| England vs India मैच की जानकारी | |
|---|---|
| टॉस: | इंग्लैंड, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला |
| स्थान: | एजबैस्टन, बर्मिंघम |
| अंपायर: | कुमार धर्मसेना, माइक बर्न्स, सैम नोगाजस्कि |
| मैच रेफरी: | रिची रिचर्ड्सन |
| मैच की तारीख: | Tue, 14th Jul 2026 |
यहाँ England और India, के बीच एजबैस्टन, बर्मिंघम में खेले जा रहे 1st ODI का लाइव स्कोरकार्ड उपलब्ध है. टॉस इंग्लैंड, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मौजूदा स्थिति में भारत का स्कोर 262/4 (45.2 ov) हो चुका है . क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं.
England Squad: जैकब बेथेल,बेन डकेट,जो रूट,हैरी ब्रूक (C),जोस बटलर (W),सैम करन,विल जैक्स,जोफ्रा आर्चर,लियम डॉसन,जोश टंग,आदिल रशीद
India Squad: शुभमन गिल (C),रोहित शर्मा,विराट कोहली,श्रेयस अय्यर,वॉशिंगटन सुंदर,लोकेश राहुल (W),शिवम दुबे,अक्षर पटेल,गुरनूर ब्रार,जसप्रीत बुमराह,प्रसिद्ध कृष्णा
यहां विकेट, ओवर, रन-रेट, गेंदबाज़ी विवरण और बॉल-बाय-बॉल कमेंटरी जैसी सभी अहम डिटेल्स अपडेट होते रहेंगे.
45.1: अक्षर पटेल को आदिल रशीद, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
44.6: वॉशिंगटन सुंदर को सैम करन, चौका!! सुंदर के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
44.5: अक्षर पटेल को सैम करन, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
44.4: अक्षर पटेल को सैम करन, इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और समझदारी दिखाते हुए हलके हाथों से उसे डिफेंड कर दिया|
44.3: वॉशिंगटन सुंदर को सैम करन, फुल लेंथ की बॉल को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
44.2: वॉशिंगटन सुंदर को सैम करन, चौका! शानदार स्ट्रेट ड्राइव| गेंदबाज़ को छोड़ती हुई सीधा सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| भारत अब जीत से बस 10 रन दूर है|
44.1: वॉशिंगटन सुंदर को सैम करन, बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
43.6: वॉशिंगटन सुंदर को आदिल रशीद, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| भारत को अब जीत के लिए 36 गेंदों पर 14 रनों की ज़रुरत है|
43.5: अक्षर पटेल को आदिल रशीद, ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया है|
43.4: अक्षर पटेल को आदिल रशीद, ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से डिफेंड कर दिया|
43.3: अक्षर पटेल को आदिल रशीद, डॉट बॉल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद थे| ऐसे में एक टप्पा खाकर गेंद उनके हाथों में गई| रन नहीं मिल सका|
43.2: अक्षर पटेल को आदिल रशीद, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने समझदारी के साथ रोकना बेहतर समझा|
43.1: वॉशिंगटन सुंदर को आदिल रशीद, सिंगल!! बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर पुश करते हुए एक रन लिया है|
47.5: जोश टंग को अक्षर पटेल, आउट!! क्लीन बोल्ड!! अक्षर पटेल के हाथ लगी चौथी सफलता| जोश टंग बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए| 258 रनों पर इंग्लैंड की पारी समाप्त हुई यानी भारत के सामने 259 रनों का लखी रखा गया है| विकेट लाइन पर डाली गई आर्म बॉल| बल्लेबाज उसे टर्न के लिए खेलने गए लेकिन गेंद सीधी रही और उन्हें पूरी तरह से चकमा देकर मिडिल स्टम्प से जा टकराई और बूम| दूसरे एंड पर जो रूट निराश खड़े रह गए|
47.4: जोश टंग को अक्षर पटेल, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से सामने की ओर पुश किया| बॉल एक टप्पा खाकर सीधा गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं आ सका|
47.3: आदिल रशीद को अक्षर पटेल, आउट!! स्टंप लोकेश राहुल बोल्ड अक्षर पटेल| 9वें विकेट का ह़ा पतन| 1 रन बनाकर आदिल रशीद बने अक्षर पटेल का तीसरा शिकार| विकेट लाइन के बीच डाली गई आर्म बॉल| बल्लेबाज ने इसपर आगे निकलकर क्रॉस बल्ले से शॉट खेलना चाहा और लाइन से मिस हुए| ऐसे में कीपर के पास गई गेंद जहाँ से उन्होंने एक झटके में बेल्स उतार दी| बल्लेबाज काफी दूर रह गए और स्टम्प हुए| 258/9 इंग्लैंड|
47.2: आदिल रशीद को अक्षर पटेल, इस बार आगे आकर गेंद को खेलना चाहा लेकिन टर्न से चकमा खाया| शरीर से जाकर लगी है गेंद| कोई रन नहीं हो सका|
47.1: जो रूट को अक्षर पटेल, सिंगल!! क़दमों का किया इस्तेमाल| लॉन्ग ऑन की तरफ हीव किया| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन ही हासिल हो पाया है|
46.6: आदिल रशीद को जसप्रीत बुमराह, डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फुल टॉस गेंद थी| ऑफ़ साइड पर पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| 257/8 इंग्लैंड|
46.5: आदिल रशीद को जसप्रीत बुमराह, सटीक यॉर्कर!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया है| कोई रन नहीं हुआ|
46.4: जो रूट को जसप्रीत बुमराह, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया है|
46.3: जो रूट को जसप्रीत बुमराह, अपर कट पर चौका हासिल किया है! कीपर के ऊपर से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और कट किया थर्ड मैन की ओर से चार रन हासिल किया है|
46.2: आदिल रशीद को जसप्रीत बुमराह, ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद| इसपर लेट कट शॉट का किया इस्तेमाल और सिंगल हासिल किया है|
46.1: जो रूट को जसप्रीत बुमराह, ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई छोटी गेंद| इसपर थर्ड मैन की ओर गेंद को गाइड करते हुए सिंगल पूरा किया है|
45.6: जोफ्रा आर्चर को अक्षर पटेल, आउट!! कैच आउट!!! कॉट वॉशिंगटन सुंदर बोल्ड अक्षर पटेल| सही समय पर विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| 12 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर बने अक्षर पटेल का दूसरा शिकार| विकेट लाइन पर डाली गई छोटी गेंद| इसपर रूम बनाकर पुल शॉट खेलना चाहा| उछाल से चकमा खाए इस वजह से मिस टाइम होकर मिड विकेट की तरफ हवा में गई गेंद| फील्डर ने उसे आगे आकर लपका है| 250/8 इंग्लैंड|
45.5: जोफ्रा आर्चर को अक्षर पटेल, छक्का!!! ये लीजिये, इस बार जोफ्रा आर्चर के बल्ले से बड़ा शॉट आया है जिसे दर्शक ने लपका है| पुल शॉट का इस्तेमाल किया जिसके बाद गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई|
45.4: जो रूट को अक्षर पटेल, एक बार फिर से क़दमों का किया इस्तेमाल लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर गेंद को नहीं ले पाए| डीप लॉन्ग ऑन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ है|
45.3: जो रूट को अक्षर पटेल, छक्का! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए एक तगड़ा शॉट खेला है| बल्लेबाज़ ने आगे निकलकर इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
45.2: जोफ्रा आर्चर को अक्षर पटेल, ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| इसपर कट शॉट खेला गया जहाँ से एक रन हासिल हुआ है|
45.1: जो रूट को अक्षर पटेल, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज ने एक रन हासिल किया है|
45.2: वॉशिंगटन सुंदर को आदिल रशीद, छक्का!