मध्य-पूर्व में अमेरिकी सेना के कमांडर एडमिरल कूपर की अमेरिकी संसदीय समिति के सामने जमकर खिंचाई हुई है. ब्रैड कूपर डेमोक्रेट सांसद सेट मोल्टेन के सामने पेश हुए थे. सेट मोल्टेन ने कहा कि ईरान को लेकर दो शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है, ये कहा जा रहा है कि ईरान को बेहद कमजोर कर दिया गया है. फिर ये कहा गया कि उसे नष्ट कर दिया गया है. आखिर इन दोनों में क्या अंतर है और अगर ईरान बेहद कमजोर हो गया और फिर नष्ट भी हो गया तो फिर हमने ये युद्ध शुरू क्यों किया?