19.6: राइली मेरेडिथ को मोहित शर्मा, डॉट बॉल और इसी के साथ गुजरात ने इस मुकाबले को 55 रनों से जीत लिया है| तालियों के साथ हार्दिक ने इस जीत का अभिवादन किया| प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें और बीट हो गए|
19.5: राइली मेरेडिथ को मोहित शर्मा, डॉट गेंद, बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
19.4: अर्जुन तेंदुलकर को मोहित शर्मा, आउट!! कैच आउट!! कॉट जोशुआ लिटिल बोल्ड मोहित शर्मा| 13 रन बनाकर अर्जुन लौटे पवेलियन| मोहित के नाम दूसरी सफलता यहाँ पर आती हुई| इस बार ऑफ़ कटर गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से शॉट लगाना चाहा लेकिन गति की वजह से चकमा खा गए| बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं गेंद और हवा में खिल गई| फील्डर ने उसके नीचे आते हुए कैच को लपक लिया| 152/9 मुंबई|
19.3: अर्जुन तेंदुलकर को मोहित शर्मा, प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर बलाल चलाया लेकिन संपर्क नहीं हो सका|
19.2: अर्जुन तेंदुलकर को मोहित शर्मा, इस बार लेग साइड पर गई गेंद बल्ले से लगने के बाद और गैप से दो रन हासिल हो गया|
19.1: अर्जुन तेंदुलकर को मोहित शर्मा, छक्का! अर्जुन के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! ओह वाह!! इस बार पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए|
18.6: अर्जुन तेंदुलकर को जोशुआ लिटिल, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 6 गेंदों पर 64 रनों की दरकार है| इस बार मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
18.5: जेसन बेहरनडोर्फ़ को जोशुआ लिटिल, इस बार फुल लेंथ गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
18.4: अर्जुन तेंदुलकर को जोशुआ लिटिल, सिंगल, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
18.3: जेसन बेहरनडोर्फ़ को जोशुआ लिटिल, सिंगल!! मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया| 9 गेंद 67 रनों की दरकार|
18.2: जेसन बेहरनडोर्फ़ को जोशुआ लिटिल, कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
18.1: अर्जुन तेंदुलकर को जोशुआ लिटिल, ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की दिशा में खेला और सिंगल हासिल कर लिया|
17.6: अर्जुन तेंदुलकर को मोहित शर्मा, इस बार थर्ड मैन की दिशा में खेला और सिंगल मिल गया|
17.5: जेसन बेहरनडोर्फ़ को मोहित शर्मा, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
17.4: नेहाल वधेरा को मोहित शर्मा, विकेट! कॉट मोहम्मद शमी बोल्ड मोहित शर्मा| 40 रन बनाकर अब नेहाल भी पवेलियन लौट गए| एक आक्रामक पारी का हुआ अंत| इस बार लैप शॉट लगाने गए थे| गेंदबाज़ ने गति को कम कर दिया| बल्ले पर तो लगी लेकिन दूरी नहीं हासिल हो पाई गेंद और हवा में खिल गई जिसे शॉर्ट फाइन लेग फील्डर ने लपक लिया| 137/8 मुंबई|
17.3: अर्जुन तेंदुलकर को मोहित शर्मा, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
17.2: नेहाल वधेरा को मोहित शर्मा, मिड विकेट कि दिशा में गेंद को खेला और सिंगल मिल गया|
17.1: पीयूष चावला को मोहित शर्मा, आउट!!! रन आउट!! ओह नेहाल ये आपने क्या किया| यहाँ पर रन नहीं था और आपने ज़बरदस्ती अपने साथी खिलाड़ी को रन आउट करवा दिया| पियूष को निराश होकर वापिस लौटना होगा| बाई के रूप में रन भागे थे नेहाल| पियूष अपनी क्रीज़ में ही थे लेकिन नेहाल उनके एंड पर चले गए और उन्हें दूसरे एंड पर जाने को कहा| इस दौरान गेंदबाज़ ने बेल्स उड़ाकर बल्लेबाज़ को रन आउट कर दिया|
19.6: राशिद खान को जेसन बेहरनडोर्फ़, इन दो रनों के साथ गुजरात की पारी का 207 रनों पर हुआ अंत| यानी अब मुंबई के सामने 208 रनों का लक्ष्य रखा गया है| इस बार पुल शॉट लगाकर मिड विकेट से दो रन ले लिया गया|
19.5: डेविड मिलर को जेसन बेहरनडोर्फ़, आउट!! कैच आउट!! कॉट सूर्यकुमार यादव बोल्ड जेसन बेहरनडोर्फ़| 46 रनों पर मिलर की किलर पारी का हुआ अंत| धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| ऊपर डाली गई थी बॉल, लेग साइड पर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन कम गति के चक्कर में एलिवेशन नहीं मिल पाया और हवा में खिल गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आये स्काई और कैच को पकड़ लिया| 205/6 गुजरात|
19.4: डेविड मिलर को जेसन बेहरनडोर्फ़, प्ले एंड मिस! इस बार धीमी गति से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया| कोई रन नहीं हुआ|
19.3: राहुल तेवतिया को जेसन बेहरनडोर्फ़, अच्छी वापसी जेसन द्वारा| इस बार अपनी गति से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| ऑन साइड पर खेला जहाँ से एक रन मिला|
19.2: राहुल तेवतिया को जेसन बेहरनडोर्फ़, एक और छक्का! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर गए| धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद पर पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई|
19.1: राहुल तेवतिया को जेसन बेहरनडोर्फ़, झन्नाटेदार छक्का!!! बड़ा ओवर गुजरात के लिए एक बार फिर से आता हुआ| गेंद की लाइन में आये तेवतिया| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई छह रनों के लिए|
19.1: राहुल तेवतिया को जेसन बेहरनडोर्फ़, वाइड! डाउन द लेग| बल्ला घुमाया लेकिन बॉल से कोई संपर्क नहीं हो सका| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| फील्डिंग कप्तान ने रिव्यु लिया वाइड का जो असफल हुआ|
18.6: डेविड मिलर को राइली मेरेडिथ, सिक्स!!! ओहोहोहो!!! मिलर स्पेशल!! बेहतरीन कवर ड्राइव!! हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं| शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए मिलर| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद| 192/5 गुजरात|
18.5: डेविड मिलर को राइली मेरेडिथ, छक्का! छोटी लेंथ पर डाली गई ये गेंद| पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया जहाँ फील्डर से एक फम्बल हुआ और हाथों से लगने के बाद सीमा रेखा के पार जा गिरी ये गेंद|
18.4: डेविड मिलर को राइली मेरेडिथ, प्ले एंड मिस! एंगल बल्ले से इस गेंद को खेलने गए और पूरी तरह से बीट हो गए|
18.3: राहुल तेवतिया को राइली मेरेडिथ, सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया और रन हासिल किया|
18.2: राहुल तेवतिया को राइली मेरेडिथ, छक्का! ऑफ़ साइड पर डाली गई गेंद थी जिसपर बल्लेबाज़ गेंद की दिशा में गए| बीच बल्ले पर गेंद लगकर गई सीधा स्टैंड्स में छह रनो के लिए|
18.1: अभिनव मनोहर को राइली मेरेडिथ, आउट! कैच आउट!! कॉट जेसन बेहरनडोर्फ़ बोल्ड राइली मेरेडिथ| 71 रनों की बेहतरीन साझेदारी का हुआ अंत| 42 रन बनाकर मनोहर लौटे पवेलियन| फुल टॉस थी ये गेंद| बल्लेबाज़ इसे सीधे बल्ले से खेल बैठे| एंगल से अंदर आ रही थी गेंद इस वजह से ठीक तरह से बल्ले पर नहीं लग सकी और लॉन्ग ऑफ़ फील्डर के हाथों में चली गई गेंद जहाँ से एक बेहतरीन जज कैच पकड़ा गया| मुंबई को इस विकेट की काफी तलाश थी और वो मिल गई| 172/5 गुजरात|
17.6: डेविड मिलर को कैमरन ग्रीन, छक्का! तीसरा मैक्सिमम इस ओवर से आता हुआ| डेविड मिलर द्वारा रेंज हिटिंग देखने को मिली है| इस बार फुल बॉल को सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट लगा दिया और बॉल को स्टैंड्स में पहुंचा दिया| 172/4 गुजरात|
17.5: डेविड मिलर को कैमरन ग्रीन, जड़ में डाली गई गेंद| मिड विकेट की दिशा में खेला उसे और तेज़ी से भागते हुए दो रन हासिल किया|
17.4: अभिनव मनोहर को कैमरन ग्रीन, सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
17.3: अभिनव मनोहर को कैमरन ग्रीन, बैक टू बैक छक्का! इस बार लॉन्ग ऑफ़ फील्डर के ऊपर से शॉट लगाया| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
17.2: अभिनव मनोहर को कैमरन ग्रीन, छक्का! इस बार बाउंसर गेंद मनोहर के लिए जिसपर उन्होंने पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| इस साझेदारी ने गुजरात को गेम में वापसी कराई है|
17.1: डेविड मिलर को कैमरन ग्रीन, टॉप एज!! हवा में थी ये गेंद लेकिन शॉर्ट स्क्वायर लेग पर नो मेंस लैंड में गिर गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया| बाउंसर गेंद पर पुल शॉट लगाने गए थे लेकिन मिस टाइम कर बैठे थे|