ov) हो चुका है . क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं.
Ireland Squad: टिम टेक्टर,रॉस अडायर,हैरी टेक्टर,लॉर्कन टकर (C) (W),बेंजामिन कालित्ज़,गैरेथ डेलानी,जॉर्ज डॉकरेल,लियाम मैकार्थी,मैथ्यू हम्फ्रीज़,जय मूंदरा,मैट होलार्ड
India Squad: अभिषेक शर्मा,संजू सैमसन,ईशान किशन (W),श्रेयस अय्यर (C),तिलक वर्मा,शिवम दुबे,सूर्यांश शेड़गे,अक्षर पटेल,हर्षित राणा,अर्शदीप सिंह,प्रिंस यादव
यहां विकेट, ओवर, रन-रेट, गेंदबाज़ी विवरण और बॉल-बाय-बॉल कमेंटरी जैसी सभी अहम डिटेल्स अपडेट होते रहेंगे.
19.6: प्रिंस यादव को हैरी टेक्टर, छक्का!
19.5: हर्षित राणा को हैरी टेक्टर, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ हर्षित राणा 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! हैरी टेक्टर के हाथ लगी विकेट| फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा वहां मौजूद फील्डर टिम टेक्टर के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 147/9 भारत|
19.4: अर्शदीप सिंह को हैरी टेक्टर, सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया है| 2 गेंदों पर अब 8 रनों की ज़रुरत है|
19.4: अर्शदीप सिंह को हैरी टेक्टर, नॉट आउट और वाइड मिल जाएगा!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| इसी बीच स्टंपिंग की हुई अपील, लेग अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| लेग स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर जोर से शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले को बीट करती हुई गेंद कीपर के दस्तानों में गई| जिसके बाद कीपर ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगाया और स्टंपिंग की अपील करने लगे| लेग अम्पायर ने थर्ड अम्पायर की ओर इशारा किया| जिसके बाद रिप्ले में देखने को मिला की गेंद स्टंप्स पर लगने से पहले ही बल्लेबाज़ का पैर क्रीज़ के अंदर आ गया था| इसी वजह से नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
19.3: हर्षित राणा को हैरी टेक्टर, सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया है| 3 गेंद पर अब 10 रन चाहिए|
19.2: हर्षित राणा को हैरी टेक्टर, चौका!! फ्री हिट गेंद पर हर्षित ने बाउंड्री लगा दिया है!! भारत अब मैच में पकड़ बनाती हुई नज़र आ रही है!! अंदरूनी किनारा लगने के बाद भी बाल बाल बचे बल्लेबाज़| एक भाग्यशाली चौका फाइन लेग की दिशा से आता हुआ| 4 गेंदों पर अब 11 रनों की ज़रुरत है|
19.2: हर्षित राणा को हैरी टेक्टर, नो बॉल और दो रन बल्लेबाजों ने भागकर लिया है!! ऐसे में अगली गेंद अब फ्री हिट होगी!! हाई फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाकर 2 रन भागकर लिया है| 5 गेंदों पर अब 15 रनों की ज़रुरत है|
19.1: अर्शदीप सिंह को हैरी टेक्टर, सिंगल!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है| 5 गेंदों पर अब 18 रनों की ज़रुरत है|
19.1: अर्शदीप सिंह को हैरी टेक्टर, वाइड!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया है| 6 गेंदों पर अब 19 रनों की दरकार है|
18.6: अर्शदीप सिंह को जय मूंदरा, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| भारत को जीत के लिए 6 गेंदों पर 20 रनों की ज़रुरत है|
18.5: हर्षित राणा को जय मूंदरा, बाई के रूप में आया एक रन!! छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के पास एक टप्पा खाकर गई| ऐसे में बल्लेबाजों ने भागकर एक रन बाई के रूप में पूरा किया|
18.4: हर्षित राणा को जय मूंदरा, छक्का!! शॉर्टपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने परखा और मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद सीधा दर्शकों के बीच जाकर रुकी और फील्ड अम्पायर ने छह रनों का इशारा किया| भारत को अब जीत के लिए 8 गेंदों पर 22 रनों की ज़रुरत है|
18.3: हर्षित राणा को जय मूंदरा, चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
18.2: अर्शदीप सिंह को जय मूंदरा, सिंगल!! पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
18.1: हर्षित राणा को जय मूंदरा, ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
17.6: अर्शदीप सिंह को मैट होलार्ड, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
17.5: सूर्यांश शेड़गे को मैट होलार्ड, आउट!! कैच आउट!! मैच में आयरलैंड की टीम आगे नज़र आ रही है!! इस बार सूर्यांश शेड़गे 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! मैट होलार्ड के हाथ लगी एक और विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया लेकिन बल्ले के निचले भाग को लगकर बॉल हवा में ऊँची गई| तभी बाउंड्री लाइन पर मौजूद फील्डर टिम टेक्टर ने कोई गलती नहीं करते हुए कैच पकड़ा| 121/8 भारत|
17.4: हर्षित राणा को मैट होलार्ड, मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
17.4: हर्षित राणा को मैट होलार्ड, वाइड!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| जिसके बाद फील्ड अम्पायर ने वाइड दिया|
17.3: हर्षित राणा को मैट होलार्ड, दुग्गी!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर दो रन लिया है|
17.2: तिलक वर्मा को मैट होलार्ड, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ तिलक वर्मा 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! मैट होलार्ड के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलने का प्रयास किया| तभी बल्ले के निचले भाग को लगकर बॉल शॉर्ट कवर की ओर हवा में गई| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर लियाम मैकार्थी ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 117/7 भारत|
17.1: तिलक वर्मा को मैट होलार्ड, छक्का!! इसी के साथ तिलक वर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया है!! तिलक का ये का पसंदीदा शॉट है| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|
19.6: लियाम मैकार्थी को प्रिंस यादव, आउट!! कैच आउट!! लियाम मैकार्थी 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! प्रिंस यादव के हाथ लगी तीसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद कीपर की तरफ हवा में गई जहाँ पर ईशान किशन ने आगे की ओर भागकर कैच पकड़ा| 154/8 आयरलैंड|
19.5: जय मूंदरा को प्रिंस यादव, आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेलकर एक रन लिया|
19.4: हैरी टेक्टर को प्रिंस यादव, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ हैरी टेक्टर 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! प्रिंस यादव को मिली दूसरी विकेट| शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद सीधा कीपर ईशान किशन के दस्तानों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 153/7 आयरलैंड|
19.4: हैरी टेक्टर को प्रिंस यादव, वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ पुल लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद कीपर की तरफ गई| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
19.3: हैरी टेक्टर को प्रिंस यादव, दुग्गी!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेलकर 2 रन लिया है|
19.2: हैरी टेक्टर को प्रिंस यादव, नॉट आउट!! भारतीय टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल!! फुल लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लेग साइड की ओर शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से बल्ले को बीट करती हुई पैड्स को जा लगी| जिसके बाद गेंदबाज़ और कीपर ने एलबीडबल्यू की अपील किया, जिसको अम्पायर ने मना कर दिया| इसी दौरान श्रेयस अय्यर ने रिव्यु लिया| तभी थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद लेग स्टंप को मिस करती हुई जा रही थी| इसी वजह से नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
19.1: लियाम मैकार्थी को प्रिंस यादव, सिंगल!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से टैप करते हुए एक रन लिया|
18.6: हैरी टेक्टर को अर्शदीप सिंह, चौका!! शानदार कट शॉट यहाँ पर बल्लेबाज़ खेलते हुए नज़र आए हैं!! ऑफ स्टंप डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट और शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के बीच से कट शॉट लगाया| ऐसे में सीमा रेखा पार कर गई बॉल चार रनों के लिए|
18.5: लियाम मैकार्थी को अर्शदीप सिंह, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
18.4: लियाम मैकार्थी को अर्शदीप सिंह, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
18.3: जॉर्ज डॉकरेल को अर्शदीप सिंह, आउट!! कैच आउट!! जॉर्ज डॉकरेल 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! अर्शदीप सिंह के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर हव में कट शॉट खेला| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर अक्षर पटेल के कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 144/6 आयरलैंड|
18.2: जॉर्ज डॉकरेल को अर्शदीप सिंह, दुग्गी!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा| ऐसे में नो मेंस लैंड में जा गिरी जहाँ से 2 रन मिल गया|
18.1: जॉर्ज डॉकरेल को अर्शदीप सिंह, इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और समझदारी दिखाते हुए हलके हाथों से उसे डिफेंड कर दिया|
17.6: जॉर्ज डॉकरेल को अक्षर पटेल, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
17.5: जॉर्ज डॉकरेल को अक्षर पटेल, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
17.4: हैरी टेक्टर को अक्षर पटेल, सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
17.4: हैरी टेक्टर को अक्षर पटेल, वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.3: जॉर्ज डॉकरेल को अक्षर पटेल, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
17.2: जॉर्ज डॉकरेल को अक्षर पटेल, छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
17.1: हैरी टेक्टर को अक्षर पटेल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|