दक्षिण लेबनान में स्थित एक महत्वपूर्ण पुल, जो टायर शहर को लितानी नदी के पार के इलाकों से जोड़ता है, मौजूदा हालात में रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण था लेकिन इजरायल की वायुसेना ने इसे बम से उड़ा दिया. यह पुल लितानी और जरारी नदी के पार बसे क्षेत्रों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है. इसके खत्म हो जाने के बाद से कई इलाकों की आवाजाही और आपूर्ति व्यवस्था पर बेहद बुरा असर पड़ा है.