| England vs India मैच की जानकारी | |
|---|---|
| टॉस: | भारत, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला |
| स्थान: | ब्रिस्टल, काउंटी ग़्राउंड, ब्रिस्टल |
| अंपायर: | माइक बर्न्स, Russell Warren (ENG), Graham Lloyd (ENG) |
| मैच रेफरी: | रिची रिचर्ड्सन |
| मैच की तारीख: | Thu, 09th Jul 2026 |
यहाँ England और India, के बीच ब्रिस्टल, काउंटी ग़्राउंड, ब्रिस्टल में खेले जा रहे 4th T20I का लाइव स्कोरकार्ड उपलब्ध है. टॉस भारत, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मौजूदा स्थिति में इंग्लैंड का स्कोर 159/1 (13.5 ov) हो चुका है . क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं.
England Squad: फिल सॉल्ट,जोस बटलर (W),हैरी ब्रूक (C),जैकब बेथेल,टॉम बैंटन,विल जैक्स,सैम करन,रेहान अहमद,जोफ्रा आर्चर,आदिल रशीद,जोश टंग
India Squad: अभिषेक शर्मा,वैभव सूर्यवंशी,ईशान किशन (W),श्रेयस अय्यर (C),तिलक वर्मा,शिवम दुबे,वॉशिंगटन सुंदर,अक्षर पटेल,अर्शदीप सिंह,प्रिंस यादव,प्रसिद्ध कृष्णा
यहां विकेट, ओवर, रन-रेट, गेंदबाज़ी विवरण और बॉल-बाय-बॉल कमेंटरी जैसी सभी अहम डिटेल्स अपडेट होते रहेंगे.
13.5: फिल सॉल्ट को अर्शदीप सिंह, वाइड!!! इसी के साथ स्कोर बराबर होता हुआ यहाँ पर!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
13.4: फिल सॉल्ट को अर्शदीप सिंह, चौका!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| इंग्लैंड अब जीत से बस 2 रन दूर है|
13.3: हैरी ब्रूक को अर्शदीप सिंह, सिंगल!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर शॉट खेलकर एक रन लिया है|
13.2: हैरी ब्रूक को अर्शदीप सिंह, छक्का!! कप्तान ब्रूक के बल्ले से आता हुआ सिक्स!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद मैदान के बाहर जाकर गिरी छह रनों के लिए| इंग्लैंड को अब जीत के लिए बस 7 रन चाहिए|
13.1: हैरी ब्रूक को अर्शदीप सिंह, दुग्गी!! इस बार छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ फील्डर के ऊपर से शॉट खेला| गेंद नो मेंस लैंड में टप्पा खाई| फील्डर उसको पकड़ने भागे| बल्लेबाजों ने 2 रन लिया|
12.6: हैरी ब्रूक को प्रिंस यादव, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन हासिल किया है|
12.5: फिल सॉल्ट को प्रिंस यादव, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया है|
12.4: हैरी ब्रूक को प्रिंस यादव, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
12.3: हैरी ब्रूक को प्रिंस यादव, शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
12.2: फिल सॉल्ट को प्रिंस यादव, सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया है|
12.1: फिल सॉल्ट को प्रिंस यादव, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से सामने की ओर पुश किया| बॉल एक टप्पा खाकर सीधा गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं आ सका|
11.6: हैरी ब्रूक को प्रसिद्ध कृष्णा, टॉप एज और चौका निकल गया| बल्लेबाज ने इस बार आगे आकर लेग साइड पर पुल करना चाहा| उछाल से चकमा खाए| बल्ले के उपरी भाग को लगकर कीपर के ऊपर से निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
11.5: हैरी ब्रूक को प्रसिद्ध कृष्णा, डॉट गेंद!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
11.4: फिल सॉल्ट को प्रसिद्ध कृष्णा, सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
11.3: फिल सॉल्ट को प्रसिद्ध कृष्णा, हवा में थी गेंद| मिड ऑफ़ की तरफ गई लेकिन फील्डर अय्यर के आगे टप्पा खा गई| इस बीच नॉन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट का भी मौका बना| अय्यर ने निशाना लगाना चाहा लेकिन थ्रो विकटों को मिस कर गया| अगर लग जाता तो ब्रूक फ्रेम में भी नहीं पाए जाते क्योंकि वो रन के चक्कर में आधी पिच के पार कर गए थे| फुल गेंद पर बल्लेबाज ने मिड ऑफ़ की तरफ अपिश ड्राइव कर दिया था|
11.2: फिल सॉल्ट को प्रसिद्ध कृष्णा, प्ले एंड मिस!! इस बार उछाल भरी गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| एक टप्पा खाकर कीपर तक गई गेंद|
11.1: फिल सॉल्ट को प्रसिद्ध कृष्णा, चौका!!! डाउन द लेग डाली गई गेंद| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया, कीपर के बाएँ ओर से निकली और चार रन के लिए चली गई|
19.6: श्रेयस अय्यर को जोफ्रा आर्चर, आउट!! रन आउट!! जोफ्रा आर्चर ने गेंद को किक करते हुए बल्लेबाजी एंड पर लगी विकेट को निशाना बनाया और बल्लेबाज अक्षर को रन आउट कर दिया| लेग स्टम्प लाइन की गेंद पर फ्लिक शॉट लगाने गए| गति से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को लगी गेंद| बल्लेबाज रन के लिए भागे| गेंदबाज भी गेंद तक आये और फूटबॉल वाली स्किल दिखाते हुए बल्लेबाज को रन आउट कर दिया| इस दौरान अक्षर का बल्ला क्रीज के बाहर रह गया| 158 रन बोर्ड पर भारत ने लगाए हैं यानी इंग्लैंड के सामने 159 रनों का लक्ष्य रखा गया है|
19.5: अक्षर पटेल को जोफ्रा आर्चर, सिंगल लेकर इस बार कप्तान को स्ट्राइक दी है| आगे निकलकर कवर्स की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया है|
19.4: अक्षर पटेल को जोफ्रा आर्चर, तेज़ रफ़्तार से अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
19.3: वॉशिंगटन सुंदर को जोफ्रा आर्चर, आउट!! कैच आउट!! कॉट आदिल रशीद बोल्ड जोफ्रा आर्चर| एक और विकेट का हुआ पतन| इस बार 5 रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर बने जोफ्रा आर्चर का दूसरा शिकार| स्लोवर गेंद जो शरीर पर डाली गई| बल्लेबाज ने उसपर लेग साइड पर पुल करना चाहा लेकिन मिस टाइम कर बैठे| हवा में फाइन लेग की तरफ गई गेंद जिसे लपक लिया गया| 157/6 भारत|
19.2: वॉशिंगटन सुंदर को जोफ्रा आर्चर, 2 रन मिलेगा यहाँ पर| लो फुल टॉस डाली गई गेंद| कवर्स की तरफ लॉफ्टेड शॉट खेला जो नो मेंस लैंड में गिरा| दो रन इस बार भागकर पूरा किया गया है|
19.1: श्रेयस अय्यर को जोफ्रा आर्चर, हवा में खेला गया मिस टाइम शॉट| मिड ऑफ़ की तरफ हवा में तो गई लेकिन नो मेंस लैंड में गिर गई| स्लोवर गेंद से बल्लेबाज को चकमा दे दिया| गैप से एक रन मिला|
18.6: श्रेयस अय्यर को सैम करन, सिंगल के साथ एक सस्ते और शानदार ओवर की समाप्ति हुई है| पैड्स पर डाली गई इन स्विंगर गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| गैप में गई गेंद| फील्डर तेजी से उसपर तो आये लेकिन एक रन लेने से रोक नहीं पाए| 154/5 भारत|
18.5: वॉशिंगटन सुंदर को सैम करन, वाइड लाइन यॉर्कर!! बल्लेबाज ने इसपर कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला| फील्ड के हिसाब से गेंदबाजी की जा रही है|
18.4: वॉशिंगटन सुंदर को सैम करन, जड़ में डाली गई सटीक यॉर्कर गेंद| बल्लेबाज ने इसपर शॉट खेलना चाहा लेकिन एलिवेशन नहीं मिल सका| रन का मौका भी नहीं बना|
18.3: श्रेयस अय्यर को सैम करन, इस बार जड़ में डाली गई गेंद| बैक फुट से लॉन्ग ऑन की तरफ फ्लिक करते हुए एक रन लिया गया है|
18.2: वॉशिंगटन सुंदर को सैम करन, वाइड यॉर्कर!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया है|
18.1: वॉशिंगटन सुंदर को सैम करन, प्ले एंड मिस!! स्लोवर गेंद से बल्लेबाज को चकमा दिया है| इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
17.6: श्रेयस अय्यर को आदिल रशीद, एक और छक्का!!! एक बार फिर स्लॉट में और फिर गेंद को भेजा सामने वाले प्लाट में!! इस बार भी गेंद को सामने की तरफ मारा, टाइमिंग और ताक़त इतनी शानदार कि गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी है|
17.5: श्रेयस अय्यर को आदिल रशीद, चौका!!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के थोड़ा बाहर डाली गई गेंद| इसपर लेट कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया है|
17.4: श्रेयस अय्यर को आदिल रशीद, छक्का!!! क़दमों का बढ़िया इस्तेमाल अय्यर ने किया है| कप्तान ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री के पार जा गिरी|
17.3: वॉशिंगटन सुंदर को आदिल रशीद, सिंगल!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को स्लॉग किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा| डीप लॉन्ग ऑन पर उसे फील्ड किया गया|
17.2: श्रेयस अय्यर को आदिल रशीद, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
17.1: श्रेयस अय्यर को आदिल रशीद, दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हलके हाथों से खेलकर 2 रन लिया है|
13.5: फिल सॉल्ट को अर्शदीप सिंह, एक रन!! इसी के साथ इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 9 विकटों से शिकस्त दे दी है!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और सिंगल हासिल किया| ऐसे में पूरी इंग्लिश टीम ने जीत का जश्न मनाया|