15.1: सूर्यकुमार यादव को डैरेल मिचेल, सिंगल!! इसी के साथ अब स्कोर बराबर होता हुआ!! छोटी गेंद को स्काई ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाया जहाँ से एक रन मिल गया है|
14.6: सूर्यकुमार यादव को जेकब डफी, सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से लेग साइड की ओर खेलते हुए एक रन लिया| भारत अब जीत से बस 2 रन दूर है|
14.5: सूर्यकुमार यादव को जेकब डफी, छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट खेला| तभी बॉल टप्पा खाकर फील्डर के पास गई| रन नहीं मिल सका|
14.4: शिवम दुबे को जेकब डफी, सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और एक रन लिया|
14.3: शिवम दुबे को जेकब डफी, दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाकर 2 रन हासिल किया है|
14.3: शिवम दुबे को जेकब डफी, वाइड!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| तभी लेग अम्पायर ने वाइड का इशारा किया|
14.2: शिवम दुबे को जेकब डफी, छक्का!!! भारत को अब जीत के लिए बस 7 रनों की ज़रुरत है| शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| इसी बीच बॉल गई सीधा मैदान के बाहर छह रनों के लिए|
14.1: शिवम दुबे को जेकब डफी, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की तरफ पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|
13.6: सूर्यकुमार यादव को ज़ाकारी फ़ॉल्क्स, चौका!! कप्तान स्काई के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की भारत को अब जीत के लिए 13 रनों की ज़रुरत है|
13.6: सूर्यकुमार यादव को ज़ाकारी फ़ॉल्क्स, वाइड!! बाउंसर डाली गई गेंद को लेग अम्पायर ने वाइड दिया|
13.5: सूर्यकुमार यादव को ज़ाकारी फ़ॉल्क्स, चौका!! स्काई ने लगाया एक और बेहतरीन शॉट!! इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को देखा और थर्ड मैन की तरफ कट शॉट लगाकर चार रन बटोरा|
13.4: सूर्यकुमार यादव को ज़ाकारी फ़ॉल्क्स, दुग्गी!! इस बार बल्लेबाज़ ने आगे की गेंद को फ्लिक करने का प्रयास किया| तभी बल्ले का लीडिंग एज लेकर गेंद पॉइंट फील्डर के ऊपर से हवा में निकली| जिसके बाद फील्डर उल्टा भागकर कैच पकड़ने गए लेकिन गेंद उनके हाथों से दूर गिरी रही और बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
13.3: सूर्यकुमार यादव को ज़ाकारी फ़ॉल्क्स, छक्का!! कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| तभी बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
13.2: सूर्यकुमार यादव को ज़ाकारी फ़ॉल्क्स, कैच ड्रॉप!! 64 के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव को मिला जीवनदान| मिड ऑफ़ पर कप्तान मिचेल से हुई एक बड़ी चूक| अपने दाहिने तरफ भागते हुए एक आसान सा कैच टपका दिया है| हार्ड लेंथ गेंद थी| स्काई ने खड़े-खड़े मिड ऑफ़ के ऊपर से पंच करना चाहा| उछाल को परख नहीं सके और मिस टाइम शॉट लगा बैठे| बल्ले के उपरी भाग को लगकर हवा में गई गेंद| फील्डर ने अपने दाहिने तरफ जाते हुए उसे लपकना चाहा लेकिन हाथों से लगकर निकल गई गेंद| इसके बाद कप्तान ने गेंदबाज से आकर शायद माफ़ी मांगी है|
13.1: शिवम दुबे को ज़ाकारी फ़ॉल्क्स, पैड्स पर डाली गई इन स्विंगर गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| गैप में गई गेंद| फील्डर तेजी से उसपर तो आये लेकिन एक रन लेने से रोक नहीं पाए|
19.6: ज़ाकारी फ़ॉल्क्स को अर्शदीप सिंह, चौका!!! एक और बार लो फुल टॉस डाली गई गेंद| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से चार रन हासिल किया| इसी के साथ 208 रन बोर्ड पर न्यू जीलैंड ने लगाए हैं यानी भारत के सामने 209 रनों का लक्ष्य रखा गया है|
19.5: ज़ाकारी फ़ॉल्क्स को अर्शदीप सिंह, छक्का!!! फाइन लेग बाउंड्री पर वरुण से हुई चूक| कैच का मौका था वहां पर लेकिन मिस जज कर बैठे जिसकी वजह से गेंद उनके हाथों के पास से होते हुए सीमा रेखा के पार चली गई जहाँ से छह रन मिल गया| इस हाई फुल टॉस गेंद को फाइन लेग की तरफ लैप कर दिया था|
19.4: मिचेल सैंटनर को अर्शदीप सिंह, एक और अच्छी गेंद जिसपर सिंगल ही मिल पायेगा| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ इस गेंद को खेला डीप में गई गेंद जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया
19.3: मिचेल सैंटनर को अर्शदीप सिंह, इस बार जड़ में डाली गई गेंद| अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल| रन का मौका नहीं बन सका है|
19.2: ज़ाकारी फ़ॉल्क्स को अर्शदीप सिंह, इस बार आगे आकर शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ रिवर्स लैप शॉट खेला| फील्डर ने उसे फ़ील्ड किया लेकिन तब तक दूसरे एंड से भागकर कप्तान सैंटनर बल्लेबाजी क्रीज में आ गए थे|
19.2: ज़ाकारी फ़ॉल्क्स को अर्शदीप सिंह, वाइड!!! शार्प बाउंसर!! बल्लेबाज के सर के ऊपर से निकली कीपर की तरफ| वाइड का इशारा यहाँ पर आया है|
19.1: ज़ाकारी फ़ॉल्क्स को अर्शदीप सिंह, बाईज के रूप में आया चौका!! वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद| जोर से उसपर बल्ला चलाया| बीट हुए जिसके बाद कीपर ने अपने दाहिने तरफ डाईव लगाकर रोकना चाहा लेकिन चूक गए| उन्हें छोड़ते हुए थर्ड मैन बाउंड्री के पार चली गई गेंद|
18.6: मिचेल सैंटनर को हार्दिक पंड्या, तीसरा चौका इस ओवर से आता हुआ! जड़ में डाली गई गेंद| फाइन लेग की ओर महज़ ग्लांस किया गया गेंद को और चौका मिल गया है| 191/4 न्यू जीलैंड|
18.5: मिचेल सैंटनर को हार्दिक पंड्या, डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| गति परिवर्तन से चकमा खा गए|
18.4: मिचेल सैंटनर को हार्दिक पंड्या, चौका!!! कड़क पंच शॉट इस बार खेला है| फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
18.3: मिचेल सैंटनर को हार्दिक पंड्या, शॉर्ट बॉल बाउंसर!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
18.2: ज़ाकारी फ़ॉल्क्स को हार्दिक पंड्या, लेग बाई का एक और रन मिला यहाँ पर| फिर से ज़ाकारी ने लैप शॉट लगाना चाहा था जहाँ बीट हुए| पैड्स को लगकर एक बार फिर से लेग साइड पर गई और एक रन हासिल हुआ|
18.1: ज़ाकारी फ़ॉल्क्स को हार्दिक पंड्या, चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
17.6: ज़ाकारी फ़ॉल्क्स को हर्षित राणा, लेग बाई के रूप में आया सिंगल! तेज गति से पैड्स को लगकर लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन पाया फुल गेंद पर लैप शॉट खेलना चाहा था| बल्ले को बीट करते हुए पैड्स को लगी थी और गैप में गई थी|
17.5: मिचेल सैंटनर को हर्षित राणा, जड़ में डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेला टप्पा खाकर हवा में गई थी जिसके पीछे भागते हुए गेंदबाज ने ही फील्ड किया| एक ही रन का मौका बन पाया|
17.4: मिचेल सैंटनर को हर्षित राणा, डॉट बॉल!! अच्छे टप्पे पर पड़कर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से ऑफ़ साइड पर खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
17.3: मिचेल सैंटनर को हर्षित राणा, चौका!!! एक और बाउंड्री!! इस बार ऑफ़ साइड पर काफी कड़क शॉट खेला है| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किया है|
17.2: मिचेल सैंटनर को हर्षित राणा, चौका!!! स्क्वायर लेग फील्डर अंदर रखा हुआ था जिसका फायदा बल्लेबाज को मिल गया है| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर जहाँ से चार रन मिला है|
17.2: मिचेल सैंटनर को हर्षित राणा, वाइड!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| तभी लेग अम्पायर ने वाइड का इशारा किया|
17.1: मिचेल सैंटनर को हर्षित राणा, छक्का!! कप्तान मिचेल सैंटनर के बल्ले से आता हुआ सिक्स!! ऊपर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
15.2: शिवम दुबे को डैरेल मिचेल, सिंगल!! इसी के साथ भारत ने न्यू जीलैंड टीम को 7 विकटों से शिकस्त दे दी है!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया| जिसके बाद पूरी भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|